निर्माणाधीन मकान में लटकता मिला राजगीर मिस्त्री का शव

निर्माणाधीन मकान में लटकता मिला राजगीर मिस्त्री का शव

निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के छतेरी मानापुर गांव में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति निर्माणाधीन मकान में फांसी के फंदे से झूलता मिला। फंदे से झूलते व्यक्ति की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

जानकारी के अनुसार रामलखन गोंड (34) निवासी छतेरीमानापुर का बीते दिन अपने से झगड़ा विवाद हुआ जिससे नाराज होकर पत्नी सुमन अपने बच्चों को लेकर राजा तालाब स्थित अपने मायके चली गई। इधर पत्नी के चले जाने से क्षुब्ध होकर रविवार/सोमवार की रात में राम लखन ने घर से दूर अपने दूसरे निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।

सोमवार की सुबह एक ग्रामीण ने फंदे से झूलते शव को देखा और उसने इसकी सूचना परिजनों को दिया। सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी मिर्जामुराद दीपक रानावत अपने हमराह के साथ पहुंचे। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच मौका मुआयना किया तथा संबंधित साक्ष्यों को एकत्रित किया। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक राम लखन अपने सात भाईयों में तीसरे नंबर पर था। उसके 3 पुत्र बताए गए हैं। राजगीर मिस्त्री का काम करके वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent