HomeTrendingभ्रष्टाचार: बनने के दूसरे ही दिन जगह-जगह से उखड़ने लगी कथित डामर...

भ्रष्टाचार: बनने के दूसरे ही दिन जगह-जगह से उखड़ने लगी कथित डामर रोड, ठेकेदार ने लाखों का लगाया चूना

  • भ्रष्टाचार: बनने के दूसरे ही दिन जगह-जगह से उखड़ने लगी कथित डामर रोड, ठेकेदार ने लाखों का लगाया चूना

  • मिट्टी में मिल रही गिट्टी, परत—दर—परत उखड़ने से हालत बदतर, खुल्लमखुल्ला भ्रष्टाचार को दिया गया अंजाम

  • बिना पत्थर काला पदार्थ गिट्टी में मिलाकर टूटी सड़क पर फैलाया, डामर की कमी से सड़क पर बिखरा

तेजस टूडे सं.
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। रसूखदार नेताओं के संरक्षण में पल रहे पिछलग्गुओं को चुनावी समीकरण साधने के लिए गांवों की सड़कों को बनाने का ठेका तो दे दिया गया किंतु कमीशन के खेल में डामर रोड बनाने के नाम पर किए जा रहे खुल्लम-खुल्ला भ्रष्टाचार से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इससे यह कहना मुश्किल नहीं है कि नेताओं के रसूखदार पिछलग्गू नेता ही 2027 के चुनाव में बीजेपी की लुटिया डुबोने में सहायक बनेगे। मामला जिले के सलोन तहसील क्षेत्र स्थित ब्लॉक से निकलकर सामने आया है जहां कुढा गांव के निकट शान मुहम्मद की राइस मिल से कुढा बाजार स्थित अनीस के घर तक को जाने वाली लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर बीती अप्रैल को बनाई गई थी जिसके दूसरे दिन बाद ही जगह-जगह से यह कथित डामर रोड जगह-जगह से उखड़ने लगी है।
ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है जिसमें हाथ से खुदेरने के बाद नई सड़क में कथित डामर से सनी गिट्टी, मिट्टी में मिलता हुआ दिखाई पड़ रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर से गिट्टी में काला पदार्थ लिपटा दिख रहा है किंतु उसमें डामर की तरह चिपचिपाहट न होने से ग्रामीणों ने यह अंदाजा लगाया है कि जला मोबी आयल या कोई अन्य पदार्थ मिलाकर बिना बोल्डर पत्थर डाले रोलर से गिट्टी की परत पुरानी सड़क पर फैला दी गई है। इसका परिणाम यह है कि बनने के दूसरे ही दिन से यह रोड़ जगह जगह से उखड़ने लगी है जिससे यह कहना मुश्किल नहीं है की ठेकेदार सड़क निर्माण के नाम पर लाखों रुपयों के सरकारी धन को चूना लगा कर चंपत हो गया है।
कुढा व आस-पास बसे ग्रामीण अर्पित सिंह, लवलेश सिंह, अनिल सिंह, भानू प्रताप सिंह, शमशेर सिंह, बब्लू पासी, अजय सिंह, बृजेश सिंह, लवली, सुरेश पासी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने रोड़ की दोबारा गुणवत्ता पूर्ण मरम्मत किये जाने व भ्रष्टाचार कर लाखों के सरकारी धन को चूना लगाने वाले ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही की मांग किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read