मुख्य वन संरक्षक ने मगरमच्छ को लेकर सतर्कता बरतने का दिया निर्देश
वन संरक्षक कार्यालय, बनबीरपुर व बसौढ़ी पौधशाला का किया निरीक्षण
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। शुक्रवार को मुख्य वन संरक्षक रेनू सिंह ने गुप्तारघाट पर ट्री गार्ड में लगाए गए पौधों का निरीक्षण करने के बाद मगरमच्छ की सरयू नदी में मौजूदगी के संबंध में विभागीय अमले के साथ चर्चा की। उन्होंने मौजूद अधिकारियों से सतर्कता बरतने के साथ निगरानी करने का निर्देश दिया।
इससे पूर्व मुख्य वन संरक्षक ने वन संरक्षक अनिरुद्ध पांडेय के कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बसौढ़ी, बनबीरपुर और दर्शननगर पौधशाला का निरीक्षण भी किया। वन संरक्षक कार्यालय के वार्षिक निरीक्षण पर आईं मुख्य वन संरक्षक ने हर पहलू का बारीकी से निरीक्षण किया। बसौढ़ी पौधशाला में लगवाए गए सोलर पंप को देखा। वहां मौजूद रेंजर ओम प्रकाश ने बताया कि यह सोलर पंप पौधशाला के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। लगातार पानी की सप्लाई मिलने से पौधों की सिंचाई बेहतर ढंग से की जा रही है। बनबीरपुर पौधशाला के निरीक्षण के दौरान पौधों का रख-रखाव देखा। इस दौरान रेंजर नंद कुमार यादव ने पौधारोपण के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी कृपानाथ, सुधीर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।