उपनिदेशक पंचायतीराज ने सामुदायिक शौचालयों का किया निरीक्षण | #TEJASTODAY

सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। उपनिदेशक पंचायतीराज एके सिंह गुरुवार को डीपीसी अनूप सिंह व सिकरारा के एडीओ पंचायत राधेश्याम यादव व ब्लाक कोआर्डिनेटर सूर्यप्रताप सिंह के साथ विकास खण्ड के आधा दर्जन गांवों का दौराकर वहाँ बन रहे सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर सम्बंधित प्रधानों व सचिवों को जरूरी निर्देश दिए।
सबसे पहले वे रंजीतपुर गांव पहुँचकर बन रहे सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण करते हुए प्रधान राजन यादव से निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए। उसके बाद जमालपुर गांव पहुँचे वहाँ बने सामुदायिक शौचालय को देखकर बहुत प्रभावित हुए और प्रधान ओमप्रकाश यादव उर्फ बाला यादव को शाबाशी भी दिए।
उसके बाद सिकन्दरा गांव पहुंचे वहाँ प्रधान कुसुम यादव के पति कुलदीप यादव से शौचालय के चारों तरफ इंटरलॉकिंग ईंटे बिछाने का निर्देश दिए। तत्पश्चात शेरवां के बरमबाबा मंदिर परिसर के समीप बन रहे सामुदायिक शौचालय व खपरहां गांव के सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण करते हुए सचिव राजकुमार पाण्डेय को जरूरी निर्देश देने के बाद हरिगाव पहुँचे। वहाँ के सामुदायिक शौचालय के चारों तरफ इंटरलॉकिंग ईंट बिछाने के साथ सामने के तालाब के समीप रेलिंग लगवाने हेतु प्रधान डॉ. राजेश यादव को जरूरी निर्देश दिए और तालाब में पाली गई मछलियों को दाना भी डालें।
लाइक करके जुड़ जाइए इस पेज से और पढ़िए ब्रेकिग खबरें….
https://www.facebook.com/tejastodaynews/photos/a.2269183029857631/3052811768161416







