महिलाओं की भागीदारी से समाज का विकास संभव: डा.गंगवार

महिलाओं की भागीदारी से समाज का विकास संभव: डा.गंगवार

राजेश कुमार श्रीवास्तव
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय द्वारा संचालित मात्स्यिकी महाविद्यालय की ओर से ग्राम सिधौना में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मात्स्यिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा.ए.के. गंगवार ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों की रक्षा स्वयं करनी होगी।

डा. गंगवार ने कहा कि महिलाओं व पुरुषों में जब तक समानता नहीं आएगी तब तक समाज का विकास संभव नहीं है। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहीं हैं। विभाग के प्राध्यापक डा. सी.पी सिंह ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं की भूमिका अहम है। हर क्षेत्र में नारियों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां नारियों का सम्मान होता है वहीं देवता निवास करते हैं।

डा. एस.के वर्मा ने भी महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया साथ ही बताया कि महिलाएं किस प्रकार से समाज में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी होगी। कार्यक्रम का संचालन डा. सीपी सिंह व धन्यवाद ज्ञापन डा. लक्ष्मी प्रसाद ने किया। इस मौके पर डा. रूमा देवी, डा. मुनीश कुमार, डा. संगीता देवी, डा. ज्योति सरोज सहित गांव की सैकड़ों महिलाएं इस मौके पर मौजूद रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent