कुढ़नी उपचुनाव में बीजेपी की जीत में चमके चिराग: राकेश
जीपी सोनी
कैमूर (बिहार)। लोक जनशक्ति पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह राजपूत ने कहा कि कुढनी उपचुनाव में एक बार फिर से चिराग का जलवा कायम हुआ है चिराग पासवान ने जिस तरह से वहां रणनीति बनाते हुए भाजपा को बढ़त दिलाई उसकी वजह से बीजेपी ने अकेले अपने दम पर महागठबंधन एवं कई छोटे-बड़े दलों को मात देते हुए विजय हासिल करने में बड़ी भूमिका निभाई।
युवा जिलाध्यक्ष ने यह कहते हुए चिराग पासवान को एक बार फिर से बिहार के सीएम पद के उम्मीदवार घोषित करने की मांग भी कर दी उन्होंने कहा कि जिस तरह से इससे पूर्व हुए उपचुनावों सहित कुढनी उपचुनाव में भी चिराग पासवान का जादू चला है उससे यह साफ हो जाता है कि बिहार का युवा चिराग पासवान को मुख्यमंत्री के रुप में देखना चाहता है क्योंकि उनके पास दूरदर्शिता और बिहार को उन्नत करने की सभी तकनीक मौजूद है बताते चलें की कुढनी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता को 76648 वोट मिले थे जबकि महागठबंधन के उम्मीदवार मनोज कुमार सिंह को 73016 वोट मिले थे हालांकि इन नतीजों का 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव पर क्या असर पड़ेगा यह अभी देखना बाकी है लेकिन लोक जनशक्ति पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और सभी अधिकारियों के मन में अभी से यह बात घर कर गई है कि यदि बीजेपी ने चिराग पासवान को फ्रंट पर लाकर मैच खेला तो बीजेपी की विनिंग परसेंटेज बहुत ज्यादा होगी फिलहाल यह तो समय तय करेगा लेकिन कुढनी विधानसभा के चुनाव परिणाम के बाद से चिराग पासवान पर लोजपा के सभी अधिकारियों कार्यकर्ताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











