कोरोना से भाजपा नेत्री की मौत, बीजेपी में शोक का माहौल | #TejasToday

कोरोना से भाजपा नेत्री की मौत, बीजेपी में शोक का माहौल | #TejasToday

धमतरी, छत्तीसगढ़। प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना से एक और बीजेपी महिला नेत्री का निधन हो गया है। मृतिका नेत्री का नाम संतोषी देवी साहू बताया जा रहा है। जो मगरलोड की पूर्व सभापति और भारतीय जनता पार्टी जिला की कार्यकारणी सदस्य थी।

महिला नेत्री के निधन की खबर से धमतरी बीजेपी में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक संतोषी साहू (45 वर्ष) की कुछ दिनों पहले ही अचानक तबीयत खराब हो गयी थी, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गयी। बीजेपी नेत्री संतोषी देवी साहू की मौत की खबर के बाद भाजपा महिला मंडल धमतरी में मातम पसरा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent