केन्द्र व राज्य सरकार के साथ मिलकर ही विकास सम्भव: शालिनी

केन्द्र व राज्य सरकार के साथ मिलकर ही विकास सम्भव: शालिनी

सचिन चौरसिया/संदीप पाण्डेय
रायबरेली। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है प्रत्याशियों का दौरा तेज होता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी शालिनी कनौजिया सुबह से ही अपने प्रशंसकों के साथ प्रचार प्रसार के लिए वार्ड नम्बर 29 प्रकाश नगर, सिंचाई कालोनी, अस्पताल कालोनी और वार्ड नम्बर 14 में निकल वोट मांग रही है।

शालिनी से अमृत योजना में खुदे रास्ते के बारे में पूछने जाने पर सहजता से उत्तर देते हुए कहा कि जो पाईप लाइन डाली जा रही है वह प्रत्येक घर की आवश्यकता है जो कार्यदाई संस्था द्वारा कार्य प्रगति पर है। जिसके कारण असुविधा हो रही है कार्य पूर्ण होने पर नगर में सुंदरीकरण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के साथ मिलकर ही विकास संभव है इसलिए आप सभी भारतीय जनता पार्टी को वोट कर विजयी बनाये जिससे हम सभी मिलकर नगर पालिका को क्लीन और ग्रीन नगर पालिका बना सकेंगे।

उनके साथ भाजपा नगर अध्यक्ष पश्चिमी अभिषेक वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, जिला मंत्री विवेक शुक्ला, जिला मंत्री कृष्णा चौधरी, अभिषेक गुप्ता, संतोष गुप्ता, सूर्य प्रकाश, अनिल सोनी, रमेश सोनी एवं कार्यकर्ताओं के साथ पालिका क्षेत्र में प्रचार के साथ विकास का संकल्प लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent