Category: फतेहपुर

  • प्रत्येक सोमवार को गंगा जल उपलब्ध करायेगा गंगा बचाओ सेवा समिति एवं नमामि गंगे

    प्रत्येक सोमवार को गंगा जल उपलब्ध करायेगा गंगा बचाओ सेवा समिति एवं नमामि गंगे

    प्रत्येक सोमवार को गंगा जल उपलब्ध करायेगा गंगा बचाओ सेवा समिति एवं नमामि गंगे

    तेजस टूडे ब्यूरो
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति एवं नमामि गंगे द्वारा सावन के प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक शिव जी में करने के लिए उपलब्ध करायेगा। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिंपल ने पदाधिकारियों के साथ भिटौरा के देवघाट में टैंकर में गंगाजल भरवाया। उन्होंने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को सिद्धपीठ श्री बांके बिहारी मंदिर, सिद्धपीठ श्री मोटेश्वर महादेव मन्दिर एवं सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर मन्दिर में गंगाजल उपलब्ध कराया गया जिससे शिवभक्त शिव जी को जलाभिषेक कर सके। इस अवसर पर गंगा बचाओ समिति के प्रदेश महामंत्री विनोद गुप्ता, आशीष मिश्रा, वीरेंद्र साहू, आदित्य श्रीवास्तव एडवोकेट, अभिषेक सैनी, सुरेन्द्र पाठक आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • राष्ट्रभक्त दानवीर भामा शाह की 478वीं जयंती धूमधाम से मनायेगा वैश्य समाज

    राष्ट्रभक्त दानवीर भामा शाह की 478वीं जयंती धूमधाम से मनायेगा वैश्य समाज

    राष्ट्रभक्त दानवीर भामा शाह की 478वीं जयंती धूमधाम से मनायेगा वैश्य समाज

    28 जून को दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता के सानिध्य में होगा आयोजन
    तेजस टूडे ब्यूरो
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक कृष्णा लाज में हुई जिसकी अध्यक्षता करते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रभक्त दानवीर भामाशाह जी का जीवन दानपुरुष के रूप में जाना जाता है। उन्होंने महाराणा प्रताप जी को अपनी पूरी संपत्ति राष्ट्रहित में समर्पित कर दिया था। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्त ने कहा कि राष्टभक्त दानवीर भामाशाह जी की 478वीं जयंती समारोह 28 जून को बडे ही धूमधाम के साथ मनायी जायेगी।
    मुख्य आयोजन दिल्ली में प्यारे लाल भवन में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 सुमंत गुप्ता के सानिध्य में धूमधाम से मनाया जायेगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित परिषद के युवा इकाई के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने कहा कि उक्त समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम विरला एवं दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित दिल्ली प्रदेश के वैश्य विधायक एवं मंत्री उपस्थित रहेंगे। जिला संरक्षक संजय गुप्ता ने कहा कि उक्त समारोह में जनपद से काफी संख्या में दिल्ली जाकर वैश्य शक्ति का प्रदर्शन करेंगे।
    बैठक में प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिम्पल, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, राम स्वरूप गुप्त, संजीव गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्त, उमेश अग्रहरि, मनीष गुप्ता, आशीष अग्रहरि, सत्येंद्र गुप्ता, विनोद मोदनवाल, अमित गुप्ता, गुड्डू मोदनवाल, सतीश साहू, यश गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • खागा की खस्ताहाल नौबस्ता रोड के नवीनीकरण के लिये सत्याग्रह शुरू

    खागा की खस्ताहाल नौबस्ता रोड के नवीनीकरण के लिये सत्याग्रह शुरू

    खागा की खस्ताहाल नौबस्ता रोड के नवीनीकरण के लिये सत्याग्रह शुरू

    बाईपास चौराहे पर पुल के नीचे हुई विशाल सभा
    तेजस टूडे ब्यूरो
    गुड्डन जायसवाल
    खागा, फतेहपुर। स्थानीय नगर की खस्ताहाल नौबस्ता रोड के नवीनीकरण हेतु 27 मई मंगलवार से व्यापार मंडल, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति, यादव महासभा के तत्वाधान में सत्याग्रह की शुरुआत हनुमान मंदिर से हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर किया गया। इसके बाद खागा नगर में जुलूस के रूप भ्रमण करते गढ़ी स्थिति अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक में पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात सत्याग्रह स्थल बाईपास चौराहे पुल के नीचे बैठकर सत्याग्रह की शुरुआत हुई। पहले दिन व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, यादव महासभा के प्रदेश संयोजक राजेश चौधरी, सड़क संघर्ष समिति के संयोजक धर्मेंद्र दीक्षित, वरिष्ठ व्यापारी नेता गगन अग्रवाल द्वारा सत्याग्रह के अंतर्गत क्रमिक अनशन के रूप में 24 घंटे के लिए बैठे। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब याचना नहीं रण होगा, संग्राम महाभीषण होगा। उन्होंने कहा कि जैसे आज हम लोग पहले दिन क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। इसी तरह प्रतिदिन 5-5 लोग क्रमिक अनशन करेंगे उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन आरा के तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह भदौरिया जी ने संगठन की ओर से समर्थन किया। वहीं भारतीय मजदूर किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष जी ने भी अपना समर्थन, शिक्षक संगठन के अशोक सिंह जी, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के जिला महामंत्री राजेश सोनी, तहसील अध्यक्ष अनिल साहू, गुलाबी गैंग शन्नो चतुर्वेदी ने भी अपना समर्थन करते हुए अपने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। अब यह सत्याग्रह नौबस्ता रोड को बनवाकर ही समाप्त किया जाएगा। अगर जल्द ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारी नहीं चेते तो फिर यह सत्याग्रह जनांदोलन का रूप लेगी जिसकी सारी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होगी।वहीं बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि जब तक हमें अधिकारियों रोड पर काम नहीं शुरू करवाया जाता है तब तक यह सत्याग्रह जारी रहेगा। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी इस रोड में अब आम लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। वहीं यादव महासभा के प्रदेश संयोजक राजेश चौधरी ने सत्याग्रह को अनवरत जारी रखने पर जोर दिया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र दीक्षित, भाकियू आरा के तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह भदौरिया, भारतीय मजदूर किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष, शिक्षक संघ के अशोक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अक्षय त्रिपाठी, महिला जिलाध्यक्ष माया शिवहरे, गुलाबी गैंग की शन्नो चतुर्वेदी, समाजसेवी अजय त्रिपाठी, अखिलेश मौर्य, व्यापार मंडल के खागा के अमिताभ शुक्ल, संरक्षक अब्दुल हफीज हाफिज ने भी संबोधित किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • एसपी धवल जायसवाल के भरोसेमंद थानाध्यक्ष ने 24 घण्टे के अन्दर किया लूट का खुलासा

    एसपी धवल जायसवाल के भरोसेमंद थानाध्यक्ष ने 24 घण्टे के अन्दर किया लूट का खुलासा

    एसपी धवल जायसवाल के भरोसेमंद थानाध्यक्ष ने 24 घण्टे के अन्दर किया लूट का खुलासा

    रात भर चली घेराबन्दी में पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा
    पुलिस कप्तान श्री जायसवाल ने महज घण्टों में बनाई एक्शन प्लानिंग
    नये थानाध्यक्ष की फुर्ती देख बोले पुलिस अधीक्षक– फतेहपुर को ऐसे ही अफसरों की जरूरत
    तेजस टुडे ब्यूरो
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। सिंघम स्टाइल में एक और केस का पर्दाफाश 24 घंटे के भीतर हुआ। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल का एक्शन प्लान सफल। नवागंतुक थानाध्यक्ष ने साबित किया पहला कदम। एसपी धवल जायसवाल ने नवागंतुक थाना प्रभारी को बताया प्रेरणादायक, कहा- “यही है असली ज़मीनी पुलिसिंग। नवागंतुक थानाध्यक्ष ने दिखाया कि नया भी हो सकता है भरोसेमंद पदभार संभालते ही अपराध पर वार। एसपी ने की नव नियुक्त अधिकारी की सराहना
    पहले ही केस में साबित कर दिया।
    बताते चलें कि 24 घंटे की मैराथन के बाद पुलिस अधीक्षक में खुलासा करते हुए बताया कि थरियांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा जो लूट के घटना की सूचना दी गई थी, वह पूरी तरह से फर्जी थी। व्यापारी मित्र को पैसा देना चाह रहा था और यह घटना परिवार से छुपाना चाह रहा था। घर से निकलने के बाद अपने मित्रों को कुछ पैसे और सामान से भर बैग देता है और वहीं पर एक व्यक्ति को गहन बेच देता है।
    पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में थाना थरियांव व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा सूचनाकर्ता से पूछताछ के क्रम में या तथ्य प्रकाश में आया की सूचनाकर्ता रामलीला व डांस प्रोग्राम का ठेका लेता है जिसमें उसकी दोस्ती किन्नर परी उर्फ अनुज से लगभग 1 वर्ष से हो गई थी तथा उसी के साथ काम करने वाले किन्नर ट्विंकल निवासी कासिमाबाद गाजीपुर भी काम करती थी जिसे पैसों की आवश्यकता थी। आवश्यकता के पैसे देने के लिए लूट का रूप दिया गया। सूचनाकर्ता सूरज दीक्षित उपरोक्त द्वारा लगभग एक सप्ताह पूर्व भी अपने गांव के दो दोस्तों के साथ मिलकर लूट कांड की फर्जी योजना बनाई गई कि मैं ज्वेलरी का सामान लेकर फतेहपुर आऊंगा और तुम लोग मुझे रास्ते में मारना पीटना तथा बाइक लेकर भाग जाना जिससे घटना को दिखाते हुए सामान बेचकर अपने मित्र किन्नर ट्विंकल उर्फ डब्लू को पैसा इकट्ठा कर दे सके परंतु उसके दो दोस्तों की मोटरसाइकिल खराब हो जाने के कारण मौके पर नहीं पहुंच सके और माल बेचने के संबंध में घटना के एक दिन पूर्व अपने गांव के शिवांश मिश्रा पुत्र हरिशंकर मिश्रा से वार्ता की गई।
    वहीं योजना के अनुरूप 18 तारीख को सुबह 10 बजे अपने घर से पुराने चांदी की जेवरात लेकर जनपद फतेहपुर चौक मार्केट में मुन्ना लाल सराफा के यहां से पुरानी चांदी देते हुए नए चांदी की जेवरात 742 ग्राम तथा गौरव ज्वेलर्स के यहां से ढाई ग्राम सोने का लॉकेट व मंगलसूत्र तथा पप्पू कारीगर के यहां से मरम्मत हेतु दिया गया। सोने का हर सोने की कील की योजना योजना के अनुसार ज्वालागंज पर शिवांश मिश्रा को बुलाकर सोने का हार व कील दो आदत माला सोने का लॉकेट मंगलसूत्र सोने का बेचने हेतु दिया गया तथा चांदी के जेवरात अपने बैग में रखकर अपने दोस्त प्रेमिका किन्नर परी के पास रख दिया था। शिवांश मिश्रा प्राप्त होने के जेवरात व कील लेकर एक अज्ञात महिला को अपने साथ लेकर अमित सोनी फैंसी ज्वेलर्स के यहां 2 लाख में भेज दिया था। 180000 सूचनाकर्ता सूरज दीक्षित को दे दिया तथा 20000 सहयोगी अज्ञात महिला को दे दिया।
    सूरत दीक्षित ने 150000 रुपए किन्नर परी के माध्यम से किन्नर राधिका उर्फ आदित्य द्वारा किन्नर ट्विंकल के गांव कासिमाबाद जनपद गाजीपुर भिजवाने हेतु 4 बजे दे दिया था तथा 30000 अपने पास रख लिया। तत्पश्चात सूचना करता किन्नर राधिका के घर अबू नगर से अपनी मोटरसाइकिल से चलकर बाहर ग्राम हसवा क्षेत्र nh2 पर फर्जी लूट की तैयारी की पटकथा को सत्य दिखने 112 पर फर्जी सूचना दी गई फर्जी लूट में दिखाया गया। समस्त सोने के जेवरात 40 ग्राम चांदी शाहिद स्कूल 742 ग्राम सोने और चांदी के जेवरात एक लाख 80 हजार रुपए बरामद किया गया। घटना की वास्तविक सत्य का सफल अनावरण करते हुए नियमानुसार विधि कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस मामले पर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि जिले में किसी भी दशा का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक बार पुनः अपराधियों को समझाया जा रहा है कि या तो वह अपराध छोड़ दे यह फतेहपुर जिला छोड़ दें, अन्यथा उनकी खैर नहीं है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • भगवान श्रीराम राज्याभिषेक में उल्लास के साथ झलकी समरसता

    भगवान श्रीराम राज्याभिषेक में उल्लास के साथ झलकी समरसता

    भगवान श्रीराम राज्याभिषेक में उल्लास के साथ झलकी समरसता

    राजगद्दी के विहंगम नजारा देखने को पीलू तले चौराहे में उमड़ी भीड़
    तेजस टूडे ब्यूरो
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की ओर से आयोजित श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव के आयोजन में सांप्रदायिक सदभावना की बयार बही। श्रीराम राज्याभिषेक में प्रभु के गद्दी पर बैठने के साथ ही तिलक लगाकर आरती उतारकर श्रद्धालु इस शुभ घडी में जयकारे लगाते रहे। विद्युत की कुमकुम झालरों और फूल पत्तियों से भगवान श्रीराम की अगुवानी को लेकर अयोध्या बने पीलू तले चौराहे को दुल्हन की तरह सजाया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गुरू वशिष्ठ ने भगवान श्रीराम का राज तिलक किया। जैसे ही श्रीराम सीता सहित अयोध्या की राजगद्दी में बैठे आतिशबाजी के बीच श्रीराम के जयकारे लगने लगे जिससे समूचा जनमानस भगवान की भक्ति में हिलोरे लेने लगे। वृंदावन से आये कलारों द्वारा भजन संध्या में संगीत की स्वर लहरी में महिला पुरूष और बच्चे न केवल भक्ति की रस में डूबे, बल्कि उल्लास से उछल पडे।
    खास बात यह रही कि पीलू तले चौराहे में राजा दशरथ के बडे पुत्र श्रीराम की राजगद्दी में मुस्लिम भाइयों ने बढ—चढकर हिस्सा लिया। ईद बकरीद नवरात्र दशहरा आदि पर्वों को सकुशल संपन्न कराने पर प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को मंडल द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी वित्त अविनाश त्रिपाठी एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र सिंह, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, धर्मगुरू स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज, शहरकाजी अब्दुल्ला सइदुल इस्लाम एवं सिक्ख गुरू सरदार ज्ञानी गुरूवचन सिंह का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस मौके पर उपस्थित स्वामी विज्ञानानंद जी ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम ने अपने आदर्शों को समाज में स्थापित करते हुये एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार करते हुये रामराज्य की स्थापना की थी। राज्याभिषेक पर हम सभी उनके आदर्शों को अंगीकार करते हुये समाज में राम राज्य स्थापित करें।
    मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त अविनाश त्रिपाठी एव अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरीके के आयोजनों से समाजिक समरसता बढती है और अपनत्व का भाव बढता है। मंडल की संस्थापिका ममता गुप्ता की स्मृति में समाज के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले 4 महा विभाूमियों को अरूणोदय सम्मान से सम्मानित किया गया। गंगा प्रहरी के रूप में शैलेंद्र शरन सिंपल, पर्यावरण के क्षेत्र में संजय गुप्ता कानपुर, देहदान प्रणेता मनोज सेंगर कानपुर, भोजन जनसेवा समिति के संयोजक शेखर को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों को माला अंगवस्त्रम तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष डा0 अतुल त्रिवेदी ने आये अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम अध्यक्ष फरहत अली सिददीकी ने कहा कि सामाजिक समरसता के क्षेत्र में राज्याभिषेक के कार्यक्रम से समाज में सदभावना का संदेश जाता है। कार्यक्रम संयोजक विनोद गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट करते हुये कहा कि श्रीराम राज्याभिषेक के आयोजन में सभी का भरपूर सहयोग मिलता है ऐसे आयोजन से सामाजिक सद्भावना बढती है।
    इस अवसर पर जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरन, ट्रक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बब्लू सिंह, उमेश तिवारी, पिंटू बाजपेयी, राजीव पोरवाल, गुड्डू राइन, राज गुप्ता, नारायण बाबू गुप्ता, आशीष अग्रहरि, आकाश गुप्ता, रोहित चौरसिया, मनोज सोनी, अरूण जायसवाल, सत्येंद्र अग्रहरि, राम विशाल गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, राधेश्याम हयारण, राम प्रकाश गुप्ता, राम स्वरूप गुप्ता, ब्रजेश सोनी, दीपक साहू, मनीष गुप्ता, आशीष गुप्ता, नैंसी गुप्ता, इच्छा गुप्ता, मोहम्मद आजम, मोहम्मद मतीन, गुलाम अली सहित समाज के सभी वर्गों के लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का राष्ट्रीय स्तर पर होगा विस्तार

    अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का राष्ट्रीय स्तर पर होगा विस्तार

    अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का राष्ट्रीय स्तर पर होगा विस्तार

    राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश अग्रवाल ने पदाधिकारियों से की मुलाकात
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का होगा राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार। संगठन को गतिशील बनाये रखना ही समाज को एक दिशा देने का काम करता है। उक्त विचार प्रकट करते हुये परिषद के राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 सुमंत गुप्ता के निर्देशानुसार वह प्रदेश दौरे पर आज फतेहपुर आये हुये है। फतेहपुर में महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता रस्तोगी के आवास पर उन्होंने पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता रस्तोगी ने उनका अंगवस्त्रम पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि चुनाव संपन्न हो गये है। अब हम सभी लोग अपने संगठन को गतिशील बनाने का कार्य प्रारंभ कर दें और जो निष्क्रिय पदाधिकारी हैं, उनको निवेदित करके संगठन की मुख्य धारा से जोड कर संगठन को गतिशील बनाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि आज देश में वैश्य समाज काफी संख्या में है। एकजुटता के आभाव में वह शक्ति समाज के सामने प्रदर्शित नहीं हो पा रही है जो संख्या बल के आधार पर होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि एक बहुत ही बडा सम्मेलन शीघ्र ही मथुरा की धरती में डा0 सुमंत जी के सानिध्य में किया जायेगा जिसमें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जायेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल एडवोकेट, विष्णु रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • गंगा बचाओ सेवा समिति प्रदेश भर में करेगी संगठन का विस्तार

    गंगा बचाओ सेवा समिति प्रदेश भर में करेगी संगठन का विस्तार

    गंगा बचाओ सेवा समिति प्रदेश भर में करेगी संगठन का विस्तार

    समितियां गठित होने के बाद प्रदेश की राजधानी में होगा महाधिवेशन
    असनी समेत कई प्राचीन घाटों के निर्माण के लिये नमामि गंगे को भेजेंगे प्रस्ताव
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति की बैठक में संगठन को पूरे प्रदेश भर में विस्तार किये जाने और जनपद स्तर पर समितियां गठित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही समितियां गठित होने के बाद प्रदेश की राजधानी में महाधिवेशन कराये जाने का भी निर्णय बैठक में लिया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति की बैठक कैंप कार्यालय पीलू तले चौराहे पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुये गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने कहा कि प्रदेश के काफी जनपदों में अभी समिति की इकाइयों का गठन शेष रह गया है। जो जनपद अभी छूटे हैं, उनको भी शीघ्र एक अभियान चलाकर समितियों का गठन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में समितियों के गठन के उपरांत प्रदेश की राजधानी लखनउ में एक विशाल महाधिवेशन भी कराया जायेगा।
    बैठक का संचालन करते हुये प्रदेश महामंत्री विनोद गुप्ता ने कहा कि पतित पावनी मां गंगा हम सभी की लाइफ लाइन हैं। इनको स्वच्छ रखने की हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। प्रदेश व केंद्र सरकार के सहयोग से मां गंगे की स्वच्छता हेतु अभियान चलाये जा रहे हैं। साथ ही घाटों का भी सौन्दर्यीकरण कराया गया है जिससे गंगा भक्तों को स्नान करने में कोई भी असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि असनी, शिवराजपुर सहित जनपद में कई प्राचीन घाट गंगा किनारे हैं लेकिन देख—रेख के अभाव में वह अपना अस्तित्व समाप्त करते जा रहे हैं। समिति द्वारा ऐसे घाटों को चिन्हित कर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर उनको पुनः निर्माण कराने का अनुरोध करेंगे और नमामि गंगे विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजा जायेगा जिससे उनकी पुरानी गरिमा पुनः वापस आ सके।
    बैठक में संजय गुप्ता, सतीश शिवहरे जहानाबाद, अरूण जायसवाल एडवोकेट, आदित्य श्रीवास्तव एडवोकेट भिटौरा, गुडडू मोदनवाल, ब्रजेश सोनी, मनोज सोनी, अनीत अग्रहरि थरियांव, दिलीप मोदनवाल, राधेश्याम हयारण, आशीष अग्रहरि, बीरेंद्र साहू, सुरेंद्र पाठक, हरि चौरसिया सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • फतेहपुर में व्यापारियों ने शहीदों को किया याद

    फतेहपुर में व्यापारियों ने शहीदों को किया याद

    फतेहपुर में व्यापारियों ने शहीदों को किया याद

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने शहीद हुए व्यापारी साथियों को श्रद्धाञ्जलि सभा आयोजित कर किया याद और उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर व्यापारी हितों की ख़ातिर समर्पित रहने का संकल्प लिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारी एकत्रित हुए और विभिन्न आंदोलनों में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अपने शहीदों को नमन किया। जिला उद्योग व्यापार मण्डल के समस्त पदाधिकारियों और व्यापारियों ने शहीद व्यापारियों के बलिदान को याद किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने बताया कि आज से 50 वर्ष पहले जब व्यापारियों का शोषण हुआ करता था और व्यापारी समाज को उत्पीड़ित किया जाता था।
    व्यापारियों का सम्मान नहीं हुआ करता था, बल्कि उन्हें हेय दृष्टि से देखा जाता था तब अदम्य साहस के धनी लाला विशम्भर दयाल और श्याम बिहारी मिश्रा, रविकांत गार्गी, अरुण अग्रवाल आदि ने व्यापार मंडल की बुनियाद रखी और व्यापारियों को संगठित कर संघर्ष का बिगुल बजाकर व्यापारी समाज को अन्याय अत्याचार से निजात दिलाने के लिए आवाज़ बुलंद की। संगठन के बैनर तले अनेक बार आंदोलनों का सहारा लेना ही एकमात्र विकल्प उपलब्ध था। श्री मिश्र ने बताया कि 26 मई 1979 को लखनऊ के अमीनाबाद में बिक्री कर विभाग के सर्वे-छापे को बंद कराने को लेकर’ तत्कालीन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने में पुलिस की गोली से 23 साल के एक नवयुवक हरिश्चंद्र अग्रवाल की मृत्यु हो गई थी तब से लेकर अभी तक विभिन्न व्यापारी आंदोलनों व व्यापारियों के सम्मान के लिए संघर्ष में 14 व्यापारी अलग-अलग आंदोलनों में शहीद हुए हैं। उन्हीं की याद में प्रत्येक वर्ष 26 मई को व्यापार मंडल शहीद दिवस के रूप में मनाता है। व्यापारी जगत के हितों के लिए शहीद हो गए बहादुर साथियों को याद करने हेतु किशनपुर में भी 26 मई को व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्रा के प्रतिष्ठान पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर व्यापारी शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
    इस दौरान प्रदेश के वरिष्ठ व्यापारी महेश शुक्ला, प्रेमचंद अग्रहरि, रामकिशोर अग्रवाल, बलदेव प्रसाद गुप्ता, सुधीर अग्रवाल, मक्खन लाल जायसवाल, दुर्गा सिंह को व्यापार मंडल अध्यक्ष ने माल्यार्पण करते हुये अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर महामंत्री कुँवारे सिंह, सुदीप अग्रवाल, राजेश गुप्ता, बजरंगी गुप्ता, दिलीप अग्रवाल, रवि गुप्ता, गल्ला मंडी अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद अग्रहरी सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • फतेहपुर का थाना किशनपुर बना चर्चा—ए—खास

    फतेहपुर का थाना किशनपुर बना चर्चा—ए—खास

    फतेहपुर का थाना किशनपुर बना चर्चा—ए—खास

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। किशनपुर थाना इन दिनों चर्चा का केंद्र बिंदु बना हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि थानाअध्यक्ष ने थोड़े समय में नगर किशनपुर के नगरवासियों के मन में जगह बना ली है। अपराधिक गतिविधियों में लिप्त को कानून का पाठ पढ़ाया। नये थानाध्यक्ष से व्यापार मंडल किशनपुर सामूहिक रूप से थाना प्रभारी से मिलकर कस्बा में चरमराती व्यवस्था को दुरुस्त करने सहित चोरी की घटनाओं में चिंता व्यक्त करते हुए कस्बा एवं क्षेत्रीय समस्याओं पर अंकुश लगाने की मांग की थी। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने आश्वासन दिया था कि अपराधियों और आसामाजिक तत्वों के साथ कड़ाई से निपटा जाएगा। किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने सहित कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जब से थानाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया है तभी से नशा का कारोबार जुआ सट्टा जैसे कार्यों में नियंत्रण है ऐसी चर्चा है। थानाध्यक्ष के आने के बाद शांति व्यवस्था कायम और अपराध नियंत्रण के लिए प्रयास जारी क्षेत्र और कस्बा में ऐसी चर्चा हो रही है कि वायरल वीडियो में गढ़ा क्षेत्र के एक पीड़ित की पिटाई किए जाने के बारे में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होना चाहिए, ऐसी भी चर्चा है। इतना ही नहीं, कुछ लोगों का मानना है कि अगर ऐसे थानाध्यक्ष एक दो वर्ष तक रुक जाते हैं तो भय मुक्त अपराध मुक्त समाज होने पर चार चांद लग जाएंगे। जनहित में इनका रहना अति आवश्यक है। इतना ही नहीं, तथाकथित दलालों का थानों में प्रवेश पर विराम लगने के कारण तथाकथित दलाल बौखला गये। तथाकथित दलाल किस्म के लोग एकजुट होकर ट्रांसफर करवाने जाने का खड्यंत्र रचने लगे। ऐसे महत्वपूर्ण पद पर ऐसे लोगों का बना रहना गलत है। ऐसे थानाध्यक्ष की कार्य करने की शैली की प्रशंसा भी हो रही है। ऐसे महत्वपूर्ण पद पर थानाध्यक्ष को रहना गलत है। ऐसे थानाध्यक्ष को तत्काल पद मुक्त कर देना चाहिए।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • प्रगति गुप्ता बनीं डाक्टर, लोगों ने किया सम्मानित

    प्रगति गुप्ता बनीं डाक्टर, लोगों ने किया सम्मानित

    प्रगति गुप्ता बनीं डाक्टर, लोगों ने किया सम्मानित

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के जिलाध्यक्ष नारायण गुप्ता की अगुवाई में दोसर वैश्य समाज के लोगों ने प्रगति गुप्ता के आवास सिविल लाइन पर पहुंचकर उनके माता—पिता को बधाई देते हुये बेटी प्रगति के एमबीबीएस डाक्टर बनने पर बधाई दिया। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये आशा व्यक्त किया कि अपने पद के दायित्व का अच्छे ढंग से निर्वहन करते हुये समाज की सेवा करती रहेंगी। महासमिति के पदाधिकारियों ने बेटी प्रगति को अंगवस्त्रम व प्रतीक चिन्ह देते हुये तथा सम्मान पत्र प्रदान करते हुये माता पिता का भी सम्मान किया। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि बेटी प्रगति ने एमबीबीएस चिकित्सक के पद पर मनोनीत होकर समाज का गौरव बढाया। साथ ही माता रूपा गुप्ता व पिता जगदीश चंद्र गुप्ता भी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने अपनी बेटी को बडे ही परिश्रम व लगन के साथ इस मुकाम पर पहुंचाया। इस अवसर पर संजय गुप्ता, अभिलाष गुप्ता आचार्य, साजन गुप्ता, आनंद गुप्ता, सुशील गुप्त फौजी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • शत—प्रतिशत मतदान के लिये निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली

    शत—प्रतिशत मतदान के लिये निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली

    शत—प्रतिशत मतदान के लिये निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी महोदया श्रीमती सी. इंदुमती के मार्गदर्शनानुसार लोकतंत्र के महापर्व पर 20 मई को शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरुक करते हुए लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज पनी के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पहले मतदान फिर जलपान, 20मई को करें मतदान, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो के नारे लगाए। रैली में विद्यालय के बच्चे 20 मई को मतदान हेतु स्लोगन तख्ती लिए हुऐ थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरण ने लोगों से 20 मई को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरण, कमल चन्द वर्मा, रामकिशोर गुप्ता, आशीष, रवि गुप्ता, राजकुमार, सर्वेश कुमार, अब्दुल कुद्दूस, निशु तिवारी, अंशुमान दीक्षित, अवधेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • लोकतंत्र के महापर्व में समाज के लोग निभायेंगे सहभागिता

    लोकतंत्र के महापर्व में समाज के लोग निभायेंगे सहभागिता

    लोकतंत्र के महापर्व में समाज के लोग निभायेंगे सहभागिता

    टोलियां बनाकर घर—घर से मतदाताओं को ले जायेंगे मतदान केन्द्र
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। लोकतंत्र के इस महापर्व पर समाज के लोग निभायेंगे सहभागिता टोलियां बनाकर घर घर से मतदाताओं को मतदान करने के लिये ले जायेंगे मतदान केंद्र। उक्त निर्णय भारतीय दोसर वैश्य महासमिति बिंदकी इकाई की बैठक में लिया गया। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति बिंदकी इकाई की बैठक बिंदकी के वेद गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुये गोरेलाल गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है जिसमें जनपद में 20 तारीख को मतदान होना है। हम सभी का इस महापर्व पर राष्ट्रीय दायित्व है कि इस पर्व पर हम सभी परिवार सम्मिलित होकर अपने मतदान का उपयोग करते हुये राष्ट्रहित में राष्ट्रवादी सरकार चुने जो सनातन को सुरक्षित रख सके। हम सभी का राष्ट्रहित में किया गया मतदान स्वस्थ सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। बैठक का संचालन करते हुये दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि हम सभी लोग 20 तारीख को होने वाले मतदान के दिन पहले मतदान फिर जलपान को याद रखते हुये अपने अपने मतों का उपयोग करेंगे। साथ ही महासमिति के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाती है कि अपने आसपास रहने वाले परिवारों को जिम्मेदारी के साथ मतदान कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें जिससे कि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहने पाये। क्योंकि लोकतंत्र में एक एक वोट बडा ही महत्वपूर्ण होता है। बैठक में निर्णय लिया गया कि महासमिति कि मासिक बैठक भी प्रत्येक मास के 15 तारीख को होगी जिसमें संगठन एवं समाज की रणनीति तय की जायेगी। इस मौके पर अश्वनी गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्त, हिमांशु गुप्त, विकास गुप्त, आमोद गुप्त, रामजी गुप्ता, संतोष गुप्ता, गोरेलाल गुप्ता, राजेश गुप्ता, अजय गुप्ता, विजय गुप्ता, लवकुश गुप्ता, श्यामजी गुप्ता, रोविंसन, प्रांजल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वैश्य समाज को मतदान करने के लिये किया प्रेरित

    राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वैश्य समाज को मतदान करने के लिये किया प्रेरित

    राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वैश्य समाज को मतदान करने के लिये किया प्रेरित

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता के तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर जहानाबाद से लेकर किशनपुर तक बैठकें करके वैश्य व्यापारी समाज को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि इस लोकतंत्र के महापर्व पर 20 मई को सभी लोग एकजुट होकर राष्ट्रहित में अपना मतदान अवश्य करें। हुसैनगंज, मवई, छिवलहा, हथगांव, किशनपुर में आयोजित बैठकों में काफी संख्या में वैश्य बंधुओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर मतदान करने का संकल्प लिया। डॉ. सुमंत गुप्ता ने समाज को जागरुक करते हुए कहा कि निर्भीकता पूर्वक और साहस के साथ खुलकर मतदान करें। उन्होंने प्रेरित करते हुए कहा कि समाज के एक-एक मतदाताओं को इस महापर्व में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जितना अधिक मतदान का प्रतिशत होगा उतनी ही ज्यादा अच्छी और मजबूत सरकार का गठन होगा। परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापारी सबसे ज्यादा राजस्व अदा करने वाला समाज है। इसके धन से समाज में धार्मिक कार्य, पौशालाओं का निर्माण आदि विशेष योगदान रहता है इसलिए आगामी लोकसभा के चुनाव में भी अधिक से अधिक मतदान करके राष्ट्रहित में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करें। इस मौके पर पंकज गुप्ता, राजू साहू, वेद प्रकाश गुप्ता, नारायण बाबू गुप्त, सुशील गुप्त, विनायक संतोष गुप्त, आनंद गुप्त, रामबाबू गुप्त, राजेश गुप्ता, दुर्गा शंकर गुप्ता, विकास गुप्ता, ज्ञानेंद्र केसरवानी, अरुण जायसवाल, शैलेन्द्र शरण सिंपल, वीरेन्द्र साहू, गुड्डन जायसवाल, रमेश अग्रवाल, राम किशन अग्रवाल, पवन अग्रवाल, बाल मुकुंद, मयंक, अंशू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवाओं में भर गये जोश

    युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवाओं में भर गये जोश

    युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवाओं में भर गये जोश

    गुड्डन जायसवाल
    फ़तेहपुर। खागा नगर के यशराज रिसॉर्ट में 11 मई को युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कर्नाटक के बंगलौर के सांसद तेजस्वी सूर्या का दरियाव सिंह की धरती पर शनिवार को फ़तेहपुर के युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। खागा युवा मोर्चा अध्यक्ष ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया तो वहीं फ़तेहपुर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने गदा देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्य्क्ष ने प्रधानमंत्री द्वारा 10 वर्षों में किये गये कार्यों की बखान करते हुये अबकी तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील किया। उन्होंने अबकी भाजपा व कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्रों के अंतर को विस्तार से समझाया।
    राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि अभी कुछ दिनों पहले राहुल गांधी के सलाहकार ने बयान दिया। भारत के लोगों को चमड़ी के हिसाब से अलग—अलग दिशाओं बसे लोग दक्षिण वाले अफ्रीकन है जो पश्चिम वाले फ़ारसी पूर्वी वाले चाइनीज,और उत्तर वाले कोरे कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा कि क्या हम सब भारतीय नहीं। यह कांग्रेस चमड़े का रंग के आधार पर बांटने का काम कर रही है। उन्होंने अपने भासड मे एक श्लोक कहकर बताया भारतीय व सनातन को शिवपुराण में दोहजार पहले ही दर्शाया गया है। उन्होंने युवाओं को जोस भरते हुये 4 जून को कांग्रेस का सूपड़ा साफ व मोदी जी को चारसौ पार कराने की अपील किया।
    इस मौके पर प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, खागा विधायक कृष्ना पासवान, बिंदकी विधायक राजेन्द्र पटेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा खागा, धाता चेयरमैन सहित भाजपा युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारी व हजारों लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • हस्ताक्षर अभियान के साथ एबीवीपी का मतदाता जागरूकता अभियान शुरु

    हस्ताक्षर अभियान के साथ एबीवीपी का मतदाता जागरूकता अभियान शुरु

    हस्ताक्षर अभियान के साथ एबीवीपी का मतदाता जागरूकता अभियान शुरु

    गुड्डन जायसवाल
    धाता, फतेहपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान हेतु अन्य सामाजिक संगठन प्रयासरत हैं। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फतेहपुर जिले की धाता इकाई के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के ईश्वरदीन भगवत सिंह महाविद्यालय डेंडासई में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत ‘मेरा वोट मेरा गर्व’ हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए मतदान करने का संकल्प लिया।

    जिला संयोजक अभय राज मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक गैर राजनीतिक छात्र संगठन है जो सदैव राष्ट्रहित व छात्रहित को ध्यान में रखते हुए समाज में काम करता है। वर्तमान समय पूरे देश में लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी 100 प्रतिशत मतदान करने हेतु संकल्पित है। मतदाता जागरूकता अभियान में नगर सहमंत्री अनूप सिंह, कल्लू सिंह, उपेंद्र सिंह, सतीश दुबे, सरिता सिंह, विनय कुमार सिंह, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • फतेहपुर में युग दधीचि देहदान अभियान की जोरदार दस्तक

    फतेहपुर में युग दधीचि देहदान अभियान की जोरदार दस्तक

    फतेहपुर में युग दधीचि देहदान अभियान की जोरदार दस्तक

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कालेज फतेहपुर कानपुर से प्रारंभ होकर धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में स्थापित हो चुके युग दधीचि देहदान अभियान ने आज फतेहपुर मेडिकल कालेज में जोरदार दस्तक देते हुये जहां पांच लोगों ने देहदान की संकल्प दिलाई गई साथ ही उनका सम्मान किया गया। देहदान संकल्प पत्र भरने वालों में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्त ने संकल्प पत्र भरा।

    उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि संस्था के संस्थापक मनोज सेंगर जी के नेतृत्व में उनकी स्व0 माता जी का, बहन जी का एवं पूज्य पिता जी का देह मेडिकल कालेज को दान किया जा चुका है उन्ही की प्रेरणा से आज उन्होंने परिषद के संरक्षक राम स्वरूप गुप्ता, संरक्षक प्रदीप रस्तोगी जी, जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, प्रदीप राजपूत ने संकल्प पत्र देहदान हेतु भरा हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा0 आरपी सिंह ने की। आभार एनाटामी हेड डा0 शिरीन जहां ने किया। विशिष्ट अतिथि माधवी सेंगर ने सभी देहदानियों को सम्मानित किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • हनुमान जयंती पर जिला पत्रकार संघ ने राहगीरों को पिलाया शरबत

    हनुमान जयंती पर जिला पत्रकार संघ ने राहगीरों को पिलाया शरबत

    हनुमान जयंती पर जिला पत्रकार संघ ने राहगीरों को पिलाया शरबत

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। हनुमान जयंती पर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पत्रकारों ने राहगीरों को शरबत वितरण कर भीषण गर्मी में उनकी प्यास बुझाने का सार्थक प्रयास किया। गर्मी की बढ़ती प्रचंडता में राहगीरों को कुछ पल के लिए जिला पत्रकार संघ ने ठंडक पहुंचाने के उद्देश्य से आज हनुमान जयंती पर शरबत वितरण किया। शरबत पीकर आने-जाने वाले लोगों ने राहत महसूस किया। अजय सिंह भदौरिया ने कहा कि इस तरह की भीषण गर्मी में सक्षम लोगों को आगे आकर चौराहों पर पेयजल की व्यवस्था में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज तो हनुमान जयंती है, इसलिए भंडारा और शरबत वितरण जैसे कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर हो रहे हैं लेकिन ऐसे आयोजनों की आवश्यकता सही मायने में हर दिन होना चाहिए।
    भदौरिया ने जनपद को अग्रणी पंक्ति में आने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि गर्मी की बढ़ती प्रचंडता को ध्यान में रखते हुए हर दिन कस्बा और मुख्य बाजारों में आयोजित होते रहने चाहिए, जिससे राहगीरों और गरीब लोगों को भला हो। कार्यक्रम में नागेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष प्रेस क्लब, महेश सिंह, हरीश शुक्ला, अवनीश सिंह चौहान, अजय सिंह, राजेश सिंह भदौरिया, संदीप शुक्ल, यूपी प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष शमशाद अहमद, यश द्विवेदी, धीरेन्द्र सिंह राणा, ओम प्रकाश सिंह उर्फ बबलू, रमेश सिंह, मो. मोईन सहित अन्य पत्रकार साथी भारी संख्या में मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • पूर्णिमा पर ओम घाट में हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

    पूर्णिमा पर ओम घाट में हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

    पूर्णिमा पर ओम घाट में हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति द्वारा पुर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन हुआ। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया। मुख्य यजमान के रूप में मौजूद गंगा आरती में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी संजय गुप्ता ने कहा कि गंगा नदी में किसी प्रकार का कूड़ा न डाले और जल को गंदा न करें। आचार्य अखिलेश तिवारी ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर आचार्य राम तिवारी, गायत्री परिवार के गिरधारी लाल गुप्ता, राम स्वरूप गुप्ता, वीरेंद्र साहू, रजदीश यादव, आशा त्रिपाठी, निराला गुप्ता, सुनीता गुप्ता, मनोज सोनी, आशीष अग्रहरी, गोविंद कुमार, सुरेंद्र पाठक, ओम गुप्ता, अनुज गुप्ता, सुमित कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • कन्या पूजन कर कन्याओं को कराया गया भोजन

    कन्या पूजन कर कन्याओं को कराया गया भोजन

    कन्या पूजन कर कन्याओं को कराया गया भोजन

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के नेतृत्व में नवरात्रि पर्व के अवसर पर हवन पूजन किया गया और कन्या पूजन कर कन्याओं को भोजन कराया गया। इस दौरान भाजपा कार्यालय में आस्था का सैलाब देखते बन रहा था‌। हवन यज्ञ होने के बाद माता रानी की आरती की गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कन्याओं के पैर धूले और उनके चरण वन्दन किया। इसके बाद बड़ी संख्या में मौजूद कन्याओं को अपने हाथों से भोजन परोसा और अपने हाथों से भोजन भी खिलाया। इसके बाद जिससे जो बन पड़ा तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने कन्याओं को उपहार देकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, उदय सिंह, नीरज सिंह, जिला मंत्री मनोज मिश्रा, अपर्णा सिंह गौतम, विवेक श्रीवास्तव, ओम मिश्रा, राम प्रताप सिंह गौतम, स्वरूप राज सिंह जूली, विक्रम सिंह चंदेल, अभिषेक श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे, पूनम श्रीवास्तव, सुनिधि तिवारी, सरोज मौर्य, नगर उत्तरी के अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी, वन्दना द्विवेदी, कल्पना सिंह, रेखा सरोज, भारत श्रीवास्तव, डॉ. एके श्रीवास्तव, सुमित द्विवेदी, रवि श्रीवास्तव, अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • खागा में फतेहपुर भाजपा प्रत्याशी ने कार्यालय का किया शुभारम्भ

    खागा में फतेहपुर भाजपा प्रत्याशी ने कार्यालय का किया शुभारम्भ

    खागा में फतेहपुर भाजपा प्रत्याशी ने कार्यालय का किया शुभारम्भ

    फतेहपुर। जनपद के खागा में शनिवार को जीटी रोड स्थित खागा चेयरमैन आवास के नीचे फतेहपुर लोकसभा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुये चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर खागा विधायक कृष्ना पासवान, लोकसभा संयोजक दिनेश बाजपेई, विधानसभा प्रभारी, खागा नगर पंचायत चेयरमैन गीता सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, किशनपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश चंद्र अग्रवाल, गुड्डन जायसवाल, शैलेन्द्र सोनकर, हरीश अग्रवाल, धाता चेयरमैन रेखा सरोज, उत्कर्ष जायसवाल, किशनपुर चेयरमैन सुरेंद्र सोनकर, खखरेरू चेयरमैन ज्ञानचन्द्र केशवानी, अखिलेश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर गुप्ता, रामगोपाल सिंह, महेंद्रनाथ त्रिपाठी, विजयीपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदी, संयोजक धीरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, रोहित सिंह तोमर, कमला बाजपेई, ब्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ला, सभासद राम प्रकाश सिंह, नीरज कुमार, शनि सेंगर, भाजपा कार्यकर्ता राकेश सिंह, रामकुमार सिंह, बबलू सिंह, विमल पांडेय, जुगेश सिंह, जय त्रिपाठी, हिमांशू तिवारी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • खागा टाउन में बिजली बकाया वसूली का बढ़ा ग्राफ

    खागा टाउन में बिजली बकाया वसूली का बढ़ा ग्राफ

    खागा टाउन में बिजली बकाया वसूली का बढ़ा ग्राफ

    गुड्डन जायसवाल
    खागा, फतेहपुर। स्थानीय क्षेत्र में अवर अभियंता डी डी सोलंकी बिजली के बकाया होने को लेकर गम्भीर होते हुये बिजली बकाया जमा कराने के लिये अभियान चलाना शुरू कर दिया और प्रतिदिन सुबह समस्त लाइनमैन व मीटर रीडरों को लेकर घर घर चेकिंग अभियान चलाते हुये लंबे बकायेदारों के कनेक्शन काटना चालू किया तो ज्यादातर बकायेदारों ने अपना बकाया जमा करना शुरू कर दिया जिससे पिछले दो माह से खागा नगर क्षेत्र में विद्युत बकाया वसूली का ग्राफ लगभग पहले से दो गुना बढ़ गया। वहीं खागा जेई का कहना है कि नगर की समस्त खुली जर्जर तारो को हटाकर केबल वाली तार लगाकर नगर की हर गली के तारों का मकड़जाल हटाकर साफ—सुथरी बनाकर उपभोक्ताओं को बिजली मुहैय्या कराई जायेगी जिससे लो बोल्टेज व तार टूटने की समस्या ना हो। उन्होंने बताया कि पिछले महीने से नगर क्षेत्र में तार बदलने का कार्य जारी भी होगया है। वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान जेई ने बताया कि अगर किसी उपभोक्ता के घर पर डबल फेस व दो तरफ से बिजली का कनेक्शन पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कारवाही की जायेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • खेलकूद प्रतियोगिता में जेल पर्यवेक्षक ने बच्चों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में जेल पर्यवेक्षक ने बच्चों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में जेल पर्यवेक्षक ने बच्चों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। विपिन राज कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल पनी में 3 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्रतिभागी छात्र—छात्राओं को पुरस्कार कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरण ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरण ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखर के सामने आती है। इस दौरान मुख्य रूप से कमल चंद वर्मा, राम किशोर गुप्ता, रोलिका शरण, उपासना शरण, लीना श्रीवास्तव, शिवानी श्रीवास्तव, प्रियंका, शबनम, शीबा, रवि कुमार, अंशुमान सिंह, राजकुमार, आशीष कुमार, रवि गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • प्रेस क्लब ऑफ यूपी के जिलाध्यक्ष का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

    प्रेस क्लब ऑफ यूपी के जिलाध्यक्ष का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

    प्रेस क्लब ऑफ यूपी के जिलाध्यक्ष का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

    अधिवक्ताओं को साथ लेकर पीड़ितों को दिलाया जायेगा न्याय: शमशाद
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। प्रेस क्लब ऑफ यूपी के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष के स्वागत का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कैम्पस स्थित अधिवक्ता शेड में जिलाध्यक्ष मो. शमशाद का अधिवक्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और कंधे से कंधा मिलाकर समाज के हित में काम करने का आश्वासन दिया। युवा अधिवक्ता विकास श्रीवास्तव उर्फ मोनू लाला की अगुवाई में स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। अधिवक्ताओं ने प्रेस क्लब ऑफ यूपी के जिलाध्यक्ष मो. शमशाद का स्वागत करते हुए कहा कि पत्रकार व अधिवक्ता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जो समाज के दबे, कुचले व पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम करते हैं। अधिवक्ता जहां उन्हें न्याय पालिका के जरिए न्याय दिलाता है। वहीं पत्रकार अपनी कलम की ताकत से अखबार व टीवी चैनलों के माध्यम से गरीब, असहाय व मजलूम की आवाज बनता है। अधिवक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों के साथ मिलकर समाज हित में काम किया जाएगा। उधर जिलाध्यक्ष श्री शमशाद ने सर्वप्रथम अधिवक्ताओं का आभार जताया। इस मौके पर मो. आसिफ एडवोकेट, सुनील कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, पूर्व कनिष्ठ उपाध्यक्ष जिला जिला बार एसोसिएशन हीरालाल एडवोकेट, ओम प्रकाश एडवोकेट, शकील एडवोकेट, सनी एडवोकेट, मुकेश एडवोकेट, आशीष एडवोकेट, रामस्वरूप सोनकर एडवोकेट, शैलेश एडवोकेट, देवेंद्र प्रताप सिंह, मोहित, रितेश एडवोकेट के अलावा विनोद गौतम, गाजी अब्दुल रहमान गनी, सोबी कासिम आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में मेधावियों का हुआ सम्मान

    भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में मेधावियों का हुआ सम्मान

    भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में मेधावियों का हुआ सम्मान

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जनपद के 26 विद्यालयों में कराई गयी जिसमें लगभग 8000 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में प्रतिभाग किया। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज पनी मे प्रतिभागी छात्र—छात्राओं मे सर्वाधिक अंक पाने पर सपना गुप्ता को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। गायत्री परिवार के गिरधारी लाल गुप्ता ने कहा कि उक्त परीक्षा जनपद के 26 विद्यालयों में सम्पन्न हुई जिसमें शहर के लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज पनी, निरंकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज, पतंज्जालि इंटर कालेज, राजकीय बालक इंटर कॉलेज, एएस इंटर कालेज, सदा शिव इंटर कालेज सुखदेव इंटर कालेज खागा, जनता इंटर कालेज छिवलहा, मन्ना लाल इंटर कालेज कोराई अशोक इंटर कालेज शाखा सहित जनपद के तीनों तहसीलों में परीक्षा संपन्न हुई। सभी विद्यालय के प्रधानाचार्याें और अध्यापकों का विशेष सहयोग रहा। गायत्री परिवार के मुख्य व्यवस्थापक डा. आरपी दीक्षित ने कहा कि विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ विद्या का भी विकास हो और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जाने, इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य है। मुख्य रूप से गायत्री परिवार के गिरधारी लाल गुप्ता, प्रबंधक विपिन बिहारी शरण, राजदीश यादव, रविन्द्र सिंह, सरजू प्रसाद शुक्ला, ज्ञानचन्द्र गुप्ता, आशीष मिश्रा, रवि कुमार, कमल चंद वर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरण आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • पूर्वजों के बलिदान से ही हो रहा राम मन्दिर का निर्माण: वीरेन्द्र

    पूर्वजों के बलिदान से ही हो रहा राम मन्दिर का निर्माण: वीरेन्द्र

    पूर्वजों के बलिदान से ही हो रहा राम मन्दिर का निर्माण: वीरेन्द्र

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। श्रीराम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम के संबंध में प्रेस वार्ता की गई।वार्ता में प्रांत उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा किए गए निरंतर संघर्ष, बलिदान एवं धन समर्पण के परिणाम स्वरूप श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है जिसमें आगामी 22 जनवरी को राजा राम, माता जानकी, भैया लक्ष्मण एवं पूरे परिवार सहित मंदिर में विराजेंगे तथा संजीवनी मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। संपूर्ण देश में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का उत्सव हो, राममय वातावरण बने, इसके लिए विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विचार परिवार, आम जनमानस द्वारा टोलियां बनाकर प्रत्येक हिंदू परिवार में श्रीराम मंदिर का चित्र, आमंत्रण पत्र तथा अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत 1 से 15 जनवरी 2024 तक घर घर उपलब्ध कराए जाएंगे। फतेहपुर जनपद में लगभग 3 लाख परिवारों तक जाने की योजना है।
    प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में द्वितीय चरण 15 जनवरी में घरों, मंदिरों आदि में अनवरत उत्सव मनाया जायेगा जिसमें हनुमान चालीसा पाठ, सुंदर कांड पाठ, अखंड रामायण पाठ, विजय मंत्र का जाप, कीर्तन, भजन आदि कार्यक्रम होते रहेंगे। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें प्रत्येक घर में भगवा ध्वज लगाना, कम से कम पांच दीपक जलाना, घरों में तोरण लगाना, मंदिरों की साफ सफाई का कार्य तथा सार्वजनिक स्थानों में बड़े पर्दे में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाना आदि कार्यक्रम होंगे। इसी के संबंध में श्री पाण्डेय ने बताया कि सबके राम सब में राम की भावना जागृत करना है। आज देश में रहने वाला कोई भी परिवार ऐसा नहीं है। इसका कोई ना कोई पूर्वज, पारिवारिक सदस्य, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से राम मंदिर अभियान में जुड़ा ना रहा हो। राम मंदिर अभियान में किए गए संघर्ष व कार सेवा में जो व्यक्ति जुड़ा रहा है, उसको या उसके परिवार के सदस्य को संगठन की ओर से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपरांत अयोध्या में तीर्थ दर्शन हेतु ले जाने की योजना है। इस मौके में जिला अभियान समन्यवक जिला कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, जिला मंत्री लोकेश गुप्त, जिला सह मंत्री विष्णुकांत, नगर उपाध्यक्ष राजेन्द्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सुखदेव गोगामेड़ी को दी गयी श्रद्धांजलि

    सुखदेव गोगामेड़ी को दी गयी श्रद्धांजलि

    सुखदेव गोगामेड़ी को दी गयी श्रद्धांजलि

    गुड्डन जायसवाल
    किशनपुर, फतेहपुर। स्थानीय कस्बे के हनुमान गढ़ी प्रांगण में करणी सेना अध्यक्ष दादा सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया। बताते चलें कि बीते दिनों उनके आवास पर उनसे मिलने आये तीन युवकों ने 10 मिनट की वार्ता के बाद अचानक से उन पर दनादन गोलियां चलाना शुरु कर दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जिसकी सूचना उनके कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों को जब पता लगी तो देश में गम और गुस्से का माहौल बन गया। प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे लेकिन संगठन शांति का परिचय देते हुए केवल सरकार से दोषियों को गिरफ्तार कर उनको फांसी की सजा देने की मांग की। इसी कड़ी में रविवार की शाम शुरू हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कस्बे किशनपुर के अलावा रारी, सरौली, सिलमी के युवा साथी भी सम्मिलित हुए। किशनपुर के वार्ड 9 रौताना स्थित हनुमान गढ़ी परिसर में शाम 5 बजे से ही लोग इकट्ठा होना शुरू हो गये। सुखदेव सिंह के बारे में जानकारी देते हुए अनिल सिंह, धनंजय सिंह, रिशू सिंह, छोटू सिंह परिहार, प्रबल सिंह ने आए हुए लोगों को संबोधित किया। इसके बाद सभी ने पुष्प अर्पित किये और सुखदेव सिंह के बताये रास्ते पर चलने का वचन दिया। कार्यक्रम में अजय सिंह, बबलू सिंह, रानू सिंह, विष्णु भान, उत्तम सिंह, बिक्रम सिंह, सचिन सिंह, छोटू सिंह परिहार, निरंजन सिंह, शिव जायसवाल, पवन अग्रवाल, हरी अग्रवाल, भीम गुप्ता, गिरीश गुप्ता आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • भारत संकल्प यात्रा की जिला कार्यालय में बैठक

    भारत संकल्प यात्रा की जिला कार्यालय में बैठक

    भारत संकल्प यात्रा की जिला कार्यालय में बैठक

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत संकल्प यात्रा की विस्तारित बैठक जिला कार्यालय में जनपद प्रभारी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय के मुख्य अतिथि में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष यात्रा के संयोजक शैलेंद्र रघुवंशी ने किया। बैठक का शुभारंभ दीप प्राजूलन एवं महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि के साथ शुरू हुआ। मुख्य अतिथि श्री उपाध्याय ने बताया कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोक कल्याण की विभिन्न योजनाओं मैं अभी तक वंचित पात्र लोगों को लाभ दिलाकर अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करना है। जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारी विधायकगण, ब्लॉक प्रमुखगण, जिला पंचायत सदस्यगण, विकसित भारत संकल्प यात्रा जिला टोली विकसित भारत संकल्प यात्रा की मॉनिटरिंग जिला टोली मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं मंडल संयोजकों का व्रत लेते हुए यात्रा में सभी की भागीदारी सुनिश्चित की बैठक को जिलाध्यक्ष मुख लाल पाल ने कार्यकर्ताओं को मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ में पार्टी की प्रचंड विजय की शुभकामनाएं प्रदान की। बैठक को जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह जिले के प्रवासी क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप सिंह एवं जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, पूर्व विधायक बिंदकी करण सिंह पटेल ने संबोधित कर यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक का समापन एवं यात्रा के सह संयोजक कुलदीप भदोरिया ने व्यक्त किया। बैठक में जिला महामंत्री नीरज सिंह, पुष्पराज पटेल, उदय लोध, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, यात्रा की मॉनिटर टोली के प्रमुख एवं पार्टी प्रवक्ता धनंजय द्विवेदी, अभिषेक शुक्ला, ज्योति प्रवीण, सुशीला मौर्य, मनोज मिश्रा, स्वरूप राज सिंह, जूली, अपर्णा सिंह, गौतम विजय प्रताप सिंह, कोरी बृजेश द्विवेदी, अरुण शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, रामचंद्र बाजपेई, कृष्ण कुमार द्विवेदी, रोहित तोमर, रिंकू सिंह, लोहारी डा. शिव प्रसाद त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, अरविंद बाजपेई, संजय गुप्ता, जय प्रकाश सिंह, फौजी शिवपूजन तिवारी, सुधांशु पांडेय, मधुराज विश्वकर्मा, अध्यक्ष युवा मोर्चा मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम से प्रवीण सिंह, विवेक श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार, अवनीश मौर्य, पवन साहू, प्रशांत गौतम समेत मंडल अध्यक्ष एवं यात्रा के मंडल संयोजक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • मजदूरों के टनल से सकुशल बाहर निकलने पर बुंदेलखण्ड राष्ट्र समिति ने जतायी खुशी

    मजदूरों के टनल से सकुशल बाहर निकलने पर बुंदेलखण्ड राष्ट्र समिति ने जतायी खुशी

    मजदूरों के टनल से सकुशल बाहर निकलने पर बुंदेलखण्ड राष्ट्र समिति ने जतायी खुशी

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। उत्तरकाशी की सिल्कयारा सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों को 17 दिन की मशक्कत के बाद मंगलवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मजदूरों के बाहर सुरक्षित निकाले जाने पर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय नें ईश्वर का धन्यवाद व्यक्त किया। इस दौरान विकास खंड धाता के गांव गुरसण्डी मे निष्पक्ष देव शिशु मंदिर मे बच्चों को चॉकलेट, टाफी, बिस्किट बाटी गयी। सभी बच्चों ने भारत माता की जय, वन्देमातरम् के जयघोष लगाया। इस अवसर पर अंकुश त्रिपाठी, संतोष, राज, निखिल, हर्ष, उत्कर्ष, रिया, नेहा, सुनैना, इंद्रा आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • बुन्देली समाज सम्मान 2023 से सम्मानित हुए प्रवीण

    बुन्देली समाज सम्मान 2023 से सम्मानित हुए प्रवीण

    बुन्देली समाज सम्मान 2023 से सम्मानित हुए प्रवीण

    पवन मिश्र
    गुड्डन जायसवाल
    खागा, फतेहपुर। जल, जंगल, जमीन, जीव-जंतु, नदी, तालाबों को बचाने तथा राज्य बुंदेलखंड बने, राजधानी चित्रकूट धाम बनाने का संकल्प लेकर विगत कई वर्षों से संघर्ष कर रहे जिला फतेहपुर के खागा नगर निवासी बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय को बीते दिनों महोबा में आयोजित एक कार्यक्रम में बुंदेली समाज सम्मान दिया गया। तारा पाटकर, पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह, एमएलसी बाबू लाल तिवारी के हाथों यह सम्मान दिया गया। दोआबा की माटी से जुड़े प्रवीण पांडेय को सम्मानित किए जाने से क्षेत्र के लोग विशेषकर युवा बेहद प्रसन्न हैं। इससे पहले भी प्रवीण पांडेय को फतेहपुर डीएम द्वारा ससुर खदेरी नदी के संरक्षण में किए गए प्रयास को लेकर सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2020 में उन्हें शंकर लाल मेहरोत्रा सम्मान तथा 2022 में बुंदेली सम्मान मिल चुका है।

    खून को स्याही बना 34 बार लिख चुके हैं पत्र
    बुंदेलखंड राज्य बने, चित्रकूट राजधानी बने की मांग लेकर वर्ष 2014 से लेकर अब तक में प्रवीण पांडेय तथा स्वयंसेवकों द्वारा रिकार्ड 34 बार प्रधानमंत्री को संबोधित खून से खत लिखकर भेजा जा चुका है। पर्यावरण संरक्षण, जल, जंगल, जमीन, जीव-जंतुओं, तालाब-नदियों व झीलों के संरक्षण में चलाए जा रहे अभियान को निरंतर गति प्रदान करने में प्रवीण पांडेय का योगदान रहा है। स्कूल-कालेजों में जाकर छात्र-छात्राओं को प्राचीन धरोहरो के संरक्षण, क्षेत्र के प्राचीन इतिहास, नदी, तालाब पर निबंध, भाषण, लेख, कला आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से उन्हें जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है।

    जंगल बचाने में हुए कामयाब, बने पर्यावरण प्रेमी
    छतरपुर, मध्य प्रदेश के बक्शावहा जंगल को कथित माफिया निगलने वाले थे। हीरों की लालच में सरकार भी जंगल काटने के पक्ष में खड़ी थी। स्थानीय लोग चाहकर भी जंगल नहीं बचा पा रहे थे। तभी बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष की पहल पर एक आंदोलन चलाया गया। जिसमें नारा दिया गया, हीरा नहीं हरियाली चाहिए, बुंदेलखंड की खुशहाली चाहिए। आंदोलन कई दिनों तक चलता रहा। आखिरकार, सरकार को झुकना पड़ा और जंगल बचाने की मुहिम सफल हुई। इस आंदोलन से देश के कोने-कोने में रहने वाले पर्यावरण प्रेमियों को जोड़ने में भी प्रवीण सफल हुए।

    मां कालिंदी की पद यात्रा व अनशन से मिली ऊर्जा
    पं. दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा पर चलने वाले प्रवीण पांडेय ने यमुना तटवर्ती गांवों की दिशा और दशा को नजदीक से देखने के लिए वर्ष 2022 में राजापुर से परसेड़ा तक करीब 240 किलोमीटर की पद यात्रा की। इस दौरान उन्होंने यमुना तटवर्ती गांवों के पिछड़ेपन को बेहद नजदीक से परखा। जिसके बारे में उन्होंने शासन व प्रशासन में बैठे जिम्मेदारों का ध्यान आकृष्ट किया। अक्टूबर महीने में प्रवीण पांडेय ने तीन दशकों से ध्वस्त पड़े विजयीपुर-गाजीपुर मार्ग निर्माण के लिए अन्न त्याग करके 12 दिनाें तक अनशन किया। जिसमें अधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया कि जल्दी ही सड़क का निर्माण शुरू किया जाएगा। प्रवीण पांडेय कहते हैं कि आम जनमानस के लिए यदि वह कुछ करते हैं तो इससे उन्हें ऊर्जा मिलती है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • छठ पूजा पर्व पर ओमघाट में हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

    छठ पूजा पर्व पर ओमघाट में हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

    छठ पूजा पर्व पर ओमघाट में हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

    घाट की साफ—सफाई कर स्वच्छता का दिया गया सन्देश
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। जिला गंगा समिति एवं नमामि गंगे द्वारा छठ पूजा पर्व पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम गंगा भक्तों ने घाट की साफ सफाई कर गंगा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता का संदेश दिया। गंगा आरती में मुख्य यजमान के रूप में राज्य स्वच्छ गंगा मिशन की यूनिट हेड सोनालिका सिंह एवं डीएफओ रामानुज त्रिपाठी मौजूद रहे। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने गंगा भक्तों के साथ गंगा के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु घाट की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। गंगा आरती के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मौजूद राज्य स्वच्छ गंगा मिशन की यूनिट हेड सोनालिका सिंह ने कहा कि मां गंगा को स्वच्छ रखने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। नमामि गंगे विभाग से फतेहपुर में गंगा घाटों का भी निर्माण कराया गया है। हम सब का कर्तव्य है की मां गंगा को स्वच्छ रखें। डीएफओ रामानुज त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी को गंगा घाटों में साफ सफाई बनाये रखना चाहिये। गंगा नदी में किसी प्रकार का कूड़ा न डाले और जल को गंदा न करें। गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को डीपीओ ज्ञान प्रकाश तिवारी द्वारा स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज, गायत्री परिवार के गिरधारी लाल गुप्ता, गंगासागर के कुलदीप सिंह भदोरिया, धीरज सिंह राठौर, नमामि गंगे के मनोज सोनी सुरेंद्र पाठक अरुण कुमार सरजू प्रसाद शुक्ला, रविंद्र सिंह, ज्ञानचंद गुप्ता, प्रतिभा सिंह, भाजपा की नामित सभासद कविता रस्तोगी, सुनीता गुप्ता, कल्पना सिंह, रीता सिंह तोमर, साधना चौरासिया, सुयश गौतम, अंकित जायसवाल, आलोक वर्मा मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • ओम घाट पर विधायक ने की गंगा आरती

    ओम घाट पर विधायक ने की गंगा आरती

    ओम घाट पर विधायक ने की गंगा आरती

    भक्तों ने किया दीपदान
    रामबाबू जायसवाल
    फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति एवं नमामि गंगे द्वारा अमावस्या पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। गंगा आरती में मुख्य यजमान के रूप में अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता एवं सीओ सिटी वीर सिंह मौजूद रहे। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया। गंगा आरती के दौरान विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि मां गंगा को स्वच्छ रखने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। नमामि गंगे विभाग से फतेहपुर में गंगा घाटों का भी निर्माण कराया गया है। हम सब का कर्तव्य है की मां गंगा को स्वच्छ रखें। क्षेत्राधिकारी नगर वीर सिंह ने कहा कि हम सभी को गंगा घाटों में साफ सफाई बनाये रखना चाहिये। गंगा नदी में किसी प्रकार का कूड़ा न डाले और जल को गंदा ना करें। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल द्वारा अमावस्या पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर गायत्री परिवार के गिरधारी लाल गुप्ता, भाजपा नेता राजकुमार मौर्य, विनोद कुमार गुप्ता, रविन्द्र सिंह, लक्ष्मी सिंह, किरन सिंह, आशा त्रिपाठी, वंदना गुप्ता, रामस्वरूप गुप्ता, बीरेंद्र साहू, अंकुर द्विवेदी, सुरेंद्र पाठक, सुमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर कार्यसेवकों को दी श्रद्धांजलि

    बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर कार्यसेवकों को दी श्रद्धांजलि

    बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर कार्यसेवकों को दी श्रद्धांजलि

    गुड्डन जायसवाल
    खागा, फतेहपुर। बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस के अवसर पर 6 नवम्बर को हरदों अस्पताल में पहुंचकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर कार्यसेवकों के बलिदान को श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम मे जिला संगठन मंत्री गोपाल, जिला संयोजक राजू बजरंगी, जिला सह संयोजक रोहित दीक्षित, धाता प्रखंड सह संयोजक रामराज सरोज, ऐरायां प्रखंड सह संयोजक अन्नू बाबा, विजयीपुर प्रखंड सह संयोजक राज दीक्षित, जिला समरसता प्रमुख सत्य प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • मां गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किये जाने को लेकर निकली रैली

    मां गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किये जाने को लेकर निकली रैली

    मां गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किये जाने को लेकर निकली रैली

    गंगा समग्र ने गंगा को स्वच्छ रखने की भरी गयी हुंकार
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने पर गंगा समग्र द्वारा गंगा महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कराये गये। गंगा समग्र की विभिन्न टोलियां विपिन राज कान्वेंट स्कूल, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर चित्रांश नगर पहुंची। विद्यालय के बच्चों के साथ गंगा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को गंगा स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं आरएस एक्सल स्कूल, बी.एम. कॉन्वेंट स्कूल, शकुन नगर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने गंगा बचाओ, प्रदूषण नियंत्रण आदि विषयों पर मनमोहक चित्रकारी की। इस मौके पर गंगा समग्र जिला संयोजक धीरज राठौर ने बच्चों को बताया कि गंगा की स्वच्छता समाज के सहयोग बिना संभव नहीं है। साथ मिलकर ही मां गंगा को अपने पुराने स्वरूप में लाने के लिए हमें कार्य करना होगा। वहीं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण पाण्डेय ने बताया कि भारतीय संस्कृति और इतिहास के उत्थान एवं पतन की साक्षी पुण्य सलिला मां गंगा समेत समस्त सहायक नदियों, जलाशयों और जलतीर्थों की रक्षा का संकल्प सभी को लेना चाहिए। गंगा वाहिनी जिला संयोजक एवं कार्यक्रम संयोजक सुयश गौतम ने कहा कि हमें गंगा सहित किसी भी नदी के तट पर मैले कपड़े नहीं छोड़ने चाहिए, न ही तट पर डिटर्जेंट आदि का प्रयोग करना है। इस तरह अपनी मां को हमें मैला होने से बचाना है।
    इस अवसर पर नमामि गंगे के जिला संयोजक शैलेंद्र शरण सिंपल, गंगा समग्र प्रांत के कुलदीप सिंह भदौरिया, गंगा समग्र के प्रवीण पांडेय, जिला संयोजक धीरज राठौर, सह संयोजक कपिल दुबे, गंगा वाहिनी के सुयश गौतम, प्रशांत गौतम, अंकित जायसवाल, आदर्श द्विवेदी, आलोक श्रीवास्तव, साधना चौरसिया, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरण, आशीष मिश्रा, रवि गुप्ता, कमल किशोर वर्मा, राम किशोर गुप्ता, अब्दुल कद्दूस, सर्वेश कुमार, कल्पना सिंह, अपर्णा पांडेय, वंदना द्विवेदी, देव नारायण मिश्रा, गोविंद अग्रहरि सहित समस्त गंगा भक्त उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अपराध निरोधक समिति ने गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को किया जागरूक

    अपराध निरोधक समिति ने गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को किया जागरूक

    अपराध निरोधक समिति ने गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को किया जागरूक

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। जिला अपराध निरोधक समिति द्वारा शहर क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज में गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री राधेश्याम गुप्ता, पूर्व विधायक विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर वीर सिंह मौजूद रहे। समिति के सचिव एवं जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरण ने समिति का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाते हुए परिचय पत्र वितरित किए। समिति के सचिव एवं जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरण ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राधेश्याम गुप्ता, पूर्व विधायक विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर वीर सिंह को अंग वस्त्र पहनाकर प्रतीक देकर सम्मानित किया। गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री राधेश्याम गुप्ता ने करते हुए कहा कि आम जनमानस को जागरूक करना होगा तभी अपराध में कमी आएगी। गोष्ठी में पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि प्रशासन एवं पुलिस के साथ अपराध निरोधक समिति जनता के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए के सेतु का काम करती है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी नगर वीर सिंह ने समिति के पदाधिकारियों को पटका पहनाकर प्रतीक चिन्ह देते हुए कहा कि हम सबको अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करना होगा ताकि कोई अपराधी न बन सके। गोष्ठी में समिति के सचिव एवं जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरण ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। गोष्टी का कुशल संचालन अरुण जायसवाल एडवोकेट ने किया। गोष्ठी में मुख्य रूप से हर्देश श्रीवास्तव, हरिओम रस्तोगी, राम सजीवन साहू, सतीश चंद्र शिवहरे, आचार्य विमला कांत त्रिपाठी, केशव प्रसाद त्रिपाठी, शेर आलम, प्रमोद विक्रम, निर्भय गुप्ता, एडवोकेट, जवाहर जायसवाल, अरुण जायसवाल एडवोकेट, कैलाश चंद पुरवार, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, दिवाकर जायसवाल, आचार्य रविशंकर, जितेंद्र त्रिवेदी, चौधरी अमजदयार, शोभा सिंह, धनंजय द्विवेदी, बृजेंद्र सिंह, राकेश सोनी, सुधीर शिवहरे, गौरव गुप्ता एडवोकेट, अनुराग मिश्रा, आशीष मिश्रा, अमर सिंह, सुमित पुरवार, शशांक गोलू, वेद प्रकाश गुप्ता, दिनेश विश्वकर्मा, बिंदकी से मोना ओमर, सैयद आलम, फरहत अली, राजीव विश्वकर्मा, अभिषेक सैनी, राकेश कुमार, रामधनी सिंह, सुधीर कुमार, सुनील वर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, धीरज सोनी, आशीष अग्रहरी, सर्वेश गुप्ता, गुरु प्रसाद गुप्ता, अमर सिंह, विजय नारायण द्विवेदी, मनोज सोनी, विद्यालय के प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरण मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • पत्रकारों की समस्याओं का तत्काल होगा समाधान: डीएम

    पत्रकारों की समस्याओं का तत्काल होगा समाधान: डीएम

    पत्रकार पुरोधा की 92वीं जयन्ती पर विचार सम्मेलन का हुआ आयोजन
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। पत्रकार पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी की 92वीं जयंती को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ क्षेत्रीय पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विचार सम्मेलन का कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सी. इंदुमती के साथ बतौर विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार स्वामी श्यामलाल कंचन व संचालन जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अजय भदौरिया ने किया। शहर के सिविल लाइंस स्थित रामा श्यामा मैरिज हॉल में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे जिला पत्रकार संघ के बैनर तले विचार सम्मेलन कार्यक्रम का का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीएम सी. इंदुमती रहीं। वही विशिष्ट अतिथि की भूमिका एसपी उदय शंकर सिंह ने निभाई। पत्रकार पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर सर्वप्रथम डीएम और एसपी ने विद्यार्थी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। जिले के सैकड़ो पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस दौरान विचार सम्मेलन कार्यक्रम के आयोजन में डीएम और एसपी ने शिरकत करते हुए अपने-अपने वक्तव्यों से मौजूद पत्रकारों को संबोधित किया। डीएम सी इंदुमती ने पत्रकारों की समस्याओं की जानकारी होने पर त्वरित समाधान की बात कही। वहीं एसपी उदय शंकर सिंह ने अपने संबोधन के दौरान गणेश शंकर विद्यार्थी संघर्ष भरे जीवन का ज़िक्र करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलकर निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रशासनिक, स्वाथ्य, शिक्षा, पुलिस आदि विभागों में बेहतर सेवा करने वाले दर्ज़नों चुनिंदा लोगों को प्रतीक चिन्ह के साथ अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया। वही वरिष्ठ और नवोदित पत्रकारों को भी सम्मानित करते हुए उनकी हौसला अफजाई की गई। इसके बाद संघ की ओर से आमंत्रित अतिथियों और कार्यक्रम में सहभगिता करने वाले सैकड़ों पत्रकारों को स्वल्पाहार कराया गया। इस दौरान जिले और क्षेत्र के सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • डाण्डिया महोत्सव का हुआ आयोजन, गरबा में जमकर झूमी बालिकाएं

    डाण्डिया महोत्सव का हुआ आयोजन, गरबा में जमकर झूमी बालिकाएं

    डाण्डिया महोत्सव का हुआ आयोजन, गरबा में जमकर झूमी बालिकाएं

    गुड्डन जायसवाल
    धाता/फतेहपुर। नगर के गायत्री शक्ति पीठ मंदिर में वैश्य महिला संगठन की ओर से बुधवार को डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संरक्षक ममता केश., दीपा, शिखा केसरवानी रही। संगठन की समस्त महिलाओं ने माँ गायत्री की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने लोक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान डांडियों की खनक के मध्य मधुर संगीत पर महिलाएं झूमती नजर आई। राजस्थानी,गुजराती एवं बॉलीवुड गीतों पर दी गई नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी का मन-मोह लिया। इस दौरान सभी महिलाओं ने एक-दूसरे का सम्मान किया और मंदिर परिसर में नवरात्रि के भजन गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में दीपदान, डांडिया, गरबा प्रमुख रहा। कार्यक्रम की अध्यक्ष सीमा केश ने सभी का तिलक लगाकर व आई कार्ड पहना के स्वागत किया। इस अवसर पर कीर्ति केश., अंशिका जायसवाल, निशा केश., आकांक्षा केश., श्रेया, सुधा केश., वैष्णवी, कली, यशी, सोनी, सिमी, बबिता केश., सरोज जायसवाल नीतू केश., सुमन वर्मा, आशा सोनी सहित संगठन की समस्त महिलाएँ उपस्थित रही।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • 240 वर्षो से अनवरत किशनपुर की रामलीला वार्षिकोत्सव हुआ शुरू

    240 वर्षो से अनवरत किशनपुर की रामलीला वार्षिकोत्सव हुआ शुरू

    240 वर्षो से अनवरत किशनपुर की रामलीला वार्षिकोत्सव हुआ शुरू

    इंद्रधनुषी सजावट, पुलिस पीएसी करेगी निगरानी
    30 अक्टूबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
    गुड्डन जायसवाल
    किशनपुर, फतेहपुर। स्मरणीय श्री श्री 1008 श्री स्वामी परमहंस न गिरि महाराज द्वारा आयोजित किशनपुर का रामलीला वार्षिकोत्सव अपने आप में अनोखा है।राम लीला के सभी कलाकार नगर के ही होते हैं और अद्भुत कला का प्रदर्शन करते हैं।यहां का घइयल और कवि सम्मेलन भी बहुत मशहूर है। अध्यक्ष उत्तम सिंह के नेतृत्व में मेले की व्यवस्थाओं के लिए व्यापक रूप से तैयारियां चल रही हैं।

    विशेष आकर्षण
    किशनपुर के ऐतिहासिक श्री रामलीला का 240 वां वार्षिकोत्सव 17 अक्टूबर से शुरू होकर 4 नवंबर तक चलेगा।यह मेला एशिया के बड़े मेलों में शामिल है। यहां कोई भी व्यक्ति अनैतिक कार्य नहीं कर सकता।तुरंत उसे दैवीय दंड मिल जाता है। रामलीला वार्षिकोत्सव किशनपुर में अध्यक्ष उत्तम सिंह के नेतृत्व में पाक तैयारी की जा रही है।रामलीला मैदान की यमुना तट की प्राकृतिक मनमोहिनी छवि एवं पारस्परिक मिलन, लांग, स्वांग एवं अन्य मनोरंजक कार्यक्रमों का दिग्दर्शन, 21 अक्टूबर को धनुष यज्ञ का विशेष आयोजन, 22 अक्टूबर को राम वनवास की लीला में खेल तमाशे का विशेष प्रदर्शन बाहरी कलाकारों द्वारा, 28 अक्टूबर को रामगढ़ी एवं हनुमानगढ़ी का वृहद जुलूस, 30 अक्टूबर को घईयल तथा विराट कवि सम्मेलन एवं फाल्गुन गिरि बाबा कुटी की मनमोहिनी छवि मेला के विशेष आकर्षण हैं।

    किस दिन क्या है लीला
    किशनपुर। मेला कमेटी द्वारा जारी विज्ञपन के अनुसार 17 अक्टूबर मुकुट पूजन से रामलीला महोत्सव का प्रारंभ होगा। 18 अक्टूबर विश्वामित्र याचना, 19 अक्टूबर ताड़का वध, 20 को अहिल्या उद्धार, जनक बाजार एवं फुलवारी लीला, 21 को धनुष भंग, लक्ष्मण परशुराम संवाद एवं जुलूस, 22 को राम बनवास बाहरी कलाकारों द्वारा खेल तमाशा का विशेष प्रदर्शन, 23 को राम गंगा एवं चित्रकूट में भरत मिलाप, 24 को सीता को अनसुइया उपदेश, खरदूषण वध, दशहरा शोभायात्रा, 25 को सीता हरण, जटायु उद्धार एवं शबरी लीला, 26 को श्री राम सुग्रीव मिताई एवं बालि वध तथा लंका दहन, 27 को सेतु बंधन, अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति एवं वृहद जुलूस, 28 को रावण वध एवं रामनवमी तथा हनुमानगढ़ी का वृहद जुलूस, 29 को विभीषण राज्याभिषेक, वैद्य सम्मेलन, 30 को भरत मिलाप, घईयल एवं विराट कवि सम्मेलन, 31 को दंगल एवं नाटक हनुमानगढ़ी कमेटी द्वारा एक नवंबर को दंगल एवं रंगारंग कार्यक्रम रामलीला कमेटी द्वारा दो को श्री राम राज्याभिषेक एवं नाटक रामगढ़ी द्वारा, तीन को नाटक हनुमानगढ़ी कमेटी द्वारा एवं 4 नवम्बर को नाटक रामगढ़ी कमेटी द्वारा आयोजित किया जाएगा।

    विशेष एवं आवश्यक बिंदु
    अध्यक्ष उत्तम सिंह के अनुसार रामलीला प्रबंधक को कार्यक्रम बदलने का पूर्ण अधिकार है।किसी भी विवाद की स्थिति में श्री रामलीला कमेटी द्वारा किया गया निर्णय ही अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।श्री रामलीला मैदान में लाठी, डंडा, बंदूक लाने एवं जुआ संबंधी खेल, मदिरापान, शांति भंग करने तथा राम के सिंहासन के आसपास बीड़ी, सिगरेट पीने एवं नर्तकियों को इनाम देने पर पूर्ण प्रतिबंध है।श्री रामलीला कमेटी को किशनपुर एवं क्षेत्रीय जनता का पूर्ण सहयोग प्राप्त रहता है।श्री सिंह ने बताया कि यह मेला एवं रामलीला जनपद का सबसे प्राचीन मेला है। क्षेत्रीय लोग घरेलू उपयोग की वस्तुएं पूरे वर्ष के लिए खरीद लेते हैं।बर्तन संदूक, लाठी, लकड़ी, लोहे की सभी वस्तुएं पत्थर के सामान, बिसातखाने के सामान की विशेष बिक्री होती है।मेले में दुकानें मेला आरंभ होते ही दीपावली तक लगती हैं अतः दुकानदार मेले में पहले से अपना स्थान सुरक्षित करा लेते हैं।खेल तमाशे और कंस वालों को मेले में हर संभव सुविधा दी जाती है।सभी दुकानदार एक दिन की दुकान लगाने के लिए रामलीला कमेटी से टोकन तथा स्थाई दुकान लगाने के लिए आई कार्ड प्राप्त करके ही दुकान लगाने की प्रथा है।

    इस बार का कवि सम्मेलन होगा बहुत ही विशेष
    श्री रामलीला वार्षिकोत्सव किशनपुर में इस वर्ष का कवि सम्मेलन काफी विशेष है। वीर रस के चर्चित कवि राम भदावर विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। हास्य कवियों में बिहारी लाल अंबर एवं विकास सिंह बौखल जहां श्रोताओं को हसाएंगे और गुदगुदाएंगे, वहीं झांसी के अर्जुन सिंह चांद, डॉ सुरेश सौरभ पन्ना शिव शरण बंधु हथगामी, शिवम हथगामी के साथ-सा युवा कवियत्रियों में प्रियंका शुक्ला एवं सीतापुर की दिव्यांश अवस्थी गीत एवं गजलों से श्रोताओं को आनंदित करेंगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सत्याग्रह में स्कूल-कालेजों की बढ़ी भागीदारी, गांव-गांव में अनशन की तैयारी

    सत्याग्रह में स्कूल-कालेजों की बढ़ी भागीदारी, गांव-गांव में अनशन की तैयारी

    सत्याग्रह में स्कूल-कालेजों की बढ़ी भागीदारी, गांव-गांव में अनशन की तैयारी

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। दशकों से ध्वस्त पड़े विजयीपुर-गाजीपुर मार्ग का निर्माण कराने के लिए हसवा विकासखंड के नरैनी चौराहे पर चल रहे सत्याग्रह में व्यापार मंडल, किसान यूनियन, बस-टैक्सी यूनियन, आम जनमानस के साथ ही स्कूल-कालेज की भागीदारी बढ़ने से सत्याग्रहियों का हौसला और बढ़ गया है। छठवें दिन कई स्कूल-कालेज के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर अनशन स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उधर सत्याग्रही प्रवीण पांडेय के साथ ही अन्न त्याग करके नरैनी गांव निवासी आशू सिंह ने भी अनशन शुरू किया है।

    खागा और अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 34 किलोमीटर सड़क निर्माण का मामला जिला प्रशासन व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के लिए गले की हड्डी बन चुका है। लाेगों से चुनाव के समय वादा करके भूल जाने की आदत बदलने में जनप्रतिनिधियों को दिक्कत हो रही है। बुंदेलखण्ड राष्ट्र समिति तथा सड़क संघर्ष समिति के आह्वान से शुरू हुआ सड़क सत्याग्रह छठवें दिन क्षेत्रीय लोगों का हो चुका है। सत्याग्रहियों से मिलकर उनका हालचाल जानने वालों का दिन भर तांता लगा रहा। स्कूली छात्र गंभु का डेरा निवासी सुमित कुमार, जामोदी का डेरा के अनीश कुमार, चंदिया के डेरा के कमलेश निषाद, सरकंडी के मनीष कुमार, सुधीर कुमार, लवलेश कुमार, मिहुवापुर के सुधीर कुमार, पंकज निषाद तथा मटिहा निवासी सोनू त्रिपाठी आदि ने बताया कि खराब सड़क की वजह से बरसात के दिनों में स्कूल पहुंचना मुश्किल होता है। छात्रों ने बताया कि गहरे गड्ढों में घुसकर निकलने में ड्रेस खराब हो जाती हैं। पैंट उतारकर काफी दूर तक साइकिल चलाते हैं। तब कहीं जाकर साफ-सुथरे ड्रेस में विद्यालय पहुंच पाते हैं। भाजपा किसान मोर्चा के खखरेड़ू मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर मिश्रा, विजयीपुर किसान मोर्चा के महामंत्री महेंद्र सिंह, खखरेड़ू नगर पंचायत सभासद कोमल मोदनवाल, दीपक पासवान , नीरज मिश्रा, परमेश निषाद, सेलरहा ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र, लोधौरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदीप मौर्या, फतेहपुर राधानगर सोनाही ग्राम सभा से सतीश शुक्ला, रामसिंह तथा दीपक पासवान आदि ने नरैनी पहुंचकर सत्याग्रह में बैठे लोगों का हौसला बढ़ाया।

    सड़क संघर्ष समिति के संयोजक धर्मेंद्र दीक्षित ने बताया कि सत्याग्रह की लगातार उपेक्षा किए जाने से क्षेत्रीय लोगों में जनप्रतिनिधियों के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बरौलिया, बहेरा-बरैची, मोगिरिहापुर, मनावा, असोथर आदि कई जगहों से लोग समर्थन और हौसला बढ़ाने के साथ ही अपने-अपने गांवों में सत्याग्रह शुरू करने की योजना बना रहे हैं। शनिवार को सत्याग्रहियों से मिलने गए खागा निवासी वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि जब भी आंदोलन हुए हैं, समाज व देश में परिवर्तन आया है। उन्होंने महात्मा गांधी के समय पर हुए सत्याग्रह, इमरजेंसी काल में हुए आंदोलनका उदाहरण देते हुए भरोसा जताया कि सड़क के लिए जारी सत्याग्रह निश्चित ही एक दिन सफल होगा और क्षेत्र के लोगों को अच्छी सड़क मिलेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • शिविर में 200 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

    शिविर में 200 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

    शिविर में 200 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। स्वयं सेवी संस्था डा. पूनम ग्राम विकास संस्थान की ओर से ग्राम सभा बुदवन में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। संस्था ने डाक्टरों को तिलक लगा, बैज लगाकर,माला पहनाकर और श्री मद् भागवत गीता की किताब देकर सम्मानित किया । शिविर में गठिया, सुगर, बीपी, बुखार, खांसी, चर्म रोग के सर्वाधिक मरीज पहुंचे। निशुल्क सुगर की भी जांच हुई। मरीजों को दवा भी दी गई। फिजीशियन डा. अमन सिंह ने मरीजों को स्वस्थ रहने के लिए टिप्स और दवा दी। लैब टेक्नीशियन नागेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट रवि सिंह, दान बहादुर सिंह, प्रदीप सिंह और विकास सिंह, डा. रज्जन सिंह, डा. अजीत सिंह का सहयोग रहा।अध्यक्षा डा. पूनम सिंह ने बापूजी के बताए गए रास्ते अहिंसा, प्रेम और स्वच्छता हमारे जीवन का आधार होना चाहिए। इस दौरान सचिव महेश प्रताप सिंह, तहसील प्रभारी महेंद्र सिंह, केपी सिंह, अभिषेक सिंह, रमन, राजवीर, आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सत्याग्रह पर बैठे प्रवीण की हालत बिगड़ने से चिंता संग का बढ़ा गुस्सा

    सत्याग्रह पर बैठे प्रवीण की हालत बिगड़ने से चिंता संग का बढ़ा गुस्सा

    सत्याग्रह पर बैठे प्रवीण की हालत बिगड़ने से चिंता संग का बढ़ा गुस्सा

    व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों ने सत्याग्रहियों का बढ़ाया उत्साह
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। हसवा विकासखंड के नरैनी चौराहे पर विजयीपुर-गाजीपुर मार्ग के लिए चल रहे सत्याग्रह में चौथे दिन सत्याग्रही प्रवीण पांडेय की हालत खराब हो गई। रात में भी दो बार ब्लड प्रेशर को लेकर समस्या हुई थी। सुबह से दस्त की समस्या बढ़ी तो स्थानीय डाक्टर को बुलाकर दिखाया गया। एक-दूसरे के माध्यम से यह बात क्षेत्र के लोगों को पता चली तो तमाम लोग अनशन स्थल पर पहुंच गए। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला, अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव, मिशन मोदी के जिलाध्यक्ष अवधेश मिश्रा, व्यापारी नेता अमिताभ शुक्ला व अनुपम शुक्ला आदि लोगों ने नरैनी चौराहा पहुंचकर सत्याग्रहियों का हालचाल लिया। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के सैकड़ों गांवों, लाखों लोगों की समस्या का निराकरण मांग रहे सत्याग्रहियों से वार्ता के लिए शासन-प्रशासन में बैठे लोगों को आगे आना चाहिए। सड़क निर्माण आरंभ होने का संकल्प है, उसे हर हाल में पूरा कराया जाना चाहिए। उधर सत्याग्रही प्रवीण पांडेय ने कहा ग्राम पंचायत, नगर पंचायत तथा पालिकाओं में तमाम विकास योजनाओं का बिना प्रस्ताव क्रियान्वयन होता है।केंद्र और प्रदेश में हमारी सरकार है। सरकार के कामकाज को हम भली भांति समझते हैं। उसके बाद भी 34 किलोमीटर लंबाई वाले विजयीपुर-गाजीपुर सड़क का निर्माण कराने में बार-बार अधिकारी बजट और शासन की स्वीकृति का हवाला देकर लोगों को धोखा देते आ रहे हैं। प्रवीण पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता होने के नाते मेरी भी जिम्मेदारी बनती है कि सड़क निर्माण के लिए जो भी मुझसे, मेरे साथियों से हो सकता है योगदान दूं। जब तक सड़क निर्माण नहीं शुरू होता है, सत्याग्रह जारी रहेगा। जल और जन आशीर्वाद के सहारे हमारा अनशन जारी है। कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि को पांच वर्ष का समय मिलता है। दूसरा कार्यकाल चल रहा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मूलभूत आवश्यकता की सड़क तक हीं बना सके हैं। केवल कागजों में सड़क की योजना दौड़ा रहे हैं। इससे बड़ी विडंबना क्षेत्र के लिए क्या हो सकती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए एकात्म मानवदर्शन में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास की बात मंच से करने वालों को सड़क की बदहाली नहीं दिखाई देती है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • वैश्य एकता परिषद ने नवमनोनित अग्रहरि समाज के नगर अध्यक्ष का किया स्वागत

    वैश्य एकता परिषद ने नवमनोनित अग्रहरि समाज के नगर अध्यक्ष का किया स्वागत

    वैश्य एकता परिषद ने नवमनोनित अग्रहरि समाज के नगर अध्यक्ष का किया स्वागत

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल एव राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पीलू तले चौरहे पर जय अग्रहरि समाज के नवमनोनीत अ नगर अध्यक्ष व वैश्य एकता परिषद के जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र अग्रहरि का भव्य स्वागत किया गया, माला पहनाकर तथा मिष्ठान खिला कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। परिषद के युवा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शरण सिम्पल ने कहा कि नगर अध्यक्ष सतेंद्र अग्रहरि के मनोनमन से अग्रहरि समाज के उत्थान के साथ-साथ वैश्य एकता परिषद को भी मजबूती मिलेगी। परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि ने कहा कि सचिन गुप्ता की मेहनत का नतीजा है कि अग्रहरि समाज के नगर अध्यक्ष का दायित्व प्राप्त हुआ है। परिषद के जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल ने कहा कि अब पूर्ण विश्वास है कि वह अपने कुशल नेतृत्व में समाज एवं संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। नवमनोनीत नगर अध्यक्ष सत्येन्द्र अग्रहरि ने कहा कि वैश्य एकता परिषद ने जो भव्य स्वागत किया है, उसका मैं सदैव ऋणी रहूंगा और विश्वास दिलाता हूँ कि पूरी निष्ठा के साथ संगठन व समाज के लोगो के लिए कार्य करुगा। इस अवसर पर वेद प्रकाश अग्रहरि, विनय अग्रहरि, नारायण बाबू गुप्त, सुशील गुप्ता, आशीष अग्रहरि, मनोज सोनी, मनीष गुप्त, सन्तोष गुप्त, शिव कुमार सतीश साहू, अमित गुप्ता विनोद मोदनवाल, दिलीप मोदनवाल संजय रस्तोगी, आदि रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • करोड़ों का राजस्व देने वाली सड़क का नहीं होगा नवीनीकरण

    करोड़ों का राजस्व देने वाली सड़क का नहीं होगा नवीनीकरण

    करोड़ों का राजस्व देने वाली सड़क का नहीं होगा नवीनीकरण

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। खागा विधानसभा क्षेत्र के आधा सैकड़ा गांव की मुख्य मार्ग रामपुर गुरुवल संपर्क मार्ग बेहद खस्ताहाल व क्षतिग्रस्त पडा हुआ है। प्रदेश सरकार को करोड़ों का मोरंग खडो राजस्व देने वाली मुख्य मार्ग पूरी तरह ध्वस्त पड़ी हुई है। बारिश के समय वाहनों का यातायात तो दूर राहगीरों का पैदल तक निकलना दुश्वार हो गया हैं। बेहद बंजार क्षतिग्रस्त मार्ग के हो जाने से स्कूली बच्चे दैनिक कामकाजी व्यापारी लोगों को सफल करने में बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ता है। जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हर बार चुनाव के समय क्षेत्रवासियों को झूठा आश्वासन देकर मामले को टाल देते हैं। मुख मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के निरंतर यातायात करने से सड़क के परखर्च उड़ गए हैं। क्षतिग्रस्त खस्ताहाल उक्त मार्ग के संबंध में प्रमुखता से समाचार पत्र में बीते दिनों प्रकाशित किया गया था साथ ही कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग को अवगत कराया गया था। जिसको प्रमुखता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड फतेहपुर द्वारा बताया गया कि यह ग्रामीण क्षेत्र का मार्ग है उक्त मार्ग के लिए पैच के साथ-साथ मरम्मती कारण की कार्य योजना प्रस्तावित है, स्वीकृत एवं धन आवंटन के बाद अतिशीघ्र मार्ग का कायाकल्प करवा दिया जाएगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के संरक्षक/पत्रकार की पुण्यतिथि मनी

    अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के संरक्षक/पत्रकार की पुण्यतिथि मनी

    अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के संरक्षक/पत्रकार की पुण्यतिथि मनी

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के संरक्षक/पत्रकार दुर्गा प्रसाद जायसवाल की पुण्यतिथि पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। परिषद के जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल ने पदाधिकारियों के साथ परिषद के संरक्षक व पत्रकार श्री जायसवाल की पुण्यतिथि पर चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्री जायसवाल की चौथी पुण्यतिथि पर परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष युवा शैलेंद्र शरण सिंपल ने नेशनल नियुक्त रूप से उनको श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह कलम के सच्चे सिपाही थे। पत्रकारिता के साथ समाज का भी सदैव ध्यान रखते थे। इस दौरान स्व. जायसवाल के आदर्श को याद किया गया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद एवं अखिल भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • जिला अपराध निरोधक समिति के होने वाले सेमिनार पर हुई चर्चा

    जिला अपराध निरोधक समिति के होने वाले सेमिनार पर हुई चर्चा

    जिला अपराध निरोधक समिति के होने वाले सेमिनार पर हुई चर्चा

    अच्छे कार्यों के लिये अपर पुलिस अधीक्षक को किया सम्मानित
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। जिला अपराध निरोधक समिति द्वारा होने वाले सेमिनार के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक से समिति के सचिव विपिन बिहारी शरन ने पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। जिला अपराध निरोधक समिति के सचिव व जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरण ने शांतिपूर्वक सभी त्योहार संपन्न होने एवं अच्छे कार्यों के लिए अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समिति के सचिव विपिन बिहारी शरण ने आगामी होने वाले सेमिनार में अच्छे कार्य कर रहे अधिकारियों, कर्मचारियों सहित समाजसेवियों को सम्मानित किए जाने की भी चर्चा की गई। इस दौरान हृदेश श्रीवास्तव, निर्भय गुप्ता एडवोकेट, जवाहर लाल जायसवाल आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन

    राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन

    राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन

    गुड्डन जायसवाल
    धाता, फतेहपुर। मानसिक रोग किसी को भी हो सकता है। मानसिक रोग न विचित्र है न कलंक मानसिक रोग जब भेदभाव नहीं करते तो हम क्यों करें। नगर पंचायत धाता के सामुदायिक स्वास्थ्य में शनिवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया जिसमे मानसिक रोग से ग्रसित लोगों को उनके इलाज के बारे में जानकारी दी गई। चिकित्सा अधीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मानसिक रोग के लक्षण कैसे पहचाने नींद न आना या देर से नीद आना, उदास या मायूस रहना, चिन्ता घबराहट उलझन में रहना, आत्म हत्या का विचार आना, उल्टा सीधा बोलना गाली गलौज करना, गुस्सा बहुत आना, बेहोशी के दौरे आना, बेवजह शक से ग्रसित रहना, सरदर्द या भारीपन रहना बुद्धि का कम विकास होना, एक ही कार्य को बार बार करना अगर ये लक्षण है तो तुरन्त डाक्टर से संपर्क करें। छः सौ से ज्यादा लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनने हैं जिनकी आय सालाना ढ़ाई लाख रुपए से कम है। उनके कार्ड बनने से पूरे परिवार का पांच लाख रुपए का बीमा भी होता है और अगर पहली बार अगर किसी को सरकारी अस्पताल में लड़की होती है तो सरकार की तरफ से उसको 20 हजार रुपए तक दिए जायेंगे। किसी को टीबी के लक्षण हैं उसको तुरन्त अस्पताल में लाकर जांच कराएं। अगर लक्षण पाए जाते हैं तो लाने वाले को पांच सौ रूपये दिए जायेंगे और मरीज को हर महीने पांच सौ रूपये मिलेंगे। वहीं मनोचिकित्सक रिंकी मेडिकल कालेज फतेहपुर से चलकर आईंं और मरीजों को सारी जानकारी दिया। उनके इलाज के बारे में भी जानकारी दिया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज ने गर्भवती महिलाओं को समय समय पर टीका लगवाने के लिए कहा और उसके फायदे भी बताए। इस मौके पर डा. एलबी पटेल, डा. शिव सिंह, फार्मासिस्ट मनोज कुमार सिंह, बीसीपीएम धर्मेन्द्र, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू सरोज, उत्कर्ष जायसवाल, कुलदीप चौधरी आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • भाजपा जिलाध्यक्ष ने की गंगा आरती

    भाजपा जिलाध्यक्ष ने की गंगा आरती

    भाजपा जिलाध्यक्ष ने की गंगा आरती

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। जिला गंगा समिति, नमामि गंगे एवं गंगा बचाओ सेवा समिति द्वारा पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य यजमान के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने गंगा आरती कर दीपदान किया। जिला गंगा समिति, गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि गंगा नदी को स्वच्छ रखने के लिये लगातार काम हो रहा है। हम सभी को गंगा घाटों में साफ सफाई बनाये रखना चाहिये। भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तब्य है। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल द्वारा अमावस्या पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। इस अवसर पर डीएफओ रामानुज त्रिपाठी, ओम मिश्रा, पवन मिश्रा, राम प्रताप सिंह गौतम, जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू, लोहारी क्षेत्रीय वन अधिकारी आरएल सैनी, स्वरूप राज सिंह जूली, अभिषेक शुक्ला, जितेन्द्र सिंह परिहार, उमाशंकर प्रधान, स्वामी शरण, उमेश, आशीष मिश्रा बेलू, विक्रम सिंह चंदेल, डॉ. अमित त्रिवेदी, विवेक श्रीवास्तव, अमित शिवहरे, संजय लाल, सभासद गोविंद तिवारी, रामस्वरूप गुप्ता, भिटौरा प्रधान धर्मेंद्र, गायत्री परिवार के डॉ. आरपी दीक्षित, गिरधारी लाल गुप्ता, आशीष अग्रहरी, अजय मोदनवाल, बीरेंद्र साहू, प्रेम पाठक, मनोज सोनी, संजय साहू, पवन साहू, भोला शंकर द्रिवेदी आदि उपस्थित रहे। आचार्य रामचन्द्र ने विधि विधान से पूजा अर्चना की।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • सत्याग्रह का पोस्टर हुआ लांच

    सत्याग्रह का पोस्टर हुआ लांच

    सत्याग्रह का पोस्टर हुआ लांच

    गुड्डन जायसवाल
    खागा, फतेहपुर। सत्याग्रह का पोस्टर खागा नगर के रॉयल मिंट कैफे में लांच हुआ। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने बताया कि गाजीपुर, सरकी, बावरा, लक्षिरामपुर, जागेश्वर धाम चौराहा, झब्बापुर, बुधरामऊ, बेसड़ी, बेरूई, अंदमऊ, बेसड़ी, प्रेम मऊ कटरा, असोथर, झाल, जरौली, सरकंडी, मनावा, घासीपुर पुरवा, बड़वा, नरैनी, रायपुर भसरौल, मोगरिहापुर, लोदौरा, बरौली, जगतपुर, बहेरा, बरैची, सेलरहा, सीठियानी, विजयीपुर आदि गांव तीन दसको से अन्तिम पायदान पर खड़े है। ये गांव बदहाल मार्ग के कारण आए दिन दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र बन गया है। इस राज्य मार्ग के निर्माण हेतु महात्मा गांधी की जयंती से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह गाजीपुर विजयीपुर मार्ग निर्माण हेतु नारैनी चौराहे मे किया जायेगा। सड़क संघर्ष समिति के संयोजक धर्मेंद्र दीक्षित ने बताया कि सत्याग्रह शब्द संस्कृत के शब्द सत्य से बना है जिसका अर्थ है सत्य और अग्राह का आग्रह”, या “दृढ़ता से पकड़ना”)। सत्य का अर्थ है प्रेम, और आग्रह का अर्थ है बल, और संस्कृत नाम से पता चलता है कि यह सत्य और प्रेम (गैर) से उत्पन्न एक शक्ति है -हिंसा)। इस मौके पर सड़क संघर्ष समिति के संयोजक धर्मेंद्र दीक्षित, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, गंगा समग्र के संयोजक राम प्रसाद विस्वकर्मा, राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी के अध्यक्ष शिवम मिश्रा प्रियम, मिशन मोदी के अध्यक्ष अवधेश मिश्र, हिन्दू एकता संघ के अध्यक्ष जनार्दन त्रिपाठी, नास्त्रोदमस त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, शैलेश विश्वकर्मा, सदाशिव विश्वकर्मा, आर्यन माथुर, अमन दीक्षित आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • नेत्र शिविर का हुआ आयोजन

    नेत्र शिविर का हुआ आयोजन

    नेत्र शिविर का हुआ आयोजन

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। किशनपुर कस्बा में व्यापार मंडल मिश्रा गुट द्वारा आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकी कुंड चित्रकूट के कुशल डॉक्टरों द्वारा क्षेत्र से आये हुए लोगों का नि:शुल्क परीक्षण कर दवा और चश्मा वितरण किया। इतना ही नहीं मोतियाबिंद के मरीजों की जांच कर ऑपरेशन हेतु बस के द्वारा सतगुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट नि:शुल्क ले जाया गया। यह कार्यक्रम लगातार 10 वर्षों से प्रत्येक माह की 25 तारीख को संपन्न होता है। इस कार्यक्रम के आयोजन व्यापार मंडल मिश्रा गुट के तरफ से संपन्न कराया जाता है। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष रामबाबू जायसवाल, व्यापार मंडल महामंत्री कुंवारे सिंह, व्यापार मंडल संरक्षक रमेश चन्द्र अग्रवाल, मिश्रा गुट के समस्त सदस्य गण एवं पदाधिकारी गणों द्वारा निस्वार्थ भावना से संपन्न कराया जाता है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • खागा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के लिये केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को दिया गया ज्ञापन

    खागा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के लिये केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को दिया गया ज्ञापन

    खागा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के लिये केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को दिया गया ज्ञापन

    गुड्डन जायसवाल
    खागा, फतेहपुर। श्याम बिहारी मिश्रा गुट के उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नगर के मूलभूत आवश्यकताओं एवं रेलवे स्टेशन पर और अधिक ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जिसमें उद्योग व्यापार मंडल ने मांग किया की रीवा एक्सप्रेस वह प्रयागराज एक्सप्रेस को भी खागा स्टेशन पर रोका जाए जिससे लोगों के आवागमन का रास्ता सुगम हो। वहीं इस मामले में केंद्रीय मंत्री द्वारा तत्काल रेलवे प्रबंधक से बात करने का आश्वासन भी दिया गया कि जल्दी और अधिक ट्रेनों का ठहराव खागा स्टेशन में होगा क्योंकि यमुना कटरी का इकलौता एक ही स्टेशन है। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष खागा अमित पांडेय, महामंत्री नीरज अग्रवाल, प्रेस क्लब युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रितेश पांडेय, महामंत्री वैभव सरोज पांडेय, अनुपम कौशल, मन्नारायण, देवेंद्र, मोरधनी अग्रहरि, रवि, पप्पू, राजू, ओम, विनोद केसरवानी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    C

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • स्वच्छता पखवाड़ा में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

    स्वच्छता पखवाड़ा में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

    स्वच्छता पखवाड़ा में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। धाता नगर पंचायत परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन हुआ। नगर धाता के समस्त सफाई मित्र एवं उनके परिवार के सदस्यों का भी निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में जाँच परीक्षण उपरांत निःशुल्क दवा वितरण किया गया। इसके साथ ही इस शिविर में आए समस्त सफाई मित्र व उनके परिजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधान मंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के दौरान मुख्य अधिशासी अधिकारी अजीत बागी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधी राजू सरोज, डॉ. शिव सिंह, प्रदीप कुमार, पूजा कनोजिया, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • फतेहपुर से अयोध्या के लिये परिवहन मंत्री से मांगी रोडवेज बस सेवा

    फतेहपुर से अयोध्या के लिये परिवहन मंत्री से मांगी रोडवेज बस सेवा

    फतेहपुर से अयोध्या के लिये परिवहन मंत्री से मांगी रोडवेज बस सेवा

    गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने परिवहन मंत्री को सौंपा ज्ञापन
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति एवं नमामि गंगे के संयुक्त बैनर तले समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने पदाधिकारियों के साथ मथुरा में आयोजित हुये एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह को ज्ञापन दिया। जिसमें धार्मिक स्थल मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम जी की जन्म स्थली अयोध्या के लिए फतेहपुर जनपद से रोडवेज बस सेवा शुरू किए जाने की मांग की गई। समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी की जन्म स्थली हिंदू समाज के लिए गौरवशाली है। जनपद से अयोध्या की दूरी लगभग 250 किलोमीटर है। जिले से काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं। जिले से कोई रोडवेज बस सेवा ना होने से अयोध्या जाने में भक्तों को दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि जनपद से रोडवेज सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू किए जाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से सुरेंद्र पाठक, अरूण कुमार आदि रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • अमावस्या पर हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

    अमावस्या पर हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

    अमावस्या पर हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। जिला गंगा समिति, नमामि गंगे एवं गंगा बचाओ सेवा समिति द्वारा अमावस्या पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन हुआ जहां मुख्य यजमान के रूप में साई डेंटल हॉस्पिटल के डा. रघुनाथ गुप्ता एवं गुड़गांव से आये इं. पुनीत गुप्ता ने गंगा आरती कर दीपदान किया। जिला गंगा समिति, गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया। इस मौके पर साई डेंटल हॉस्पिटल के डा. रविनाथ गुप्ता ने कहा कि गंगा नदी को स्वच्छ रखने के लिये लगातार काम हो रहा है। हम सभी को गंगा घाटों में साफ सफाई बनाये रखना चाहिये। गायत्री परिवार के डा. आरपी दीक्षित ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तब्य है। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल द्वारा अमावस्या पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के गिरधारी लाल गुप्ता, आशीष अग्रहरी, सर्वेश गुप्ता, अजय मोदनवाल, बीरेंद्र साहू, ममता जायसवाल, रोलिका शरण, सविता जायसवाल, चेतना जायसवाल, अभय शरण, सुरेंद्र पाठक, हनुमान शरण अवस्थी, रविंद्र सिंह, पवन कुमार, अंकुर द्विवेदी आदि मौजूद रहे। आचार्य रामचन्द्र ने विधि विधान से पूजा अर्चना की।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं श्रीकृष्ण के आदर्श

    युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं श्रीकृष्ण के आदर्श

    युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं श्रीकृष्ण के आदर्श

    गुड्डन जायसवाल
    किशनपुर, फतेहपुर। स्थानीय थाने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम के साथ मनाया गया। थाना प्रभारी जेपी शाही ने आकर्षक रंग बिरंगी झालरों से सजा कर तैयार कराया था जो शाम होते ही अनोखी छटा बिखेर रही थी जिसे देखकर उपस्थित लोगों का मन आनंदित हो गया। श्री शाही ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर के सामने विशेष कार्यक्रम आयोजित कराया जिसमें किशनपुर के अलावा कई गांवों के लोग उपस्थित रहे। थाना परिसर पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम गणेश जी की वेशभूषा धारण किये स्वरूप की आरती जय गणेश जय गणेश देवा माता जाकी पार्वती पिता महादेवा के गीत पर थाना प्रभारी जेपी शाही ने आरती किया और बारी-बारी से कई पुलिस वालों ने आरती किया। थाना प्रभारी ने सभी के लिए जलपान की व्यवस्था कराया और प्रसाद वितरण कराया। श्री शाही की कार्यशाली को लेकर किशनपुर पुलिस के साथ नगर किशनपुर के व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष राम बाबू जायसवाल, महामंत्री कुंवारे सिंह के अलावा व्यापारीगण और कस्बे के ज्यादातर लोगों द्वारा कार्यशैली की प्रशंसा की जा रही है। इतना ही नहीं, श्री शाही ने श्री राधा कृष्ण से प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम और भाईचारा कायम रखने की अपील की। इतना ही नहीं, कलाकारों ने श्रीकृष्ण जन्म की लीला और कीर्तन भजन का मंचन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष राम बाबू जायसवाल, महामंत्री कुंवारे सिंह, पूर्व सभासद उमाशंकर गुप्ता, सराफा व्यवसायिक शिवम अग्रवाल, गिरीश गुप्ता, रवींद्र निषाद, महेश पायलट सहित किशनपुर थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग, पत्रकार नीलू श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • धूमधाम से निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा

    धूमधाम से निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा

    धूमधाम से निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। धाता नगर में अधिशाषी अधिकारी अजीत बागी वा नगर अध्यक्ष रेखा सरोज की अगुवाई में आजादी के अमृत महोत्सव एंव हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को नगर पंचायत की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा प्रथम प्राथमिक पाठशाला से शुरू होकर पुरानी बाजार, रोड, दीपनारायण तिराहे से वापस इसी मार्ग से होते हुए प्राथमिक पाठशाला पर सम्पन्न हुई। हाथ में तिरंगा लेकर निकले स्कूली बच्चों के हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। साथ ही आमजन को राष्ट्र के प्रति उनके दायित्व और राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ नेता राजेंद्र गर्ग, अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू पासवान, डा. बाबू लाल सभासद गुलाब सिंह, विजय नामदेव, मोहम्मद कलीम, रजनीश त्रिपाठी, मनीष पासवान, गब्बर केसरवानी, शिवम केसरवानी, उत्कर्ष जायसवाल, अवधेश पासवान सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • हर प्रतिष्ठान के बाहर कैमरे लगाने से अपराध पर लगेगी रोक

    हर प्रतिष्ठान के बाहर कैमरे लगाने से अपराध पर लगेगी रोक

    हर प्रतिष्ठान के बाहर कैमरे लगाने से अपराध पर लगेगी रोक

    गुड्डन जायसवाल
    धाता, फतेहपुर। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए धाता पुलिस की ओर से नगर पंचायत के समाजसेवियों को बुलाकर धाता थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बैठक करके बताया कि अपराधियों पर शिकंजा कसने की मुहिम में पुलिस 24 घंटे तैयार है। कहीं ना कहीं आम लोगों के सहयोग की जरूरत पड़ती है। व्यापारी वर्ग के खास तौर से सहयोग पुलिस को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि हर व्यापारी अपने प्रतिष्ठान के अंदर और सड़क की ओर कैमरा लगवाए और शटर, दरवाजे के बाहर रोशनी जरूर करें। इसमें लूट, चोरी के मामले में काफी कमी आयेगी तथा मौके पर ही मोहर्रम त्यौहार को सकुशल संपन्न करवाने वाले समाजसेवी, गणमान्य व्यक्ति, पत्रकार बंधुओं को क्षेत्राधिकारी खागा, धाता थानाध्यक्ष ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं क्षेत्र में थानाध्यक्ष वृंदावन राय के कार्यों से लोगों में खुशियां दिखीं। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग, त्रिभुवन नाथ पांडेय, बिहारी लाल केसरवानी, ज्ञान सिंह पत्रकार, मुकेश सिंह, मोहम्मद कलीम, विवेक सिंह, उत्कर्ष जायसवाल, प्रमोद गुप्ता, राहुल सिंह, रिजवान अहमद, इजहार अहमद आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • व्यापार मण्डल ने सुल्तानपुर घोष पुलिस को किया सम्मानित

    व्यापार मण्डल ने सुल्तानपुर घोष पुलिस को किया सम्मानित

    व्यापार मण्डल ने सुल्तानपुर घोष पुलिस को किया सम्मानित

    थानाध्यक्ष योगेश कुमार समेत थाना स्टाफ को किया गया सम्मानित
    गुड्डन जायसवाल
    खागा, फतेहपुर। व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष शिवचंद शुक्ला की अगुवाई में रविवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारी सुल्तानपुर घोष थाने पहुंचे जहां पर उन्होंने सुल्तानपुर घोष के थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह सहित समस्त पुलिसकर्मियों का माला पहनाकर वह पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। स्वागत सम्मान के बाद व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला ने बताया कि अभी 2 दिन पहले ही सुल्तानपुर घोष पुलिस द्वारा बहुत ही अच्छा व सराहनीय कार्य किया गया है, जिसमें थाना पुलिस द्वारा एक अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है इसमें लगभग 12 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

    क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके अराजक तत्वों को पकड़ कर उन्हें जेल भेजा गया। पुलिस की इस सक्रियता से निश्चित रूप से समाज के हर वर्ग में खुशी का माहौल है। खासकर व्यापारी वर्ग पुलिस इस कार्रवाई से काफी प्रभावित हुआ है इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है कि हम थाना पुलिस का सम्मान करते हुए उनके आत्मबल वा मनोबल को बढ़ाएं। इसी के अंतर्गत आज हमारे साथ में प्रेम नगर व्यापार मंडल की ओर से थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह समेत थाने के समस्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने का काम किया गया। इस दौरान खागा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमिताभ शुक्ला, वरिष्ठ संरक्षक कमलेश बाजपेई, संरक्षक अब्दुल हफीज हाफिज, संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह, मंत्री राजू तिवारी, मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ला, प्रेमनगर व्यापार मंडल के वरिष्ठ संरक्षक डॉ. संतोष द्विवेदी, अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना भैया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष युसूफ भाई, उपाध्यक्ष कमला प्रसाद अग्रहरि, महामंत्री डॉ. सुधीर यादव, संगठन मंत्री रवि अग्रहरि, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रहरी, मंत्री मुन्ना अग्रहरी, संरक्षक अशोक साहू, उमेश सेन आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • किशनपुर में चलेगा अतिक्रमण अभियान

    किशनपुर में चलेगा अतिक्रमण अभियान

    किशनपुर में चलेगा अतिक्रमण अभियान

    गुड्डन जायसवाल
    किशनपुर, फतेहपुर। नगर पंचायत के अंतर्गत अतिक्रमण अभियान में सुचारू रूप से तेजी लाई जाएगी लगातार दूसरी बार नगर पंचायत अध्यक्ष बने सुरेंद्र सोनकर ने जनता के हित में जनता दरबार लगाने की जो योजना चलाई थी वह लोगों के मन भा रही है जिसमें कि लोग अब कार्यालय आकर अपनी समस्याओं को खुलकर प्रस्तुत कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि वार्ड नंबर रहने वाले लोगों के द्वारा लिखित रूप से जनता दर्शन के दौरान शिकायत की गई कि कुछ व्यक्तियों के द्वारा नाली के ऊपर भवन निर्माण लकड़ी का बाढ़ सहित अतिक्रमण लगाया जाता है जिससे कि मोहल्ले वासियों को निकलने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके बाद संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने पूरे कस्बे में मुनादी करवा दी की सभी 10 ओवरों में जिन लोगों ने नाली यह सड़क के ऊपर आई स्थाई अस्थाई रूप से अतिक्रमण किया हुआ है। उसको 3 दिन के अंदर स्वत: खाली कर ले अन्यथा न करने की दशा में नगर पंचायत के द्वारा उसको खाली कराया जाएगा और उसका हर्जाना भी उसी व्यक्ति को देना पड़ेगा लेकिन देखने वाली बात यह है कि वार्ड नंबर 1, 2 में नाली के ऊपर भवन निर्माण वार्ड नंबर 6 में कस्बे के मुख्य नाले के ऊपर भवन निर्माण सहित कई अन्य जगहों में भी अतिक्रमण पूर्ण रूप से व्याप्त है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • पौधे बांटकर पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

    पौधे बांटकर पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। डा. पूनम ग्राम विकास संस्थान की ओर से पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत पौधे बांटे गये। इस दौरान मां गंगा कोचिंग सेंटर के बच्चों को फलदार आम का पौधा दिया गया। बच्चों ने घर के आसपास पौधे लगाने का संकल्प लिया और उसको बड़ा करने की भी ठानी। तहसील प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि 51 पौधे बांटे गये। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मां बच्चों का पालन पोषण कर बड़ा करती हैं। उसी प्रकार हमें पौधों का भी देखरेख करना होगा। आसपास घूम घूम कर घरों में जाकर पौधे बांटे और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर धर्मेंद्र, रमन, महक, मानसी, अमन आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • किशनपुर व्यापार मण्डल ने नेत्र शिविर का किया आयोजन

    किशनपुर व्यापार मण्डल ने नेत्र शिविर का किया आयोजन

    व्यापारियों ने व्यापार मण्डल अध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्ष को पहनायी चांदी की मुकुट
    गुड्डन जायसवाल
    किशनपुर, फतेहपुर। स्थानीय क्षेत्र में लगने वाला विशाल नेत्र शिविर में सर्वप्रथम सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकी कुंड चित्रकूट के संस्थापक रहे श्री रणछोड़ दास जी महाराज के चित्र पर नगर पंचायत अध्यक्ष किशनपुर सुरेंद्र सोनकर और व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा और व्यापारियों ने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड चित्रकूट से डॉ. मुकेश खरे के नेतृत्व में आए कुशल डॉक्टरों ने ओपीडी कर नेत्रों के मरीज का परीक्षण कर नि:शुल्क दवा और चश्मा वितरण किया। मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन करने के लिए नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड बस के द्वारा भेजा गया। तत्पश्चात व्यापारियों ने एक बैठक कर अपने जनप्रिय नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर और व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा को व्यापारियों ने चांदी का मुकुट पहनाकर माल्यार्पण कर एवं अंग वस्त्र भेंट कर ऐतिहासिक स्वागत किया। सभी व्यापारियों ने नेत्र चिकित्सकों को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा और नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि किसी भी कीमत में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं व्यापारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहा हूं। किसी अराजकतत्वों से डरने की जरूरत नहीं है। निर्भय होकर व्यापार करें। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर व व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा का व्यापारियों ने ताली बजाकर स्वागत करते रहे। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, सराफा व्यवसायी कृष्ण चन्द्र अग्रवाल, व्यापार मंडल संरक्षक व भाजपा नेता रमेश चंद्र अग्रवाल, सर्राफा व्यवसायी विष्णु अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, पवन अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष रामबाबू जायसवाल, पप्पू शुक्ला, सूरज मोदनवाल, सुशील अग्रवाल, शिवम अग्रहरी, शिवम अग्रवाल, रोहित अग्रहरी, रोहित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सुदीप अग्रवाल, अंशु अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • कुण्डेश्वर धाम में जलाभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न

    कुण्डेश्वर धाम में जलाभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न

    कुण्डेश्वर धाम में जलाभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। हजारों की संख्या में कांवरियों व क्षेत्रीय जनता ने भगवान भोले के मंदिर कुंडेश्वर धाम में जलाभिषेक किया। साथ ही सुबह से देर शाम तक भक्तों के लिये चलता रहा। विशाल भण्डारा उपजिलाधिकारी खागा नंद प्रकाश मौर्य की अगुवाई में तहसील प्रशासन बेहद सतर्क रहा। उपजिलाधिकारी की कर्तव्यनिष्ठा वा उनकी सक्रियता से वा उनकी एक दिन पहले से आज तक बराबर नौबस्ता घाट तथा कुंडेश्वर धाम में मौजूदगी से सही तरीके से समस्त कार्यक्रम संपन्न हुए तो वहीं क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार भी सम्पूर्ण क्षेत्र में उपस्थिति रहकर पल पल की खबर लेते रहे। थानाध्यक्ष सुल्तानपुर घोष योगेश कुमार सिंह भी अपनी समस्त थाना फोर्स के साथ में रविवार की सुबह से ही बेहद सतर्कता के साथ में नौबस्ता घाट वा चौकी चौराहे, भादर रोड सहित जिन सड़कों से कांवरियों को जाना था। उन सभी स्थानों में उपस्थिति रहकर जलाभिषेक कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने में अहम योगदान दिया। खागा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह भी मझिलगांव चौकी प्रभारी दिनेश शुक्ला वा अपनी समस्त थाना फोर्स के साथ में रविवार वा सोमवार दोनों ही दिन कांवरियों के रास्ते से लेकर मंदिर परिसर तक खुद उपस्थिति होकर कार्यक्रम को संपन्न करवाया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला भी रविवार से ही सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपनी समस्त टीम के साथ में नौबस्ता घाट से लेकर माझिलगांव स्थिति कुंडेश्वर धाम तक में प्रशासन का बराबर सहयोग करते हुए दोनों ही दिन के कार्यक्रमों को आपसी भाईचारे के साथ में वा शन्तिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर व्यापार मंडल की टीम में व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, खागा नगर अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, संरक्षक अब्दुल हफीज हाफिज जी, संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल ने भी अपना अमूल्य योगदान किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • किशनपुर का ऐतिहासिक विकास करना अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर का मुख्य उद्देश्य

    किशनपुर का ऐतिहासिक विकास करना अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर का मुख्य उद्देश्य

    किशनपुर का ऐतिहासिक विकास करना अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर का मुख्य उद्देश्य

    गुड्डन जायसवाल
    किशनपुर, फतेहपुर। किशनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्थानीय कस्बे में जनसुनवाई किया। किशनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर के अच्छे विचारों को व्यक्त करते हुए व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा और व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष रामबाबू जायसवाल ने बताया कि जनप्रिय नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र का निचले दबे लोगों को उठाना और अति पिछड़े लोगों को आगे बढ़ाना, भ्रमित लोगों को राह दिखाना, दीन दुखी लोगों को गले लगाना, यही मुख्य उद्देश्य है।

    जिसका जीता जागता प्रमाण लगातार दूसरी बार जनता ने विजयश्री दिलायी। जनप्रिय नेता मानकर उन पर विश्वास कर आभार जताया। अध्यक्ष पद की कुर्सी पर विराजमान करवाया और इनके कार्य करने की क्षमता, मेहनत करने की शैली से आम जनता बेहद खुश है। ये सुबह 6:00 बजे वार्डों का निरीक्षण स्वयं पैदल चलकर करते दिखाई देते हैं। जैसे नाली की साफ सफाई आदि किसी भी प्रकार की समस्या दिखाई देती है तो वह तत्काल अपने कर्मचारियों से समाधान करवा देते हैं। इतना ही नहीं फिर 10:00 बजे नगर पंचायत कार्यालय में जनता दर्शन के तहत ऑफिस में बैठकर जन समस्याओं का निस्तारण करते हैं।

    सबसे खूबी यह है कि अध्यक्ष जी बिना भेदभाव के समानता का व्यवहार करते हुए निष्पक्ष कार्य करते हैं। जनता की जिंदगी में बदलाव लाना और किशनपुर का ऐतिहासिक विकास कराना मुख्य उद्देश्य है। इस कार्यक्रम के तहत नगरवासियों के गरीब परिवारों के लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। जनप्रिय अध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर की मेहनत और निष्पक्ष कार्य करने की शैली एवं जनता दर्शन से नगर के गरीब लोगों को काफी सुविधा प्राप्त हो रही है जिससे गरीब जनता में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस कार्यशैली को देखकर गरीब जनता ने नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर को आभार व्यक्त किया एवं आगे आने वाले समय में अपने क्षेत्र का विद्यायक मान रहे हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • चेयरमैन सुरेन्द्र ने पौधरोपण कर अभियान का किया शुभारम्भ

    चेयरमैन सुरेन्द्र ने पौधरोपण कर अभियान का किया शुभारम्भ

    चेयरमैन सुरेन्द्र ने पौधरोपण कर अभियान का किया शुभारम्भ

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। नगर पंचायत अध्यक्ष किशनपुर एवं वन विभाग द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण जन अभियान का शुभारम्भ आदर्श नगर पंचायत किशनपुर के चेयरमैन सुरेन्द्र कुमार सोनकर ने किया। वृहद पौधरोपण अभियान 22 जुलाई से 15 अगस्त 2023 तक चलेगा।

    इस अवसर पर सदस्यगण वार्ड नं. 1 पुष्पा देवी, वार्ड नं. 2 शिवप्रकाश सोनकर, वार्ड नं. 3 अनुराग सोनकर, वार्ड नं. 5 शोभा देवी, वार्ड नं. 6 राजेश सोनकर, वार्ड नं. 7 सतेन्द्र कुमार, वार्ड नं. 9 मनोज वर्मा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा वसीम सलमानी मोनू, मोहम्म्मद यासीन, श्याम प्रकाश, सुशील दुबे, चमन सोनकर, अनुग्रह नारायण, गिरीश, उपेन्द्र, दिनेश, विशाल, रवि ने पुलिस-प्रशासन एवं वन विभाग के कर्मचारियों के साथ फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।

    वहीं वन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा लक्षित 22 जुलाई को 30 करोड़ एवं 15 अगस्त 2023 को 5 करोड़ वृक्षारोपण किये जाने का मुख्य अतिथि सुरेन्द्र कुमार सोनकर द्वारा खखरेरु वन क्षेत्राधिकारी विवेक शुक्ला के साथ गडरियनपुरवा खैरई, पौली खागा फ़तेहपुर में पौधरोपण कर शुभारम्भ किया। साथ ही सभी को ज़्यादा से ज़्यादा पौधरोपण करने को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वन विभाग के कर्मचारीगण के साथ साथ गाँव के गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • संस्था ने 125 बच्चों को पहनाया पादुका

    संस्था ने 125 बच्चों को पहनाया पादुका

    संस्था ने 125 बच्चों को पहनाया पादुका

    बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। स्वयंसेवी संस्था डॉ. पूनम ग्राम विकास संस्थान (पंजी.) की ओर से ग्रामसभा बुदवन में संचालित मां गंगा कोचिंग सेंटर में जरूरतमंद बच्चों को चप्पल उपहार स्वरूप में दी गई। बारिश के मौसम में बिना चप्पल के पैदल चलना बीमारियों को न्योता देने के समान है। गांव अभी कुछ ऐसे भी रहते हैं जिनके पैरों में चप्पल नहीं दिखे। जिसके बाद संस्था ने ऐसे बच्चों को सदस्यों ने चप्पल को पहनाया। 125 बच्चों को चप्पल उपहार स्वरूप दिए गए।

    चप्पल मिलते ही बच्चों के चेहरे पर चमक आ गई। जिसके बाद बच्चों ने कविता और गीत सुनाकर अपने अंदर छुपी कला को दिखाया। संस्था के संरक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बच्चों में जन जागरूकता लाना है। इसके लिए पिछले कई वर्षों से जनजागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे है। वहीं, शिक्षा के लिए कोचिंग चलाई जा रही है और यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। अध्यक्षा डॉ. पूनम सिंह ने स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और अपने घरों के आसपास गंदे पानी ना रुकने की जानकारी दिया।

    बारिश के पानी में बिना चप्पल के चलने से पैरों में खुजली, दाने निकल आते है। इस दौरान सचिव महेश प्रताप सिंह, तहसील प्रभारी महेंद्र सिंह, ग्राम प्रभारी रामभवन सिंह, केपी सिंह, अमन सिंह, राखी, मीना देवी, सावित्री, शकुंतला, मानसी, महक, रमन आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • बैंक ऑफ बड़ौदा में कस्टमर मीट आयोजित

    बैंक ऑफ बड़ौदा में कस्टमर मीट आयोजित

    बैंक ऑफ बड़ौदा में कस्टमर मीट आयोजित

    गुड्डन जायसवाल
    खागा, फतेहपुर। खागा बैंक ऑफ बड़ौदा में कस्टमर मीट का भव्य आयोजन हुआ। आयोजन में बैंक कर्मियों ने ग्राहक के हितों की बात की वही जिले से आए बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार व खागा शाखा प्रबंधक जयवर्धन ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा अपनी योजनाएं हमेशा ग्राहक के लिए ही बनाता है। ग्राहकों के सुझाव से ही जमा व निकासी योजनाओं को आगे बढ़ाता है। कार्यक्रम का संचालन प्रेरणा श्रीवास्तव ने करते हुये बैंक से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें ग्राहको को बताई। वहीं बैक के कर्मचारी मैडम, विसनोई, पंकज दीक्षित सुबंधु सिंह, सुनील कुमार, रुचि सचान, प्रकाश चंद, सुरेश चंद, ऋषि भारती, नरसिंह यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वहीं विशिष्ट ग्राहक अनुपम पांडेय, अचला पांडेय, गगन अग्रवाल वीना जी समेत सम्मानित लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • व्यापार मंडल की खागा तहसील कमेटी के बनाये गये पदाधिकारी

    व्यापार मंडल की खागा तहसील कमेटी के बनाये गये पदाधिकारी

    व्यापार मंडल जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। उ.प्र व्यापार मंडल की जिला कमेटी की एक बैठक जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमे संगठन की मजबूती व व्यापारियों की समस्याओं के विषय में विधिवत तरीके से चर्चा की गई। साथ ही आगामी सितंबर माह में होने वाले संगठन के प्रदेश स्तरीय त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया के तहत चल रही प्रादेशिक सदस्यता अभियान पर भी चर्चा हुई, जिसमे जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने संगठन को और भी मजबूत बनाने के उद्देश्य से खागा तहसील कमेटी का गठन किया। जिसमे व्यापारियों के प्रति अपनी निष्ठा रखने वाले सर्वेश सिंह यादव को खागा तहसील का अध्यक्ष, तो वहीं श्याम सिंह को महामंत्री एवं अनुराग त्रिपाठी को तहसील कमेटी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।

    साथ ही उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनको आदेशित किया कि पंद्रह दिन के अंदर विधिवत तरीके से अपनी तहसील कमेटी जरूर घोषित करें। इसी अवसर पर उन्होंने इस समय प्रदेश संगठन द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में चल रही सदस्यता अभियान में फतेहपुर जनपद में भी प्रादेशिक सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को फतेहपुर से प्रदेश सदस्य बनाने का काम किया जाएगा, जिसके लिए उन्होंने अपने सभी पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अख्तर रजा उर्फ

    शानू बाबा, व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्त, युवा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव सोनू, युवा के जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता समाजसेवी सभासद, व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष डाक्टर अतुल त्रिवेदी, महामंत्री रिजवान डियर, रामबाबू गुप्त, फतेहपुर शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्त, महामंत्री दीपक साहू, खागा व्यापार मंडल के वरिष्ठ संरक्षक कमलेश बाजपेई, खागा के संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह, मिडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल, आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • नपं अध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहनाकर किया गया स्वागत

    नपं अध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहनाकर किया गया स्वागत

    गुड्डन जायसवाल
    किशनपुर, फतेहपुर। स्थानीय नगर के व्यापार मण्डल कोषाध्यक्ष गुड्डन जायसवाल ने चित्रकूट जिले के राजापुर नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा के साथ आये नारायण शुक्ल, हर्ष जायसवाल, सागर जायसवाल, महेंद्र मिश्र, मनोज जायसवाल, शोभित रजत जायसवाल, संतोष गुप्ता, हिमांशु जायसवाल का भव्य स्वागत सम्मान किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नगर के फाल्गुन गिरी बाबा मंदिर में प्रसाद चढ़ाना था।

    कोषाध्यक्ष गुड्डन जायसवाल ने अपने बालसखा संजीव मिश्रा को नगर पंचायत राजापुर जिला चित्रकूट से विजई होने पर मन्नते मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर फाल्गुन वीर बाबा के दर्शन और प्रसाद चढ़ाने के बाद नगर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण किया।

    इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजापुर संजीव मिश्रा और पत्रकार शैलेंद्र शरण सिंपल पर लोगों ने पुष्पों की वर्षा की। इसके बाद लक्ष्मी मंदिर पर बैठक कर गुड्डन ने अपने बालसखा संजीव मिश्रा को चांदी का मुकुट पहनाकर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण करके नगर पंचायत राजापुर संजीव मिश्रा का सम्मान किया। उपस्थित पत्रकार संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। गुड्डन जायसवाल ने उपस्थित लोगों को बताया कि सम्मान का मतलब अच्छी भावनाओं ईमानदार इच्छाओं और सम्मान का संयोजन है।

    जो लोग अपनी दैनिक जीवन के दौरान एक—दूसरे को व्यक्त करते हैं जिसका पालन प्रत्येक व्यक्ति एक—दूसरे की बेहतरी के लिए करता है। आपसी सम्मान स्वस्थ सामाजिक जीवन जीने का प्रमुख मानदण्ड है।
    इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अंशु गुप्ता, बाल मुकुंद अग्रवाल, संतीश गुप्ता, सितांशु अग्रवाल, शिव जायसवाल, हरीश अग्रवाल, विद्याकान्त मिश्रा, पूर्व सभासद भीम गुप्ता, वीरेंद्र शुक्ला, मनोज शुक्ला आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

    गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

    गुड्डन जायसवाल
    किशनपुर/फतेहपुर। थाना क्षेत्र के निहालपुर के पास से पुलिस ने एक युवक को गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। सुबह 10 बजे मुखबिर द्वारा निहालपुर स्कूल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के खड़े होने की सूचना चौकी पुलिस को दी। जिस पर चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार ने हमराही के साथ मौके पर जाकर व्यक्ति को पकड़ लिया। उक्त की तलाशी के बाद युवक के पास से 1 किलो 300 सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया।

    वहीं थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर युवक को गिरफ्तार किया गया है पूछताछ के दौरान युवक के किसी अन्य जगह गांजा रखने की बात कही थी युवक के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • नाबालिग बेटी को पीटा, वीडियो वायरल

    नाबालिग बेटी को पीटा, वीडियो वायरल

    नाबालिग बेटी को पीटा, वीडियो वायरल

    गुड्डन जायसवाल
    किशनपुर, फतेहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भसरौल ग्राम सभा के चातर का डेरा मजरे में जमीनी विवाद को लेकर परिवारों जनों ने पति पत्नी एवं नाबालिग बेटी को लाठी डंडों से बेरहमी से पीट दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार को पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि शनिवार शाम करीब 3 बजे दरवाजा लगाने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें परिवार के ही रहने वाले सुनील कुमार पांडेय, विनोद कुमार पांडेय, व प्रमोद कुमार पांडेय ने मौके में पहुंचकर गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद गाली-गलौज का विरोध करने पर उक्त तीनों आरोपियों ने पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल सुन मौके पर बीच बचाव करने पहुंची पुत्री आराधना को भी दबंगों ने लाठी डंडों से पीट दिया। इस दौरान पड़ोस में खड़े व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और उक्त तीनों आरोपियों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पीड़ित में पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस से मिलीभगत से आरोपी जबरन उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। वहीं पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान पीआरवी मौके पर पहुंची थी और तीनों आरोपियों को पकड़कर गांव के बाहर तक लाई कुछ देर बाद सांठगांठ कर आरोपियों को छोड़ दिया गया है। वहीं मामले में किशनपुर थाना अध्यक्ष जेपी शाही ने बताया कि महिला के दी गई। तहरीर के आधार पर उक्त सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है लेकिन सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पीड़ित ने पुलिस के ऊपर आरोप लगाया है कि पुलिस ने बहुत ही हल्की धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया है जिसके बाद से आरोपी उसके घर में आकर उसको समझौता करने की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिल जान और माल की रक्षा की गुहार लगाई है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • किशनपुर चेयनमैन ने वन महोत्सव का किया उद्घाटन

    किशनपुर चेयनमैन ने वन महोत्सव का किया उद्घाटन

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। नवागंतुक वन क्षेत्राधिकारी खखरेरू विवेक शुक्ला जबसे कमान संभाली है तब से खखरेरू रेंज अन्तर्गत अवैध लकड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा है एवं वन क्षेत्राधिकारी द्वारा लगातार आरा मशीनों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही आरा मशीन संचालकों को हिदायत दी जा रही है। किसी भी स्थिति में अवैध एवं प्रतिबंधित लकड़ी की प्रजाति का भंडारण न किया जाए।

    किशनपुर चेयरमैन सुरेन्द्र सोनकर एवं वन क्षेत्राधिकारी खखरेरू विवेक शुक्ला ने कहा कि वन महोत्सव पर पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण बहुत आवश्यक है। ग्राम वासियों से अपील किया कि प्रति घर प्रति पेड़ लगाएं और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना योगदान देकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर दिलीप कुमार, हीरा लाल सोनकर, राजू मौर्या, नितिन, देव नारायण आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • वन महोत्सव पर छात्र—छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

    वन महोत्सव पर छात्र—छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

    वन महोत्सव पर छात्र—छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

    पर्यावरण बचाने के लिये प्रति छात्र प्रति पौधा लगाकर गोद लेने का दिलाया गया संकल्प
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। जिला गंगा समिति द्वारा वन महोत्सव पर लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर आम जनमानस को पौधरोपण के प्रति जागरूक करने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जागरूकता रैली को नमामि गंगे के जिला संयोजक शैलेंद्र शरन सिंपल एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी आर0एल0 सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    क्षेत्रीय वन अधिकारी आर0एल0 सैनी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिये पौधरोपण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रति घर प्रति पेड का उददेश्य तभी पूरा होगा जब हम सब मिलकर एक एक पौधा अवश्य रोपित करें। नमामि गंगे के जिला संयोजक शैलेंद्र शरन सिंपल ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को पर्यावरण को बचाने के लिये प्रति छात्र प्रति पौध लगाकर उसको गोद लेने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि अपने घर व पडोसियों को भी पौधरोपण के लिये प्रेरित करें।

    अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरन ने आये हुये अतिथियों का आभार प्रकट किया एवं पौधरोपण के लिये बच्चों को संकल्प पत्र भरवाने की बात कही। सुभाष सिंह वन दरोगा, राजेश साहू वन रक्षक, रामराज, राम किशोर गुप्ता, आशीष कुमार, रवि गुप्ता, सर्वेश श्रीवास्तव, लीना श्रीवास्तव, शिवानी श्रीवास्तव, शीबा खातून, अभिनव सिंह, अवधेश सिंह, बृजेश यादव आदि रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • शाखा प्रबन्धक ने किया पौधरोपण

    शाखा प्रबन्धक ने किया पौधरोपण

    शाखा प्रबन्धक ने किया पौधरोपण

    गुड्डन जायसवाल
    किशनपुर, फतेहपुर। स्थानीय कस्बे में स्थित श्री लक्ष्मी कुबेर धर्मशाला में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक अजय कुमार के द्वारा वृक्षारोपण कर शाखा प्रबंधक ने कहा कि जहां भी मैं रहा हूं वहां अगर मैंने वृक्ष लगाया है तो जब तक मैं उस जगह पर कार्यरत रहा हमेशा उस वृक्ष का ख्याल रखा। इसी प्रकार मैं इस वृक्ष का भी ध्यान रखूंगा जिससे कि या वृक्ष बड़ा होकर लोगों को छाया और ऑक्सीजन प्रदान कर सकें।

    इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, स्कूल के अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल, किशनपुर प्राथमिक विद्यालय किशनपुर के प्रबंधक राजा अग्रवाल, प्रधानाचार्य सुरेश पाल ने भी एक वृक्ष लगाया पर्यावरण को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद अग्रहरि, रमेशचंद्र अग्रहरी, अविरल अग्रवाल, धुन्नी तिवारी, सहित कई गणमान्य नागरिक की मौजूदगी में पौधरोपण हुआ।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • व्यापार मण्डल ने आनलाइन ट्रेडिंग व्यापार के विरोध में किया प्रदर्शन

    व्यापार मण्डल ने आनलाइन ट्रेडिंग व्यापार के विरोध में किया प्रदर्शन

    व्यापार मण्डल ने आनलाइन ट्रेडिंग व्यापार के विरोध में किया प्रदर्शन

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के आह्वान पर आज सम्पूर्ण प्रदेश भर में ऑनलाइन ट्रेडिंग व्यापार के विरोध में धरना प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। इसी क्रम में फतेहपुर में भी जिलाध्यक्ष शिव चन्द्र शुक्ल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में जिले के व्यापारियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग व्यापार के विरोध में धरना प्रदर्शन करते हुए आनलाइन व्यापार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

    साथ ही व्यापार मंडल जिंदाबाद, व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारों से पूरा कलेक्ट्रेट गूंज गया, प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी श्रुति जी के माध्यम से एक ज्ञापन प्रधानमंत्री को प्रेषित किया गया। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि आनलाइन ट्रेडिंग व्यापार से भारत के लगभग 7 करोड़ व्यापारियों और उनके कर्मचारियों जीवन रसातल में जा रहा है। आपसे अनुरोध है कि आनलाइन ट्रेडिंग व्यापार हटाइए, सात करोड़ व्यापारियों का जीवन बचाइए, जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला ने कहा कि आनलाइन ट्रेडिंग व्यापार के चलते आज खुदरा व्यापार पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है।

    व्यापारी वर्ग भुखमरी की कगार पर है इसलिए आम व्यापारियों के हित में इस व्यापार पर तत्काल रोक होनी चाहिए या इस पर सरकार द्वारा कम से कम 15 प्रतिशत का अतिरिक्त टैक्स लगाया जाए। इस दौरान प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्त, जिला उपाध्यक्ष डाक्टर अतुल त्रिवेदी, राजेश चौधरी, रवि अवस्थी, महामंत्री रिजवान डियर, युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव उर्फ सोनू, जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता समाजसेवी सभासद, शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्त, महामंत्री दीपक साहू, खागा नगर अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, महामंत्री दिनेश सिंह, मिंटू सोनी, राजू भाई, संरक्षक अब्दुल हफीज हाफिज जी, मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल, प्रेमनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गौतम, मुन्ना अग्रहरी, रवि अग्रहरि, सहित भारी संख्या में व्यापारी वर्ग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • राष्ट्रीय परिषद की बैठक में अखबारों की समस्याओं पर हुई चर्चा

    राष्ट्रीय परिषद की बैठक में अखबारों की समस्याओं पर हुई चर्चा

    राष्ट्रीय परिषद की बैठक में अखबारों की समस्याओं पर हुई चर्चा

    केन्द्र सरकार से प्रकाशकों ने किया अखबारी कागज से जीएसटी हटाने की मांग
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एण्ड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इण्डिया की राष्ट्रीय परिषद की बैठक 16 जून को वारणा नगर स्थित शेतकारी भवन के तात्या साहेब कोरे सभागार में महाराष्ट्र इकाई के तत्वावधान में एशोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव दत्त चंदोला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ ज्ञान दायिनी देवी सरस्वती, छत्रपति शिवाजी महाराज, मराठी पत्रकारिता के जनक आचार्य बाल शास्त्री जाम्भेकर को नमन कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

    बैठक में चंदोला ने कहा कि लघु एवं मझोले वर्ग के अखबारों का उत्पीड़न करना अति निंदनीय है और अगर उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो एसोसिएशन की सभी राज्यों की इकाइयां विरोध पर उतरने को बाध्य होंगी। चंदोला ने डीएवीपी को आगाह किया है कि वो छोटे और मझोले वर्ग के अखबारों की समस्याओं को नजरअंदाज न करें और विज्ञापन की हिस्सेदारी पर अतिक्रमण करना बन्द करे। एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश राज्य इकाई के अध्यक्ष, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्याम सिंह पंवार ने कहा कि अखबारों के प्रकाशकों की समस्याओं का निराकरण करने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है और अपने स्तर से अखबार मालिकों की ही नहीं अपितु पत्रकारों के उत्पीड़न सम्बन्धी हर मामले को प्रेस काउंसिल में उठा रहे हैं और निराकरण करवा रहे हैं।

    कर्नाटक से पधारे माला बोदी ने कहा कि इस समय पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि पेनाल्टी से बचने के लिए वार्षिक रिटर्न भरने के प्रति जागरूकता लाने की आवश्यकता है। साथ ही आर एन आई द्वारा लगाई जा रही पेनाल्टी को रोकने का मुद्दा उठाया। आंध्र प्रदेश से पधारे के0 परशुराम ने आंध्रा सरकार द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न का मामला उठाते हुए बताया कि प्रदेश में पत्रकारों का उत्पीड़न चरम सीमा पर है। राजस्थान से पधारे राष्ट्रीय सचिव डा. अनन्त शर्मा ने कहा कि हेल्पलाइन बनाकर प्रकाशकों की समस्याओं का निराकरण करवाने का प्रयास किया जायेगा। गुजरात से पधारे महामंत्री शंकर एम0 कतीरा ने कहा कि अगली मीटिंग का आयोजन जल्द से जल्द करके प्रकाशकों की समस्याओं पर चर्चा करके केंद्र सरकार को अवगत कराया जाएगा।

    वहीं गोपाल जी गुप्ता ने राजस्थान राज्य से प्रकाशित होने वाले अखबारों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार, छोटे व मझोले वर्ग के समाचार पत्रों के साथ सौतेला व्यवहार करना बंद करे। साथ ही भाषाई एकेडमी में पत्रकारों की सहभागिता करने की मांग रखी। महाराष्ट्र राज्य इकाई अध्यक्ष प्रदीप देवीदास कुलकर्णी ने कहा कि सरकारों को छोटे व मझोले अखबारों की समस्याओं को अनदेखा नहीं करना चाहिये। मप्र से आये अकरम खान ने पत्रकारों की उत्पीड़न सम्बन्धी घटनाओं का जिक्र करते हुए इन्हें रोकने हेतु उचित कदम उठाने की बात रखी।

    कोरापुट उड़ीसा से आये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिनोद महापात्रा ने कहा कि अधिकार अब कोई मांगने से नहीं देता, इस लिये अधिकार मांगने की नहीं बल्कि संवैधानिक दायरे में रहकर छीनने की जरूरत है। उन्होंने लघु श्रेणी के अखबारों के सम्पादकों की पेंशन सम्बन्धी समस्या को उठाया। इस दौरान महाराष्ट्र इकाई द्वारा एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित एसोसिएशन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।

    बैठक में एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष भगवती चंदोला, महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष प्रदीप देवीदास कुलकर्णी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अप्पा साहेब पाटिल, एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण पाटिल, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य चंद्रशेखर गायकवाड़, अरुण राजाराम वडेकर, गोरख तावड़े, मुकुंद जोशी, नेता जी मेश्राम, मारुति, गावड़ी, सम्राट संगर, सुमित कुलकर्णी, दत्तदेश पांडेय, अरुण वडेकर, मारुति नावलाई, तेजश्वनी सूर्यवंशी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह पंवार, उत्तराखंड अध्यक्ष अतुल दीक्षित, गुजरात राज्य के अध्यक्ष मयूर बोरीचा, गुलाब सिंह भाटी, रमन बरोट, राजस्थान से धर्मेंद्र सोनी, गोपाल जी गुप्ता, मध्यप्रदेश से अकरम खान, कर्नाटक से वेणु गोपाल के. नायक, तारिक वेलकर, आंध्र प्रदेश से के0 वेंकट रेड्डी, सेंडीरेड्डी कोंडलाराव, एम. कमल कुमार उड़ीसा से पधारे चन्द्र कांता सूतर, बिनोद महापात्र सहित अनेक अखबारों के प्रकाशक मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली विकास तीर्थ बाइक यात्रा

    भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली विकास तीर्थ बाइक यात्रा

    गुड्डन जायसवाल
    धाता, फतेहपुर। मोदी सरकार के नव वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य जनपद फतेहपुर के धाता मंडल के भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेश त्रिपाठी के नेतृत्व में विकास तीर्थ यात्रा के नाम से बाइक रैली निकाली कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह शिवा ने कहा कि मोदी सरकार ने 9 वर्षो के कार्यकाल नए आयाम स्थापित किए है। आज हर वर्ग को सरकार के योजनाओं का लाभ मिल रहा है। रैली का उद्घाटन करते हुए शिवेंद्र सिंह शिवा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और जिलाधक्ष्य मधुराज विश्वकर्मा भाजयुमो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने 9 सालो में देश और दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल किया है।

    विगत 70 वर्षों के कार्यकाल में यह 9 वर्ष भारी है। इसके साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश में विभिन्न वर्गों तक पहुंचा है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर बड़ा उत्साह है। जिले के सभी मंडलों में बाइक रैली निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को मोदी सरकार की योजना बताएंगे और लाभार्थियों का लाभ देश में विभिन्न वर्गों तक पहुंचा है। जिले से साथ आये भाजयुमो जिला महामंत्री प्रसून तिवारी और जिला मंत्री गौरव अग्रहरी ने कहा कि 9 वर्षों में विकास की गंगा बही है।

    प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक वर्ग तक विकास पहुंचा है और अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचा है। बाइक रैली नगर पंचायत धाता के गलेहरा पुलिया के पास से शुरू होकर दीप नारायण तिराहा से होते हुए पुरानी बाजार होकर फिर दीप नारायण तिराहा में समाप्त हुई। इस अवसर पर गोलू द्विवेदी, संपत पाल, रावेंद्र शास्त्री, उत्कर्ष जायसवाल, बबलू सोनकर, सतेंद्र सोनकर, रावेंद्र मिश्रा, राजू सरोज, अवधेश पासवान, सोनू मोदनवाल, वशिष्ठ नारायण ओझा, हर्ष पांडेय, रामू पांडेय, प्रिंस पांडेय, गब्बर केशरवानी, गोलू तिवारी, संदीप तिवारी, गुन्नू केशरवानी, ताशू तिवारी, शिवम केशरवानी, दीपक सहारा, जयचंद सोनकर, लवलेश सोनकर आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • ओम घाट से हुई योग सप्ताह की शुरुआत

