दीपावली पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी बधाई
दीपावली पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी बधाई
योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने जनपदवासियों को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए उनके स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं खुशहाल भविष्य की कामना किया है। जिलाधिकारी ने लोगो से अपील किया है कि दीपावली पर कम से कम पटाखे जलाये। पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ बड़े अवश्य रहें। जिलाधिकारी ने यह भी अपील किया है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि ग्रीन पटाखे जलाये जाए।
जिलाधिकारी ने बधाई संदेश में सभी को दीपावली की बधाई देते हुए जनपदवासियों से यह भी आहृवान किया कि अपने को सुरक्षित रखकर दीपावली के पर्व को परम्परागत ढंग एवं हर्षोंल्लास के साथ मनायें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।