राम वनगमन मार्ग में किसानों की अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिलाने के निर्देश

राम वनगमन मार्ग में किसानों की अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिलाने के निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया। Case registered against fourजिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अभियंताओं/सहायक अभियंताओं को निर्देशित किया कि परियोजनाओं के निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का निस्तारण कराते हुए शत-प्रतिशत भौतिक एवं वित्तीय प्रगति सुनिश्चित किया जाय। निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए समय से निर्माण कार्य पूर्ण करायी जाय। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अभियंताओं/सहायक अभियंताओं को निर्देशित किया कि जिन ठेकेदारों द्वारा निर्माण कार्य में रूचि न लेकर कार्य में धीमी प्रगति पायी जा रही है, ऐसे ठेकेदारों की निविदा समाप्त कर उन्हें ब्लैक लिस्टेड किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष कार्य की प्रगति कम न हों। जिलाधिकारी ने राजकीय निर्माण निगम द्वारा पुलिस लाइन में कराये जा रहे 24 क्षमता के महिला हॉस्टल/बैरक के निर्माण कार्य एवं कड़ाधाम में पर्यटन के विकास कार्य सहित अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्हांने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा पुलिस लाइन में कराये जा रहे महिलाओं के लिए 100 क्षमता के हॉस्टल/बैरक का निर्माण कार्य, पुलिस लाइन में कर्मचारियों के लिए टाइप-ए एवं टाइप-बी के आवास के निर्माण कार्य, पुलिस लाइन में ट्रॉजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य के निर्माण कार्य की विस्तृत समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए और टीम लगाकर कार्य तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था-सी0एण्ड0डी0एस0 के कार्यों की समीक्षा करते हुए कम्यूनिटी हॉल, चरवा में बनाये जा रहें आवासीय भवन एवं 50 बेड क्रिटिकल यूनिट के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि जो भी निर्माण कार्य पूर्ण हो गये हैं, उन्हें जल्द से जल्द सम्बन्धित को हैण्डओवर करा दिया जाय। इस पर कार्यदायी संस्था ने बताया कि कम्यूनिटी हॉल का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, विद्युत का कार्य बाकी है जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, विद्युत को विद्युत कनेक्शन का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दियें। राम वनगमन मार्ग के पैकेज-3 व 4 की समीक्षा के दौरान कार्य की धीमी प्रगति पाये जाने पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि मशीनरी लेवर बढ़ाकर कार्य में तेजी लाया जाय। उन्होंने कहा कि राम वनगमन मार्ग में जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई है, उनका मुआवजा जल्द से जल्द दिलाने की कार्यवाही पूर्ण की जाय। उन्होंने कहा कि राम वनगमन मार्ग में जहॉ भी रूट डायवर्जन किया गया है, वहॉ कार्य में तेजी लाते हुए कार्य को पूर्ण कराया जाय जिससे आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA