Category: मोहनियां

  • अनूठी पहल: जीविका समूह को मिली सामुदायिक स्वच्छता केन्द्र संचालन की जिम्मेदारी

    अनूठी पहल: जीविका समूह को मिली सामुदायिक स्वच्छता केन्द्र संचालन की जिम्मेदारी

    अनूठी पहल: जीविका समूह को मिली सामुदायिक स्वच्छता केन्द्र संचालन की जिम्मेदारी

    डीडीसी ने स्वच्छताकर्मियों को किया प्रोत्साहित व सम्मानित
    डीडीसी बोले— बिहार में इस तरह का पहला प्रयोग
    राजीव पाण्डेय
    मोहनियां। प्रखंड क्षेत्र के भोखरी पंचायत अंतर्गत गौरा गांव में बने सामुदायिक स्वच्छता परिसर (सीएससी) को कार्यशील बनाया गया। गुरुवार को उप विकास आयुक्त कैमूर ज्ञान प्रकाश ने स्वयं सहायता समूह लक्ष्मी जीविका समूह को चाभी सौंपा। इस दौरान सामुदायिक स्वच्छता परिसर के साफ—सफ़ाई तथा रख—रखाव उपयोगिता सुनिश्चित करने हेतु जीविका दीदियों ने संकल्प के साथ बढ़-चढ़कर जिम्मेदारी ली। साथ ही एसएलडबल्यूएम कार्य को स्थायित्व प्रदान करने, मेंटेनेंस आदि हेतु इस्तेमाल करनेवालों से मामूली राशि वसूल करने हेतु जीविका दीदी, जनप्रतिनिधि, स्वच्छता कर्मी, ग्रामीण समुदाय के लोगों को प्रेरित किया गया।
    उपयोगिता शुल्क देने एवं यूजर चार्जेस कलेक्शन हेतु स्वच्छता के जयघोष के साथ सभी लोग तैयार हुए। सम्पूर्ण स्वच्छता ओडीएफ पंचायत बनाने हेतु स्वच्छता के सभी बिंदुओं पर निर्देश दिया गया। स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले कर्मी एवं सफ़ाईकर्मी को उप विकास आयुक्त द्वारा सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया तथा स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। मौके पर मौजूद उप विकास आयुक्त ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पूरे राज्य में इस प्रकार का पहला प्रयोग किया जा रहा है। जब सामुदायिक स्वच्छता केंद्र के सफल संचालन हेतु जीविका दीदी के स्वयं सहायता समूह को दिया जा रहा है। शौचालय के इस्तेमाल करने वाले से मामूली राशि लेने की वैकल्पिक व्यवस्था भी विमर्श के दौरान लाया गया है जिससे शौचालय का मेंटेनेंस, साफ सफाई आदि नियमित होता रहे।यह अच्छी पहल है जहां सामुदायिक आधारित शौचालय के अस्तित्व में आने और इस्तेमाल होने से बेहतर परिणाम की उम्मीद की जा सकती है।
    इस अवसर पर जिला समन्वयक, डीपीएम जीविका, जिला सलाहकार एसएलडबल्यूएम, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, बीपीएम जीविका, पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, जीविका दीदी, स्वच्छता कर्मी, ग्रामीण समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अनुमण्डल सिविल कोर्ट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग मची अफरा-तफरी

    अनुमण्डल सिविल कोर्ट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग मची अफरा-तफरी

    अनुमण्डल सिविल कोर्ट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग मची अफरा-तफरी

    राजीव पाण्डेय
    मोहनिया। नगर स्थित अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई जिससे पूरे कोर्ट में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के संबध में बताया जाता है कि मंगलवार को करीब 11 बजे कोर्ट चल ही रहा था कि अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते धू-धू करती आग की तेज लपटें उठने लगीं जिसे देख अधिवक्ताओं में डर पैदा हो गया और अफरा-तफरी मच गई। वे इधर से उधर भागते नजर आए। वहीं न्यायिक मजिस्ट्रेट भी कोर्ट से बाहर भागे। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग के कर्मियों के पहुंचने से पहले ही आग की लपटें शांत हो गईं। लोगों का कहना है कि अगर यही आग रेकर रूम या कोर्ट में लगा होता तो शायद कितने रोकर आग से जलकर खाक हो गए होते।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • खेलोगे कूदोगे तो पाओगे नौकरी: विकास

    खेलोगे कूदोगे तो पाओगे नौकरी: विकास

    खेलोगे कूदोगे तो पाओगे नौकरी: विकास

    नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में फरीदपुर की टीम ने सरियांव को 23 रनों से हराया
    राजीव पाण्डेय
    मोहनियां। पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे, तो बनोगे खराब, यह पुरानी कहावत बदलकर ‘खेलोगे कूदोगे तो पाओगे नौकरी हो चुकी है। उक्त बातें भभुआ के जिला पार्षद विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के जीतापुर खेल मैदान में मंगलवार को 3 दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन सत्र के दौरान अपने संबोधन में कही।
    उन्होंने आगे कहा कि खेल एक इंडस्ट्री का रूप ले चुका है। वर्तमान में खेल के क्षेत्र में युवाओं के लिए करियर के अवसर हैं। बिहार सरकार मैडल लाओ नौकरी पाओ के तहत सीधे तौर पर पुलिस विभाग में भर्ती कर रही है। सभी युवाओं को लाभ लेना चाहिए। खेल को बढ़ावा देना मेरी पहली प्राथमिकता है, इसीलिए खेल का नाम सुनते ही मैं जिला के किसी कोने में भी सीधे भागे-भागे चला आता हूं। बता दें कि इस टूर्नामेंट का आयोजन प्रबल कैमूर फाउंडेशन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा किया गया है।
    शुरुआती मैच फरीदपुर बनाम सरियांव के बीच खेला गया। टॉस जीतकर निर्धारित 8 ओवर की मैच में यूपी के फरीदपुर की टीम ने 5 विकेट खोकर 96 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरियाँव की टीम 73 रन पर ऑल आउट हो गई।बल्लेबाजी व गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन के कारण मैन ऑफ द मैच का खिताब एमामुल हक को मिला। उसने 23 गेंद में 44 रन बनाए तथा 2 ओवर की गेंदबाजी में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं टूर्नामेंट के आयोजक आरके गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले 10 वर्षों से इस तरह का टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस 3 दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में यूपी-बिहार की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। बुधवार को खरहना बनाम बेलौड़ी, मसौढ़ा बनाम रामपुर तथा कुदरा बनाम लहूरबारी के बीच मैच खेला जाएगा। अंपायर के रूप में मो. शहाबुद्दीन व शमीम अहमद ने सराहनीय भूमिका निभाई तथा मैच का आंखों देखा हाल राशिद शहबाज व आरके गुप्ता ने सुनाया।
    इस अवसर पर शमीम अहमद, अध्यक्ष आनंद पटेल उर्फ लल्लू पटेल, कोषाध्यक्ष आरके गुप्ता, सचिव अभिषेक यादव, अमित पटेल, मो. दानिश, दीपक सिंह, मो. अज्जू, मो. मोशिन, रुद्रा यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • म से मोदी को मर्यादा नहीं आती, ऊल जलूल बोल कर बिहार का किया अपमान: खड़गे

