अमर शहीद जगदेव बाबू की धूमधाम से मनायी गयी जयन्ती
मनोज कुमार
अकबरपुर, नवादा (बिहार)। अकबरपुर प्रखंड के बसकंडा शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को दांगी समाज की ओर से अमर शहीद जगदेव बाबू की 101 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई उनके चित्र पर समाज से जुड़े लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जयंती मनाई।
बिहार के लेनिन जगदेव बाबू ने शोषितों, वंचितों के हक की लड़ाई लिए शहादत दी थी। उक्त बातें जगदेव बाबू की जयंती समारोह में वक्ताओं ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक विशेश्वर प्रसाद जबकि मंच संचालन शैलेश कुमार ने किया। जिला परिषद सदस्य विनीता मेहता ने कहा कि जगदेव बाबू शोषित, पीड़ित, किसान मजदूर की लड़ाई बहुत ही मजबूती के साथ लड़े।
जिला परिषद सदस्य राज किशोर प्रसाद दांगी ने कहा कि जगदेव बाबू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि 100 में 90 शोषित है शोषित भाग हमारा है का नारा मजबूती के साथ उठाने का काम किया। खेत खलिहान में काम करने वाले मजदूर की बदतर स्थिति को लेकर इन्होंने भूस्वामी से उनकी उचित मजदूरी और हक की लड़ाई लड़ते वे शहीद हो गए। इसलिए इन्हें बिहार लेलिन भी कहा जाता है।
आज बिहार नहीं देश के 90 प्रतिशत लोग जगदेव प्रसाद की आवाज को बुलंद करने में लगे हुए हैं। इस मौके पर जिला दांगी समाज के अध्यक्ष कमल किशोर बिंदु, जिला परिषद सदस्य सूरज देव प्रसाद दांगी, अनिल कुमार दांगी, संजय प्रसाद दांगी, कामेश्वर महतो के अलावे स्थानीय पंचायत के मुखिया विनोद कुमार, सरपंच रामनरेश प्रसाद, शिवनंदन प्रसाद, मनोज कुमार दांगी, दिलीप कुमार दांगी, लक्ष्मण प्रसाद दांगी, पंकज कुमार दांगी, अनुग्रह प्रसाद, डॉ. विनय प्रसाद, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, बिरेंद्र प्रसाद आदि बड़ी संख्या में दांगी समाज के लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












