सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत परिवार में कोहराम मच गया है। मामला नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केंदुआ सूरज पंप के निकट हुई है। सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गया जिसके बाद परिवार जनोटा में कोहराम मच गया। यह मामला शनिवार की देर रात का है जहां ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देर रात नवादा भेज दिया है। वहीं मृतक की पहचान भदोखरा गांव के निवासी मिथिलेश झा का पुत्र 27 वर्षीय मोनू झा के रूप में पहचान की गई। पहचान होते ही परिवार वाले में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस के द्वारा ट्रक को भी पकड़ लिया गया है। पुलिस के द्वारा मृतक के परिवार को जानकारी दी गई। जहां देर रात मृतक के सभी परिवार सदर अस्पताल पहुंच गए। मौत की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया है। वहीं मृतक के बरा भाई सूरज झा ने बताया है कि हमारा छोटा भाई मोनू झा अपने दोस्त की रिफ्लेक्शन में नगर थाना क्षेत्र के माल गोदाम गया था। पार्टी के बाद घर लौट रहा था।
उसी दौरान सड़क दुर्घटना में मेरी भाई की मौत हुई है। मौत की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे तो दिखे कि मेरी भाई की मौत हो चुकी थी। पूरी तरह सिर को कुचल दिया गया था। उन्होंने कहा कि घर का सबसे छोटा पुत्र कामकाज कर माता पिता का भी सेवा किया करता था। उन्होंने बताया कि फिलिपकार्ड में इन हाउस के पद पर काम किया करते थे। दोस्त के पार्टी से लौटने के दौरान यह घटना घटी है। मृतक के भाई ने पुलिस से अपील किया है कि घटनास्थल के अगल-बगल सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जाए। आखिर मेरे भाई की मौत कैसे हुई है। मौत के बाद कोई भी कंपनी के लोग मेरे भाई को देखने के लिए भी यहां नहीं पहुंचे हैं। पूरे मामले पर मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया है कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। खदेड़ कर एक ट्रक को पकड़ा गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











