उपनिरीक्षक सुधीर मिश्रा की कोविड जांच रिपोर्ट आयी निगेटिव | #TEJASTODAY
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय सरपतहां थाने पर तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधीर मिश्रा की कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
जांच रिपोर्ट निगेटिव होने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह ईश्वर की अनुकम्पा तथा लोगों के स्नेह और आशीर्वाद का प्रतिफल है। गौरतलब है कि थाना परिसर में एन्टीजन किट से हुई जांच में एसएसआई की जांच की रिपोर्ट पाजिटिव आयीं थीं।
स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार होम आइसोलेशन पर रहने के उपरांत सोमवार को पुनः जांच करने पर जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।




