संचारी रोग नियंत्रण अभियान को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना
आकाशदीप
शाहजहांपुर। शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के कन में सांसद अरुण सागर जिलाधिकारी/प्रशासक एवं नगर आयुक्त द्वारा शुक्रवार को नगर क्षेत्र में सचारी रोगों पर नियंत्रण किये जाने के उद्देश्य से संचारी रोग नियंत्रण अभियान को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में नगर आयुक्त के निर्देश और शुक्रवार को नगर क्षेत्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत चलाया गया विशेष सफाई अभियान। शासन के निर्देशानुसार 29 जून से 3 जुलाई तक नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण पुनर्चकरण तथा उसके सम्बन्ध में लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरह से लागू किये जाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त संतोष शर्मा जी निर्देशन में नगर क्षेत्र में शुक्रवार को रेस के अन्तर्गत वृहद जन-जागरुकता अभियान चलाया गया। शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में सांसद श्री सागर, जिलाधिकारी/प्रशासक उमेश प्रताप सिंह एवं नगर आयुक्त संतोष शर्मा द्वारा शुक्रवार को नगर क्षेत्र में सचारी रोगों पर नियंत्रण किये जाने के उददेश्य से 1 से 31 जुलाई तक चलने वाले सचारी रोग नियंत्रण अभियान को कलेक्ट्रट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज मिश्रा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।