    म से मोदी को मर्यादा नहीं आती, ऊल जलूल बोल कर बिहार का किया अपमान: खड़गे

    म से मोदी को मर्यादा नहीं आती, ऊल जलूल बोल कर बिहार का किया अपमान: खड़गे

    ठेकों पर नौकरियां करके आरक्षण को समाप्त करने में लगी है भाजपा
    राजीव पाण्डेय
    मोहनियां। मोदी जी झूठ के सरदार हैं। इनका एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। वे कुछ भी ऊल जलूल बातें बोल रहे हैं। उन्हें “म” से “मटन” याद आता है, “म” से “मछली” याद आता है, “म” से “मुगल” याद आता है, “म” से “मंगलसूत्र” याद आता है,”म” से “मुजरा” याद आता है,पर “म” से “मर्यादा” याद नहीं आती है जो प्रधानमंत्री पद के लिए होनी चाहिए। उक्त बातें मोहनियां के जगजीवन मैदान में सभा को संबोधित करते हुए कही।
    उन्होंने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि जो आदमी आजादी के वक्त पैदा हुआ। आजादी के लिए लड़ा नहीं। आज इतना उछल रहा है, कभी कुछ बोल देता है, कभी कुछ बोल देता है। उन्होंने कहा कि मोदी जी जहां जाते हैं नेहरू जी, इंदिरा जी, सोनिया जी, राहुल जी की बेइज्जती करने लगते हैं। मोदी जी ने बिहार को एक रैली में कहा गठबंधन वालों को जितना नाचना हो नाच ले,मुजरा करना हो कर ले। यानी उनको लगता है कि बिहार में मुजरा होता है। वह अपने आपको बहुत बड़ा तिस्मार खां समझते हैं, उनको यह नही पता कि सबसे बड़ा तिस्मार खां देश की जनता है। यह बिहार की जनता का अपमान है। आप सभी को इस अपमान का बदला एनडीए को हराकर और इंडिया गठबंधन को जीतकर लेना है।
    उन्होंने कहा कि साथियों कैमूर और रोहतास दोनों जिलों का बहुत गौरवशाली इतिहास रहा है। आज हमारी सभा जगजीवन राम मैदान में हो रही है। सासाराम संसदीय सीट और बाबू जगजीवन राम जी को पूरा देश जानता है।बाबूजी देश के उप प्रधानमंत्री और हमारी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रहे। स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रनिर्माता थे। जब देश 1971 की जंग के 50 साल माना रहा था तो हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने तो इंदिरा गाँधी जी और बाबू जगजीवन राम जी का नाम लेना भी ज़रूरी नहीं समझा। क्या ये बिहार और बाबूजी का अपमान नहीं था? एससी/एसटी के लिये आरक्षण ढंग से लागू हो करने में बाबू जगजीवन राम जी की बड़ी भूमिका रही लेकिन बीजेपी आरएसएस के राज में आज वहीं आरक्षण और संविधान ख़तरे में है। भाजपा के नेता खुले तौर पर संविधान बदलने और आरक्षण को ख़त्म करने की बातें करते है। सरकार का लेटरल एंट्री पर ज़ोर है। ज़्यादातर सरकारी नौकरियाँ ठेकों पर दी जा रही है। ये इसीलिए हो रहा, ताकि कमजोर तबकों एससी/एसटी, ओबीसी और ईडब्लूएस को आरक्षण न देना पड़े। 30 लाख सरकारी पद खाली पड़े रहे। ये भरे जाते तो 50% पद आरक्षण वालों को मिलते। बिहार से भी काफी बड़ी संख्या में नौजवान फौज में जाते रहे हैं। अग्निवीर योजना ने यहां के नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया, पेंशन भी नहीं मिलती। चार साल बाद घर वापसी हो जाएगी और आप बेरोज़गार हो जाएंगे, इसीलिए हमने तय किया कि सत्ता में आते ही पक्की नौकरी देंगे और अग्निवीर योजना खत्म करेंगे।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता माले पार्टी के जिला सचिव विजय यादव व संचालन सुनील कुशवाहा ने किया। इस दौरान कांग्रेस बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, प्रभारी मोहन प्रकाश, राजद जिलाध्यक्ष अकलू राम, विधायक संतोष मिश्रा, बक्सर संजय तिवारी, प्रधान महासचिव भोला नाथ यादव, वीआईपी जिलाध्यक्ष शिवदास बिंद, सीपीआई कमला सिंह, मोरध्वज, राजद जिला मिडिया प्रभारी अशोक यादव कैमूरी, सलमान खान, प्रदेश नेता देवराज पाल, मुकेश पटेल, मुन्ना सिंह, असलम अंसारी, सोनू पासवान, मृत्युंजय भारती, पूनम भारती, बिरजू पटेल, सूर्यवंश बिंद, अवधेश कुशवाहा, नंद कुमार, मिथलेश बिंद आदि इंडिया गठबंधन के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA