साइबर सेल ने वापस कराये रूपये
जीजा बन ठग ने युवती के खाते से निकाल लिया था 32 हजार रूपया
अजय जायसवाल
गोरखपुर। जालसाज ने जीजा बनकर एक युवती के खाते से गूगल पे से 32 हजार रुपए निकाल लिए। शिकायत की जांच कर रही साइबर सेल की टीम ने शनिवार को पीड़ित युवती के खाते में पूरी रकम वापस करा दी। कैंपियरगंज क्षेत्र की रहने वाली अनुपमा के पास दो दिन पहले एक युवक ने फोन किया।

बोला कि वह उसके दूर के रिश्ते में है और वह उसका जीजा लगेगा। उसने कहा कि वह उसके खाते में रकम भिजवा रहा है। यह रकम उसके गूगल पे से ट्रांसफर नहीं हो रही है। इसके बाद जालसाज ने युवती के गूगल पे पर पेमेंट रिक्वेस्ट भेजी। युवती ने जैसे ही रिक्वेस्ट एक्सेप्ट किया, उसके खाते से 32 हजार रुपए निकल गए। इसके बाद युवती ने साइबर सेल को तहरीर दी। जांच में जुटी साइबर सेल टीम और क्राइम ब्रांच ने आनलाइन निकाली गई पूरी रकम को युवती के खाते में वापस करा दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













