डीएम की अध्यक्षता में तहसील महसी में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

डीएम की अध्यक्षता में तहसील महसी में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

समस्याओं का समयबद्धत्ता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के दिये गये निर्देश
5 गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई व 2 बच्चों को कराया गया अन्नप्रासन्न
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक माह के प्रथम और तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील महसी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक राम. नयन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, उपजिलाधिकारी आलोक प्रसाद, सीओ डी.के. श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने आये फरयादियों के समस्याओं की गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए समस्याओं का समयबद्धत्ता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण कराये जाने के सम्बन्धित अधिकारियों को निदेश दिये।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनशिकायतों का निस्तारण पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाय, ताकि फरयादियों को अनाश्यक भाग दौड़ न करनी पड़े। ग्राम रहुवामंसूर की सुघरा देवी का परिवारिक विवाद, गनियापुर के देवकीनन्दन मिश्रा चकमार्ग से अवैध कब्जा हटाने, मकरन्दपुर के राधेश्याम सिंह पैमाईश कराने, साईगांव के तुलसीराम की चकमार्ग पैमाईश, तेजवापुर के जगदीश खेत से अवैध कब्जा हटाने सहित अन्य फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाय, ताकि फरियादी भी निस्तारण की कार्यवाही से संतुष्ट हो सके।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी ग्राम भिलौरा की दिव्यांग फरियादी मंगला को डीएम ने ट्राई साईकिल देने के लिए जिला दिव्यांगजन शक्तिकरण अधिकारी को मौके पर ही निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आईसीडीएस, कृषि, स्वास्थ्य इत्यादि विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों के निरीक्षण किया। आईसीडीएम विभाग के स्टालों का डीएम व एसपी ने निरीक्षण कर गर्भवती महिला मंजूदेवी, रंजना, रूबीना खातून, शमा बेगम, मीना देवी व रामजानकी की गोदभराई तथा आयूष व अयांश का अन्नप्रासन्न कराया।
उल्लेखनीय है कि डीएम की अध्यक्षता में तहसील महसी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 55 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी प्रकार तहसील नानपारा में अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 43 में 8 तथा अन्य तहसीलों में उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में पयागपुर में प्राप्त 63 में 19, कैसरगंज में 37 में 6, सदर में 16 में 2 तथा मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 14 में 2 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। इस अवसर पर डीएफओ बहराइच रामसिंह यादव, सीएमओ डॉ संजय कुमार, पीडीडीआरडीए अरूण कुमार सहित सम्बन्धित जिलास्तरीय अधिकारी, तहसीलदार, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ, थानाध्यक्षगण मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA