सिविल डिफेंस ने लखनऊ पब्लिक स्कूल में आपदा से बचाव के लिये बच्चों को किया प्रशिक्षित

सिविल डिफेंस ने लखनऊ पब्लिक स्कूल में आपदा से बचाव के लिये बच्चों को किया प्रशिक्षित

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। सिविल डिफेंस ने आपदा से बचाव हेतु स्कूल के बच्चों को प्रशिक्षित करने हेतु राजाजीपुरम स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल में नागरिक सुरक्षा की उपनियंत्रक अनिता प्रताप के निर्देश पर वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा ने बचाव हेतु प्रशिक्षण स्कूल के बच्चों को दिया गया जहां बड़ी संख्या में एकत्रित बच्चों को माकड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया।
वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा ने कहा कि युद्ध हो या आपदा हो, दोनों के बचाव और हवाई हमले से होने वाली जन धन की क्षति को काम किया जा सकता है परंतु यदि सही समय पर हवाई हमले की सूचना आम नागरिक को सायरन के माध्यम से प्राप्त हो जाती है तो सावधान हो सकते है। यदि सायरन की आवाज दो मिनट तक लगातार ऊंची नीची आवाज में सुनाई दे तो ये निश्चित जान ले हवाई हमला कुछ ही समय में होने वाला है। ऐसे में हर व्यक्ति को शरण लेना चाहिए। यदि आप खुले मैदान में है तो आपको तुरंत ही पेट के बल लेट जाना चाहिए और कमर से ऊपर का पार्ट जमीन से ऊपर उठाकर रखना चाहिए। आंख बंद कर ले और कान को हाथों से जोर से बंद कर ले और दांतों के बीच रुमाल को रख लें। इस प्रक्रिया से बम के प्रभाव से आपके शरीर के प्रमुख अंग दिल, आंख, कान, जीभ सुरक्षित रहते हैं। अगर आपदा से पूर्व जनमानस को प्रशिक्षित कर दे तो बड़ी संख्या में संभावित जन हानि से बचा जा सकता है। श्री वर्मा ने कहा कि हमला या आपदा के दौरान जलते हुए गैस सिलेंडर को बाहर निकालकर उसकी आग पर काबू पाना। घरों में लगी आग को बुझाने, घरों में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर बचाओ कार्य और घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार देना।
इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य भारती गोसाई ने वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा, सहायक उपनियंत्रक ऋषि कुमार, एडीसी मुकेश कुमार, राजाजीपुरम प्रखण्ड के वार्डेन राम गोपाल सिंह, मयंक श्रीवास्तव, रेखा मिश्रा, गोपाल शर्मा, संतोष वाजपेई, विजय कुमार धाकरे, अमान खान, संजय वर्मा को प्रतिभाग करने के लिए पौधा भेट किया। इस अवसर पर निरीक्षक राजेश श्रीवास्तव, हेड इंचार्ज कंचन पाण्डेय, मयूरी कपूर, अंजली राय, इंद्राणी बनर्जी, छबि रस्तोगी, मानसी शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA