इलाज के दौरान अधेड़ की हुई मौत, मचा कोहराम
इलाज के दौरान अधेड़ की हुई मौत, मचा कोहराम
योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले के एक क्षेत्र अंतर्गत दुर्घटना में घायल अधेड की इलाज के दौरान मौत हो जाने से परिजनों मे कोहराम मच गया। लालगंज थाना के जगन्नाथपुर निवासी विनोद पाल 45 पुत्र द्वारिका प्रसाद बीती पन्द्रह जनवरी को घर की छत पर बेटे के साथ पतंग उडा रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। दुर्घटना मे विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए परिजन उसे लखनऊ मेडिकल कालेज ले गये थे। शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गयी। पीएम के बाद शनिवार की सुबह मृतक का शव घर पहुंचा। यहां शव पहुंचते ही परिजन विलाप करने लगे। मृतक अपने पीछे पुत्री नेहा 14 व पुत्र राहुल 12 एवं विकास 10 तथा पुत्री गुड़िया 08 को निराश्रित छोड़ गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।