Homeबांदासोते समय जहरीले कीड़े के काटने से हुई मौत, परिवार में मचा...

सोते समय जहरीले कीड़े के काटने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

सोते समय जहरीले कीड़े के काटने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बबेरू, बांदा। स्थानीय कस्बे के अंबेडकर नगर मोहल्ले का रहने वाला शिवबरन पुत्र किशोरा 38 वर्ष यह बीती रात्रि खाना खाकर अपने बिस्तर पर सो गया था तभी किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। जब सुबह परिजनों ने देखा तो तुरंत बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बबेरू कोतवाली पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिसका मंगलवार को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई है। इस मौत से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read