न्यायालय परिसर में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया संविधान दिवस

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, (जालौन)। परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई परिसर में गुरुवार को संविधान दिवस पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधान न्यायाधीश नन्द प्रताप ओझा, अपर प्रधान न्यायधीश प्रवीण पाण्डेय सहित समस्त न्यायालय कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संविधान के आदर्शों व मूल्यों की रक्षा करने की शपथ लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है तथा इसकी गरिमा बनाए रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।







