HomeJaunpurसंदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

सोनू गुप्ता
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के आशानंदपुर गांव में एक अज्ञात युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटकता शव मिला। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजन ने मृतक की हत्या का आरोप लगाया है।

आबकारी व पुलिस टीम ने की छापेमारी

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह आशानंदपुर गांव में आम के पेड़ से नायलान की रस्सी के सहारे एक अज्ञात का शव आधा जमीन पर आधा पेड़ के सहारे लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा। शव को देखते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को रस्सी से छुड़ाकर उसके जेब की तलाशी लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक बंद मोबाइल, पर्स में 2500 नगद एवं 500 का बैंक जमा पर्ची मिला। पुलिस ने बंद मोबाइल को चालू किया तो परिजन का फोन आने लगा।

नगदी व मोबाइल बरामद, एक गिरफ्तार

बात करने के बाद उसकी पहचान फूलचंद यादव 36 वर्ष पुत्र शंकर यादव सेलुहापार, मोकलपुर मड़ियाहूं के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजन ने बताया कि मृतक गुरुवार की सुबह छः बजे दवा लेने के लिये जौनपुर कहकर घर से निकले थे।
परिजनों ने कहा कि कहीं न कहीं से फूलचंद की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिये गांव में लाकर आम के पेड़ से लटकाने का प्रयास किया गया। मृतक फूलचंद की पत्नी संगीता का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटी शैलजा 13 वर्ष, साक्षी 10 वर्ष एवं एक बेटा कृष्णा सात वर्ष है।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

 

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

Must Read