बाल दिवस पर बच्चों को दिये गये प्रमाण पत्र

बाल दिवस पर बच्चों को दिये गये प्रमाण पत्र

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। महर्षि विद्या मंदिर लखपेड़ा बाग में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जहां बताया गया कि आज ही के दिन स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु का जन्म हुआ था। नेहरू जी स्वतंत्र भारत के एक कुशल शिल्पकार माने जाते हैं। विद्यालय प्रांगण में गुरु परंपरा पूजन के पश्चात प्रधानाचार्य प्रदीप श्रीवास्तव ने नेहरू जी के चित्र पर तिलक लगाकर माल्यार्पण किया। शिक्षा की ज्योत जलाई गई विद्यालय में विभिन्न प्रकार के आयोजन किए गए। प्रातःकालीन सभा का संचालन पूर्णतया अध्यापकों व अध्यापिकाओं ने किया तथा बच्चों को पूर्ण आनंद का अवसर प्रदान कराया।

बच्चों को नेहरू जी की उपलब्धियों के बारे में प्रधानाचार्य ने विधिवत बताया तथा बच्चों के उन्नत विकास के लिए आशीर्वाद दिया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। छोटे बच्चों के लिए टॉफी रेस, जलेबी रेस, गेट रेडी फॉर स्कूल रेस, बैग रेस का आयोजन किया गया जिसमें प्ले ग्रुप नर्सरी केजी क्लास के छात्र-छात्राओं ने भी सहभाग किया। सौभाग्या, गौरव ज्ञानेंद्र प्रताप, आयुष्मान तिवारी, निखिल वर्मा, वेदांश वर्मा, वंतिका आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बड़ी लड़कियों के लिए रस्सी कूद, लड़कों के लिए बाधा दौड़ रिले रेस आयोजित की गई जिसमें छवि पांडेय, अभय वर्मा, अनुष्का मौर्या सहित अन्य बच्चों ने सहभाग किया। विजयी बच्चों को विद्यालय द्वारा उत्साह प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent