प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में आहार-विहार पर हुई परिचर्चा

प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में आहार-विहार पर हुई परिचर्चा

आरएल पाण्डेय
लखनऊ। जनेश्वर मिश्रा पार्क में प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम की रूपरेखा बनी। जनेश्वर मिश्र पार्क में भारतीय आदर्श योग संस्थान परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया और रोग अनुसार प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में आहार-विहार पर परिचर्चा हुई। भारतीय आदर्श योग संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण दत्त मिश्र प्रमुख वक्ता थे।

उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा किस तरह से की जाए एवं उसके परिणाम और फलों सब्जियों द्वारा किस प्रकार उनका उपयोग किया जाए इस पर विचार गोष्ठी उन्होंने रखी। सचिव राजकुमार ने कहा कि प्रकृति में रहकर ही हम स्वस्थ रह सकते हैं। इसके पालन को हमें अनुशासन के साथ अपनाना चाहिए। डॉ साकेत चतुर्वेदी ने खानपान के मूल बातों पर विशेष महत्व दिया।

राधेश्याम चौरसिया ने मसालों पर विशेष प्रकाश डाला जो औषधि के रूप में आप इस्तेमाल करते हैं। अनिल शर्मा ने प्राकृतिक दिवस पर लोगों को फलाहार कराया। अख्तर ने अपना अनुभव बताया। शेखर ने कहा कि सब्जियों के माध्यम से अपने को स्वस्थ रख सकते हैं। महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और प्राकृतिक दिवस पर शिविर के रूप में लोगों को जन जागरण अभियान में जोड़ने से शपथ दिलाया। भारतीय आदर्श योग संस्थान अभियान में भागीदार रहेगा। आनंद, एल के राय, आरएल यादव, डॉ शिखा गुप्ता, डॉ विनोद यादव, डॉ अरुण बरारी, रामानंद सैनी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent