पुल के निकट मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान

पुल के निकट मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान

अम्बेडकर नगर (पीएमए) जिला मुख्यालय पर स्थित अकबरपुर रेलवे स्टेशन से शहजादपुर कस्बे को जाने वाले रास्ते पर तमसा नदी पर बने पुल के नीचे रविवार की सुबह एक युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
जानकारी मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है। समाचार प्रेषण तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। शव को पोस्टमार्टम हॉउस भेज दिया गया है।

छठे फेरे के बाद दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार, जानिए क्या है मामला

रेलवे स्टेशन से शहजादपुर को जोड़ने वाला यह पुल काफी व्यस्ततम माना जाता है। रविवार को सुबह इस रास्ते पर पुल के नीचे एक युवक का शव पड़ा मिला। नित्य क्रिया के लिए गए स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तो पहले तो लोगों ने खुद ही पहचान का प्रयास किया लेकिन जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई।

बहू का घूंघट उठाते ही बेहोश हो गई सास, बहू को देखकर फिर हो जाती है बेहोश!

प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव फूल जाने के कारण शरीर पर चोट के निशान भी स्पष्ट नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृत युवक के शरीर पर चोटों के निशान स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रहे थे। मृतक की मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पहचान न हो पाने के कारण पुलिस ने अज्ञात में शव को मर्चरी में रखवा दिया है।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent