वृद्ध का शव पेड़ से लटका मिला, छानबीन में जुटी पुलिस

वृद्ध का शव पेड़ से लटका मिला, छानबीन में जुटी पुलिस

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा जदीद टोटहवा निवासी तरसूल निषाद का शव उनके घर से लगभग 150 मीटर दूर पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया|
मिली जानकारी के अनुसार सुबह के समय गांव के कुछ लोगों ने पेड़ से लटके एक व्यक्ति को देखा और तत्काल इसकी सूचना गांव वालों को दी|सूचना पर आस पास के लोग इकठ्ठा हुए और मृतक की पहचान गांव के ही तरसूल निषाद उम्र 65 वर्ष के रूप में करते हुए उनके परिवार वालों को घटना की जानकरी दी|

जानकारी पर पहुंचे परिजन उन्हें लटका देख स्तब्ध रह गए जबकि उनकी पत्नी रजिया का रो रो कर बुरा रहा घटना की जानकारी गांव वालों ने लगभग 10 बजे स्थानीय थाने को दी जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कमलकांत वर्मा मय पुलिस बल मौके पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| घटना के बारे में ज़ब थाना प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक स्तर पुलिस जाँच और साक्ष्य संकलन कर रही है।

साथ ही शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय पर भेज दिया गया है। शव का परीक्षण रिपोर्ट आने के उपरांत ही बहुत कुछ स्पष्ट हो पायेगा। उन्होंने बताया कि यदि रिपोर्ट और पुलिस जाँच में किसी की संलिप्तता पायी जाती हैं तो उस पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी|

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent