जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ

जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ

नव दम्पतियों को मिले सरकारी उपहार व प्रमाण पत्र
योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लालगंज तहसील अंतर्गत बुधवार को धूमधाम से ब्लाक मुख्यालयों पर जोडो ने एक दूसरे का हाथ थामा। विवाह कार्यक्रम को लेकर ब्लाक मुख्यालयो पर आकर्षक साज सज्जा भी देखी गयी। तहसील लालगंज के रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक मुख्यालय पर धूमधाम से हुए समारोह मे इक्कीस जोडो ने एक दूसरे का हाथ थामा।

विवाह उत्सव में मगन वर पक्ष तथा कन्या पक्ष के लोगो के भी चेहरे रस्म पूरी होते ही खिल उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ यहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पा शर्मा ने किया। मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया भी कार्यक्रम मे पहुंची और नवदम्पतियों को सरकार की ओर से उपहार व विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम का संयोजन बीडीओ अश्विनी कुमार सोनकर ने किया। प्रशासन की ओर से विवाह भोज का भी आयोजन किया गया था। इस मौके पर पूर्व प्रमुख भुवनेश्वर शुक्ल, राकेश चतुर्वेदी, अवधेश सिंह, रूपनाथ पटेल, रविशंकर शुक्ल आदि रहे।

सहायक विकास अधिकारी प्रवीण कुमार ने आभार जताया। इधर सांगीपुर ब्लाक मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत चौतीस जोडो ने सात फेरे लिये। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बब्लू ने किया। हालांकि यहां एक दूल्हे को अचानक मण्डप मे चक्कर आ गया। इसके चलते वर पक्ष के लोग दूल्हे को लेकर अस्पताल चले गये। इससे एक जोडा शादी की रस्म से वंचित भी हो उठा दिखा। कार्यक्रम का संयोजन बीडीओ अपर्णा सैनी ने किया।

यहां भी ब्लाक प्रमुख व बीडीओ ने नवविवाहित जोडो को सरकारी उपहार व विवाह प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं लक्ष्मणपुर में कुल पचपन जोडो को विवाह के सूत्र में बंधते देखा गया। इनमें से पांच निकाह भी रीतिरिवाज से हुये।

कार्यक्रम का संयोजन बीडीओ सत्यदेव यादव ने किया। विवाहोत्सव में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. राकेश सिंह तथा क्षेत्रीय विधायक जीतलाल पटेल की पत्नी विमलेश पटेल भी पहुंची और नवदम्पतियों को शुभकामनाएं दी। ब्लाक मुख्यालयों पर विवाह उत्सव मे महिलाओं को मंगलगान मे भी मगन देखा गया। इस मौके पर प्रधान देवी प्रसाद मिश्र, बीडीसी ज्ञान प्रकाश मिश्र, नबाब हुसैन, नीतेश सिंह, श्यामजी जायसवाल, उदयप्रताप सिंह, सौरभ तिवारी आदि रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent