पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
गौरव दीप
मैनपुरी। थाना एलाऊ के ग्राम नगला बलू में आम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। परिजनों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया और मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। नगला बलू निवासी 31 वर्षीय मुकुट सिंह पुत्र जाधव सिंह का विवाद शनिवार को गांव के लिए रामगोपाल पुत्र मेवाराम और उनके परिजनों से हुआ था।
विवाद को लेकर पड़ोसियों ने समझौता करा दिया। इसके बाद रविवार को तड़के मुकुट सिंह का शव पेड़ पर लटका मिला। शनिवार की रात 11 बजे के करीब मुकुट घर से चला गया था। सुबह उसका शव मिला। जानकारी पाकर प्रभारी एलाऊ सुनील भारद्वाज पुलिस बल के साथ पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि मुकुट की हत्या कर शव लटकाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।