Homeबिहारमुखिया ने डीएम से किया नेमदारगंज में गंगा जल लाने की मांग

मुखिया ने डीएम से किया नेमदारगंज में गंगा जल लाने की मांग

मुखिया ने डीएम से किया नेमदारगंज में गंगा जल लाने की मांग

सुनील कुमार
अकबरपुर, नवादा (बिहार)। प्रखंड के नेमदारगंज स्थित नेमदारगंज तालाब में गंगा उद्धव परियोजना के तहत गंगाजल लाने की मांग नवादा जिला मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष उदय यादव ने डीएम से किया.मुखिया उदय यादव ने बताया कि यह तालाब पुरे देश मे मनरेगा योजना से 2019 में तत्कालीन डीएम कौशल कुमार को उत्कृष्ट पुरस्कार मिला है।

उन्होंने बताया कि यह पोखर मे गंगाजल आ जाने से नेमदारगंज पंचायत सहित प्रखंड के बुधुआ पंचायत में गर्मी में टंकी से पानी पहुंचाने एवं पानी की किल्लत से निजात मिल सकेगा। मुखिया ने डीएम से मिलकर गंगाजल को उनके गाव तक पहुंचाने की मांग की है। इस पर डीएम ने विचार करने का आश्वासन दिया है।

इसको लेकर गांव के लोगों ने खुशी जताई है। नारदीगंज के मोनताजे से गंगाजल नेमदारगंज से 15 किलोमीटर दूरी पर है। उदय यादव ने डीएम उदीता सिह को बताया कि अकबरपुर के दक्षिणी भाग मे पानी की समस्या है। अगर गंगाजल का पानी इस क्षेत्र को मिलना शुरू हो जाएगा तो लोगों को खरीदकर पानी पीने से मुक्ति मिल जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read