अथर्वन फाउण्डेशन ने किया पौधरोपण
तेजस टूडे सं.
संजय शुक्ला
जौनपुर। जनपद के हरबसपुर स्थित सेंट जांस पब्लिक स्कूल में शनिवार को वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। फाउंडेशन ने इस वर्ष मानसून में 5100 पौधरोपण के अपने संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और अहम कदम बढ़ाया।
विद्यालय के प्रबंधक इंद्र प्रकाश यादव, ओम प्रकाश यादव, कोआर्डिनेटर कैप्टन विजय प्रताप सिंह, कवि रामजीत मिश्र की उपस्थिति एवं रानू जायसवाल अधिवक्ता उच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण कार्य सम्पन्न हुआ। इस दौरान सहजन, गुलमोहर, आंवला, अमलतास, अमरूद, अनार, नींबू इत्यादि पौधे लगाए गए। इस मौके पर फाउंडेशन के सदस्य अश्वनी कुमार ने बताया कि कुल 110 पौधे रोपित हुये।अथर्वन फाउंडेशन का संकल्प है कि “हमारा उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि हर लगाए गए पौधे को वृक्ष बनते देखने की जिम्मेदारी भी निभाना है।”
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











