…श्रद्धालुओं को मिल सकेंगे रामलला के विशिष्ट दर्शन

…श्रद्धालुओं को मिल सकेंगे रामलला के विशिष्ट दर्शन

आनलाइन व आफलाइन मोड में बनेंगे पास, 6 स्लाट में होंगे दर्शन
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट देश के कोने-कोने से नित्य बड़ी संख्या में भक्त रामलला के दर्शन को आ रहे हैं। सभी को आसानी से दर्शन मिले, ट्रस्ट नित इसकी योजना बनाने जुटा है। सामान्य दर्शन के अलावा विशिष्ट व सुगम दर्शन का भी पास जारी करने की तैयारी है। इसमें रामलला के संपूर्ण दर्शन अवधि को छह स्लाट में विभाजित किया जाएगा। पहला स्लाट सुबह 7 से 9, दूसरा 9 से 11, तीसरा दोपहर 1 से 3 बजे, चौथा अपराह्न 3 से 5, पांचवां शाम 5 से 7 बजे तथा छठां स्लाट शाम 7 से रात्रि 9 बजे तक बनाने की योजना है। अनुसार प्रत्येक स्लाट में विशिष्ट दर्शन के लिए 100 पास जारी किए जाएंगे। इस तरह प्रतिदिन इस तरह के कुल 650 निर्गत होंगे। ये पास ट्रस्ट, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, न्यायिक अधिकारियों, एसपी सुरक्षा व ट्रस्ट जुड़े कुछ एक दायित्वधारी लोगों के अनुमोदन से बन सकेगा।
इसके अलावा इन सभी दर्शन अवधि में सुगम दर्शन पास भी निर्गत किए जाने का विचार है। ये पास ट्रस्ट से जुडे किसी भी व्यक्ति के अनुमोदन से बनवाया जा सकेगा। प्रत्येक स्लाट में तीन सौ सुगम दर्शन पास जारी किए जाएंगे। इसमें डेढ़ सौ आनलाइन व डेढ़ सौ काउंटर पास से बनेगा। विशिष्ट दर्शन पास भी दोनों ही मोड में बन सकेंगे। लोग घर से ही दर्शन पास बनवा सकेंगे। हालांकि नई योजना के लिए अभी ट्रस्ट का साफ्टवेयर तैयार नहीं है। इसमें जल्द ही कुछ अपेक्षित परिवर्तन किया जाएगा। इसके अलावा सामान्य लोगों की वर्तमान दर्शन की व्यवस्था भी संचालित होती रहेगी।
ट्रस्टी डा. अनिल मिश्र ने कहा कि ट्रस्ट लगातार भक्तों को सरलता से रामलला का दर्शन हो सके, इस दिशा में कार्य कर रहा है। अब लोगों को बिना परेशानी दर्शन होने भी लगा है। जैसे-जैसे आगे की योजनाएं लागू की जाएंगी, वैसे-वैसे दर्शन और भी आसानी से हो सकेगा। उन्होंने आह्वान किया कि भक्त बिना सामग्री के मंदिर आये और तीव्रता से जाकर कम समय में रामलला का दर्शन करेंगे। इसके लिए एक फास्ट लेन है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent