तहसील परिसर में लेखपाल पर जानलेवा हमला
तहसील परिसर में लेखपाल पर जानलेवा हमला
अंकित सक्सेना
बिसौली, बदायूं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का तहसील परिसर में बने अपने कार्यालय में कार्य कर रहे लेखपाल पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे तहसील परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। मारपीट में लेखपाल को गम्भीर चोटें आई। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है। घटना बिसौली तहसील परिसर में बने लेखपाल कार्यालय की है। अरविंद्र कुमार पुत्र कृष्णपाल सिंह तहसील बिसौली में लेखपाल पद पर कार्यरत हैं।
28 सितंबर को अपराह्न तीन बजे वह अपने कार्यालय में काम कर रहे थे तभी दिलीप पुत्र अशोक व कुलदीप पुत्र अशोक निवासी खजुरिया एवं तीन चार अन्य लोग नाम व पता अज्ञात कार्यालय में घुस आये। वहीं अचानक लेखपाल के साथ गालीगालौच करने के साथ लोहे के पंच जान से मारने की नियत से जानलेवा हमला किया जिसमें लेखपाल गंभीर घायल हो गया। उक्त लोगों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की सूची को हाथों से लेकर फाड़ दी। दिनदहाड़े खुलेआम तहसील परिसर में हुई घटना से अफरा—तफरी का माहौल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लेखपाल संघ के तमाम लेखपाल तहसील परिसर में पहुंचे तब तक लेखपाल के साथ मारपीट करने वाले मौका देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में दिलीप व कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीखक विजेंद्र सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।