• Home
  • Trending
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Advertise
  • Delhi
  • Viral
  • About Us
  • Contact Us
Search

Deputy Director Panchayat Raj inspects community toilets #TEJASTODAY

उपनिदेशक पंचायतीराज ने सामुदायिक शौचालयों का किया निरीक्षण | #TEJASTODAY सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। उपनिदेशक पंचायतीराज एके सिंह गुरुवार को डीपीसी अनूप सिंह व सिकरारा के एडीओ पंचायत राधेश्याम यादव व ब्लाक कोआर्डिनेटर सूर्यप्रताप सिंह के साथ विकास खण्ड के आधा दर्जन गांवों का दौराकर वहाँ बन रहे सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर सम्बंधित प्रधानों व सचिवों को जरूरी निर्देश दिए। सबसे पहले वे रंजीतपुर गांव पहुँचकर बन रहे सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण करते हुए प्रधान राजन यादव से निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए। उसके बाद जमालपुर गांव पहुँचे वहाँ बने सामुदायिक शौचालय को देखकर बहुत प्रभावित हुए और प्रधान ओमप्रकाश यादव उर्फ बाला यादव को शाबाशी भी दिए। उसके बाद सिकन्दरा गांव पहुंचे वहाँ प्रधान कुसुम यादव के पति कुलदीप यादव से शौचालय के चारों तरफ इंटरलॉकिंग ईंटे बिछाने का निर्देश दिए। तत्पश्चात शेरवां के बरमबाबा मंदिर परिसर के समीप बन रहे सामुदायिक शौचालय व खपरहां गांव के सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण करते हुए सचिव राजकुमार पाण्डेय को जरूरी निर्देश देने के बाद हरिगाव पहुँचे। वहाँ के सामुदायिक शौचालय के चारों तरफ इंटरलॉकिंग ईंट बिछाने के साथ सामने के तालाब के समीप रेलिंग लगवाने हेतु प्रधान डॉ. राजेश यादव को जरूरी निर्देश दिए और तालाब में पाली गई मछलियों को दाना भी डालें।

उपनिदेशक पंचायतीराज ने सामुदायिक शौचालयों का किया निरीक्षण | #TEJASTODAY

Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - September 3, 2020
ABOUT US
आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
Contact us: [email protected]
  • Home
  • Trending
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Advertise
  • Delhi
  • Viral
  • About Us
  • Contact Us
© Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]