सीएचसी अधीक्षकों को भेजा गया चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। जनपद में सामु० स्वा० केन्द्र से लेकर मेडिकल कालेज तक ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकार साथियों को चिकित्सा सेवाओं में सुविधा उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि एसोसिएशन द्वारा अनुरोध किया गया कि यूनियन के कार्डधारक पत्रकारों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर मेडिकल कालेज तक पंजीकरण चिकित्सीय परामर्श जांच एवं औषधि वितरण आदि के दौरान लम्बी कतारों के कारण असुविधा का सामना करना पड़ता है। जनपद के रजिस्टर्ड पत्रकारों को शासनादेशों एवं प्रचलित नियमों के अनुरुप आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गए हैं।