    ओम घाट से हुई योग सप्ताह की शुरुआत

    ओम घाट से हुई योग सप्ताह की शुरुआत

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। योग सप्ताह के अंतर्गत गंगा किनारे ओम घाट पर गंगा जी के सानिध्य में अधिकारियों, कर्मचारियों सहित संस्कृत पाठशाला के बालकों के साथ योग गुरु आचार्य कमलेश योगी एवं अतुल कुमार के द्वारा योग किया गया एवं “हर घर आंगन योग” का संकल्प लेते हुए मौजूद सभी आम जनमानस को जागरूक किया गया।

    इस अवसर पर गंगा तट पर मुख्य रूप से उप जिलाधिकारी सदर अवधेश कुमार निगम, क्षेत्राधिकारी नगर वीर सिंह, तहसीलदार सदर इवेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार सदर पांडे, बीडीओ भिटौरा सहित नमामि गंगे के जिला संयोजक शैलेन्द्र शरन सिंपल, गंगा समग्र के कुलदीप सिंह भदौरिया, शीला निगम, कविता रस्तोगी, अंजू त्रिपाठी, रंजना सिंह, संजय श्रीवास्तव, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद गुप्ता, मनोज सोनी, कपिल, आशीष अग्रहरी, पत्रकार सुरेन्द्र पाठक, पत्रकार मोहम्मद गुलफाम खान, भिटौरा प्रधान धर्मेंद्र, आचार्य रामचन्द्र, गोविन्द गुप्ता, ओम अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • विश्व योग दिवस की तैयारी जोरों पर

    विश्व योग दिवस की तैयारी जोरों पर

    विश्व योग दिवस की तैयारी जोरों पर

    गुड्डन जायसवाल
    किशनपुर, फतेहपुर। 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है जिसको लेकर किशनपुर नगर पंचायत में तैयारियां जोरों पर है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया

    कि विश्व योग दिवस की तैयारी में आज योग प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम नगर पंचायत किशनपुर कार्यालय के मैदान में आयोजित किया गया जिसमें डॉ. निलेंद्र कुमार चिकित्साधिकारी एवं योग प्रशिक्षक अनुज पटेल द्वारा प्रशिक्षित किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सभी 10 वार्ड के सभासद व कर्मचारि भी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • भाजपा नेता ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

    भाजपा नेता ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

    भाजपा नेता ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

    गुड्डन जायसवाल
    धाता, फतेहपुर। धाता नगर पंचायत के सुरझानपुर में हजारियां बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन सोमवार को भाजपा नेता नितिन सिंह पटेल के द्वारा हजरिया बाबा और शीतला माता में प्रसाद चढ़ाने के बाद फील्ड में पहुंच कर फीता काटकर क्रिकेट का शुभारंभ किया गया। हजारिया बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक सतेंद्र सिंह उर्फ गुड्डा ने बताया कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी हजरिया बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट करवा कर क्रिकेट प्रेमियों को आनंद के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

    साथ ही कमिनट्रेटर रामप्रिय पांडेय, स्कोरर प्रजव्वल सिंह, अंपायर की भूमिका निभा रहे अमित सिंह, नरेंद्र सिंह रहे और उद्घाटन के बाद पहला मैच धाता बनाम खखरेरू के बीच शुरू हुआ। इस मौके पर अंश राज सिंह, वेद नारायण द्विवेदी, मोहम्मद फहीम, सुरेश सिंह, जयनेद्र सिंह, अनुराग सिंह, वेद प्रकाश सिंह, राम दुलारे पासवान, डॉ. वशिष्ठ नारायण ओझा, अभय राज मिश्रा, रावेंद्र शास्त्री आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने किया सम्मेलन

    केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने किया सम्मेलन

    केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने किया सम्मेलन

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूरे हो जाने पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक जीतू हयारण के संयोजन में जिला स्तरीय व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बांदा के पूर्व सांसद व वरिष्ठ व्यापारी नेता भैरव प्रसाद मिश्र ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के वरिष्ठ व्यापारी नेता हरिओम रस्तोगी जी ने किया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष डा. अतुल त्रिवेदी, बबलू सिंह, युवा के जिला महामंत्री सभासद सुनील कुमार गुप्ता समाजसेवी, शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्त, आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक चंदन सिंह सहित जिले भर से हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष व्यापारी भाईयों ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के नगर अध्यक्ष व्यापारी नेता संजय मोदनवाल ने किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर मनायी गयी 50वीं वर्षगांठ

    विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर मनायी गयी 50वीं वर्षगांठ

    विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर मनायी गयी 50वीं वर्षगांठ

    महात्मा गांधी महाविद्यालय में गोष्ठी का हुआ आयोजन
    छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की दिलायी गयी शपथ
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया एवं महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल मौजूद रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए डीएफओ रामानुज त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हम सबको प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना होगा तभी पर्यावरण को बचाया जा सकता है।

    उन्होंने कहा कि ऊर्जा की बचत करके हर व्यक्ति को एक पौध रोपित करना होगा। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने एक पौध रोपित कर उसे संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी आरएल सैनी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस को सर्वप्रथम 1972 में मनाया गया था जिसके क्रम में आज हम लोग विश्व पर्यावरण दिवस की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

    उन्होंने छात्र छात्राओं को पर्यावरण में वृक्षों की उपस्थिति एवं उनके महत्व एवं आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। गोष्ठी के उपरांत महाविद्यालय परिसर में पीपल, बरगद, गूलर, पाखरं, इमली, कंजी आदि पौधरोपित किये गये। इस अवसर पर डॉ. अपूर्व सिंह, प्रवक्ता मुजाहिद रजा, शिवाकांत तिवारी, राकेश कुमार शर्मा, सुरेन्द्र पाठक, रामराज वन दरोगा, अवधेश कुमार वन दरोगा, सुभाष सिंह, बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • सम्मान निधि के लिये लगाया गया शिविर

    सम्मान निधि के लिये लगाया गया शिविर

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ग्राम सभा गोदौरा में शिविर लगाया गया। पीएम सम्मान निधि के अंतर्गत छुटे किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए सभी गांव में शिविर लगाए जाने लगे हैं। इस मौके पर सोमवार को ग्राम सभा गोदौरा ग्राम पंचायत भवन में विभागों के अधिकारियों ने पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनी बड़ी संख्या में किसानों के खाते में रकम नहीं आ रही है कुछ के आधार कार्ड फीड नहीं थे। कुछ का खाता नंबर गलत था, उसका आवेदन ही नहीं था। कई किसानों की किस्त रुकी थी। उन्होंने निस्तारण कर जल्द ही खाते में रकम आने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि शिवपत सिंह, लेखपाल प्रियांशु सिंह आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • कार्यशाला में विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से हुई चर्चा

    कार्यशाला में विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से हुई चर्चा

    गुड्डन जायसवाल
    किशनपुर, फतेहपुर। नगर पंचायत किशनपुर कार्यालय में नगर पंचायत के सभी सदस्यों के साथ संगोष्ठी कर कार्यशाला में विभाग एवं नगर विकास मंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा बताए गए साफ सफाई, सुंदरता, संपत्ति संरक्षण, स्वकर निर्धारण, संसाधन, अवसर एवं विकास आदि बिंदुओं की विस्तार से चर्चा किया गया। मुख्यमंत्री जी द्वारा बताए गए पांच मुख्य बिंदुओं को सभी सदस्यों के समक्ष साझा किया गया एवं निर्णय लिया गया कि अभियान चलाकर साफ सफाई, पथ, मार्ग प्रकाश एवं पेयजल आदि की समस्याए दुरुस्त कराई जाए नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जनता का सहयोग अति आवश्यक है।

    इसी क्रम में व्यापारी बंधुओं सहित जनता से आग्रह किया जाए कि वह सफ़ाई के बाद कूड़ा सड़क पर ना फेंके एवं अपने दुकान, घरों में डस्टबिन का प्रयोग करें। पॉलिथीन और प्लास्टिक का प्रयोग पूर्णत्या बंद करें सभी फुटपाथ एवं ठेला ठेलिया वाले दुकानदार अपनी दुकाने सड़क से हटाकर पीछे दीवार से सटाकर लगाएं जिससे आवागमन मार्ग अवरुद्ध बाधित न हो कोई भी व्यक्ति जानवर को सड़क पर ना बांधे तथा अपने वाहन सड़क पर ना खड़ा करें।

    मकान निर्माण कार्य बंद होने उपरांत सड़क पर फैले बालू, मिट्टी आदि को जल्द से जल्द हटवाले सड़कों पर पानी न बहाए, टैक्सी चालक एवं लोडर, मोटर साइकिल सड़क पर खड़ी न रखे नाला नालियों एवं सड़कों पर से अतिक्रमण हटा लें। उक्त सभी बिंदुओं को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया जाए एवं उक्त बिन्दुऔ के लिये मुस्तहरी के बाद नोटिस जारी करके जरूरत पढ़ने पर विधिक कार्यवाही भी की जाए। साथ ही साथ इस माह होने वाली प्रथम समिति बैठक के बाद सप्ताह में दिन सोमवार को प्रातः 10:00 बजे जन सुनवाई की जाएगी जिसमें कोई भी आवेदक आवेदन पत्र के रूप में अपनी समस्या लेकर आएंगे जिसका त्वरित/ समय से निस्तारण कराया जाएगा।

    प्रधानमंत्री आवास योजना अंतिम लक्ष्य पूर्ण की ओर है जो पात्र कतिपय कारणवश छुट गए हों पात्र लाभार्थियों का प्रत्येक वार्ड के माननीय सदस्य अपनी देखरेख में आवेदन करा दें, अन्यथा लाभार्थी योजना से वंचित रह जायेगे पेंशन पात्रता श्रेणी के लोगों को पेंशन का आनलाइन फार्म आवेदन कराया जाए। अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराकर जनता को समर्पित किया जाए कार्यालय कार्मिक जनहित निकाय हित के कार्यो पर शिथिलता एवं उदासीनता न बरते दायित्व निर्वाहन लापरवाही बरतने पर आरोपी होने की शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। उक्त सभी बिन्दुओं के साथ बैठक में प्रतिभागी हुए सभी सदस्यों का निर्वाचित होने की बहुत बहुत बधाई दी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • जीएसटी सर्वे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करें: डा. सुमन्त

    जीएसटी सर्वे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करें: डा. सुमन्त

    जीएसटी सर्वे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करें: डा. सुमन्त

    राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया व्यापारियों का उत्पीड़न बन्द करने की मांग
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। जीएसटी सर्वे छापों से बाजारों में व्यापारियों के बीच भय व्याप्त हो रहा है जिससे व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है। इसको त्वरित बंद किया जाये। उक्त उदगार प्रकट करते हुये अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने बैठक में व्यक्त किया।

    परिषद की बैठक कैम्प कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि रजिस्टर्ड व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में छापे जैसे उत्पीडनात्मक कार्रवाई बाजारों में नहीं करनी चाहिये। राजस्व व रोजगार के साधन मुहैया कराने का कार्य भी यही व्यापारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि विगत निकाय चुनाव में पूर्णतः समर्थन का कार्य इन्ही व्यापारियों ने किया इसी का परिणाम रहा कि 17 निगमों में भाजपा ने विजय श्री प्राप्त की। 17 में 7 वैश्य समाज ने निगम के चुनाव जीतकर अपना एक वर्चस्व कायम किया। उन्होंने मांग की कि जीएसटी के सर्वे के व्यापारियों के मध्य तत्काल बंद किया जाये।

    भारत सरकार के वित्त मंत्री से अनुरोध है कि इसमें हस्तक्षेप करे। व्यापार कर के छापे तत्काल प्रभाव से बंद किये जाये। आगामी लोक सभा के चुनाव में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिये वैश्य समाज संकल्पित है। बैठक का कुशल संचालन परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से नरेंद्र गुप्ता, संजीव गुप्ता, चंद्र प्रकाश गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल, नारायण गुप्ता, सतीश शिवहरे वेद प्रकाश गुप्ता, अशोक गुप्ता, सतीश शिवहरे, जवाहर जयसवाल, अनीत अग्रहरि, अतुल जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • प्रदेश अध्यक्ष ने पीठ थपथपाई तो कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

    प्रदेश अध्यक्ष ने पीठ थपथपाई तो कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

    प्रदेश अध्यक्ष ने पीठ थपथपाई तो कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पीठ थपथपा कर ‘नगर निकाय चुनाव में भारी जीत दर्ज करने के लिए बधाई दिया’ तो फतेहपुर के कार्यकर्ताओं का एक बार फिर से सिर ऊंचा हो गया। बता दें कि फतेहपुर की सांसद केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा और नवनिर्वाचित चेयरमैनों को लेकर लखनऊ प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे।

    इस दौरान हुई मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा जिलाध्यक्ष की पीठ थपथपाई और उन्हें इस जीत के लिए बधाई दिया। इस दौरान खागा की चेयरमैन गीता सिंह, किशनपुर के चेयरमैन सुरेंद्र सोनकर, धाता की चेयरमैन रेखा सरोज, बहुआ की चेयरमैन रेखा वर्मा, बिंदकी नगर पालिका की अध्यक्ष राधा साहू भी उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष से मिलने पहुंची थी।

    इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का स्वागत कर बधाई दिया। वहीं जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर से बड़ी जीत दर्ज करेगी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से बनेंगे। वहीं फतेहपुर के तमाम कार्यकर्ता उत्साह से भर गए और कहा कि जिस तरीके से भाजपा जिलाध्यक्ष का प्रदेश हाईकमान स्वागत व सम्मान कर रहे हैं इससे फतेहपुर के भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • दो महीने से गौशाला का काम बन्द, अधिकारी मौन

    दो महीने से गौशाला का काम बन्द, अधिकारी मौन

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। अमौली विकास खण्ड के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मदरी में बनने वाली गौशाला का निर्माण कार्य लगभग दो महीनों से बंद पड़ा है जिससे निराश्रित गोवंश को आश्रय नहीं मिल पा रहा है। सैकड़ों बेसहारा पशु सड़कों पर भूखी प्यासी भटक रहे है जो सड़क दुर्घटना का कारण बन रही है। बता दें कि 10 दिसंबर 2022 को ग्राम प्रधान लवकुश सचान द्वारा भूमि पूजन कर गौशाला निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गयी।

    ग्रामीणों ने बताया कि गौशाला की बाउंड्री और नलकूप का ही कार्य सम्पन्न हो पाया है। इसके अलावा कोई भी निर्माण कार्य नहीं हो पाया। ग्राम पंचायत मदरी के प्रधान लवकुश सचान द्वारा बताया गया कि लगभग तीन महीने हो गए। आगे का कार्य नहीं हो पाया है जिससे अन्ना मवेशियों द्वारा किसानों की फसल का नुकसान निरन्तर बढ़ रहा है ग्रामीणों की एक उम्मीद थी कि ग्राम सभा में गौशाला का निर्माण होगा तो जानवरों से फसल बचेगी लेकिन उम्मीदें टूट रही हैं। साथ ही पूछने पर प्रमुख कारण बताया कि पूर्व में नियुक्त ग्राम विकास अधिकारी के निलंबित होने के बाद से आज तक ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो पायी।

    जब तक नियुक्ति नहीं होती तब तक कोई कार्य का संचालन नहीं होगा बताया कि अभी तक बाउंड्री और नलकूप का पैसा नहीं उपलब्ध हुआ है इसलिए कार्य बाधित है। जब इस विषय में खंड विकास अधिकारी से जानकारी लेनी चाहिए परंतु नंबर व्यस्त होने के कारण बात नहीं हो पाई।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • हाईस्कूल में लड़कें तो इण्टरमीडिएट में लड़कियों ने मारी बाजी

    हाईस्कूल में लड़कें तो इण्टरमीडिएट में लड़कियों ने मारी बाजी

    गुड्डन जायसवाल
    खागा, फतेहपुर। साधु शरण इण्टर कॉलेज बरयेपुर में इण्टर के बच्चों ने यूपी में टॉप किया। 12वीं रक्षपालपुर खागा के साधु सरण सिंह इण्टर कॉलेज बरयेपुर के अंशिका सिंह पिता महेंद्र सिंह निवासी रक्षपालपुर ने टॉप किया। उन्होंने 500 में से 478 अंक हासिल किये और साथ ही 12वीं कौमुदी सिंह पिता रामभवन सिंह निवासी महिमापुर खागा ने भी 500 में 480 अंक प्राप्त किया, और साथ ही आशू कुमार पिता घूरे लाल निवासी भदौहा खागा ने 500 में 483 अंक प्राप्त किया और साधु शरण सिंह इण्टर कॉलेज का नाम रोशन कर अपने अभिभावकों का भी नाम रोशन किया।

    प्रयागराज में शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रिजल्ट अनाउंस किया। हाईस्कूल और इण्टर, दोनों ही परीक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है। दोनों परीक्षाओं के ओवरऑल एवरेज में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 10.18 प्रतिशत आगे रहा। यूपी बोर्ड के इतिहास में 100 साल में पहली बार 67 दिन में रिजल्ट जारी हुआ है। यूपी बोर्ड ने 1923 में पहली बार परीक्षा आयोजित की थी। यूपी बोर्ड ने सीबीएसई और आईसीएसई की तुलना में पहले रिजल्ट जारी किया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • बच्चों ने नामांकन रैली निकालकर किया अभिभावकों को जागरूक

    बच्चों ने नामांकन रैली निकालकर किया अभिभावकों को जागरूक

    गुड्डन जायसवाल
    धाता, फतेहपुर। जनपद के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय धाता में नामांकन रैली का आयोजन किया गया। रैली निकालकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

    जिसमे विद्यालय स्टाफ में प्रधानाचार्य रत्नमाला तिवारी, शिक्षिका साधना, अंजली, संध्या सिंह व कु.नीलम कश्यप और अनिल कुमार उपस्थित रहे। साथ ही एजुकेट गर्ल्स संस्था के ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर अखिलेश सिंह, फील्ड कॉर्डिनेटर भूपेंद्र सिंह, गोलू विश्वकर्मा, राहुल सिंह ने बढ़—चढ़कर जनजागरूकता रैली में प्रतिभाग किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • अलंकार गेस्ट हाउस में भगवान परशुराम जयंती की बैठक

    अलंकार गेस्ट हाउस में भगवान परशुराम जयंती की बैठक

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। जिले के ब्राह्मणों की एक बैठक अलंकार गेस्ट हाउस फतेहपुर में हुई बैठक में आगामी 22 अप्रैल को परशुराम जयंती के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में परशुराम के जीवन एवं उनके कार्यों से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में गरीब, दबे हुए ब्राह्मण समुदाय के कल्याण और विकास एवं ब्राम्हण समुदाय के ऊपर हो रहे अत्याचार पर विस्तार से चर्चा की गई और हर संभव मदद करने का संकल्प लिया गया।

    समाजवादी नेता संतोष द्विवेदी ने उपस्थित ब्राम्हण समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए परशुराम जयंती के कार्यक्रम को नए ढंग से संकल्प दिवस के रूप में मनाए जाने की बात कही। इतना ही नहीं उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मणों को गाली दी जाती है, अपमानित किया जाता है, अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए सड़कों पर उतर कर संवैधानिक ढंग से लड़ाई लड़ी जाएगी और अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति की तरह अगर कोई व्यक्ति ब्राह्मणों को गाली देता है या अपमानित करता है या जातिसूचक शब्द से अपमानित करता है तो एससी एक्ट की तरह ब्राम्हण एक्ट कानून बनाए जाने की मांग की जाएगी।

    इसके लिए हम लोगों को जेल जाना पड़े या लाठी खाना पड़े तो हम तैयार हैं। उन्होंने सवर्ण आयोग गठन करने की भी मांग की। इसी क्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने अपने संबोधन में ब्राह्मण हित की बात कही। इतना ही नहीं कई संभ्रांत ब्राम्हण नेताओं ने अपने अपने संबोधन में ब्राह्मणों के हितों की बात करते रहे और कुछ ब्रह्मणों ने अपने संबोधन में ब्राह्मण चेतना मंच का नई कार्यकारिणी गठन करने की मांग की।

    उपस्थित ब्राम्हण समुदाय के लोगों ने वक्ताओं का सम्मान ताली बजाकर करते रहे। ब्राम्हण हितों को लेकर अपनी सहमति प्रदान की। इस मौके पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अजय अवस्थी व्यापार मंडल अध्यक्ष किशनपुर राजेंद्र मिश्रा, पत्रकार रविन्द्र प्रसाद मिश्र, समाजवादी नेता दिनेश तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधीर त्रिपाठी और सैकड़ों संभ्रांत ब्राम्हण बंधु उपस्थित रहे। किशनपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष पंडित राजेंद्र प्रसाद मिश्रा संबोधन कर अपनी बात रखी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • किशनपुर में बैंक के बाहर हुई वृद्ध से टप्पेबाजी

    किशनपुर में बैंक के बाहर हुई वृद्ध से टप्पेबाजी

    गुड्डन जायसवाल
    किशनपुर, फतेहपुर। किशनपुर कस्बे स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से एक किशनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रायपुर भसरौल के मजरे लोहारन डेरा निवासी राम भरोसे नामक एक वृद्ध ने 50000 रुपये बैंक से ट्रैक्टर की किस्त जमा करने के लिए निकाले थे। आरोप है कि पैसा बैंक से लेने के बाद वह घर के लिए कुछ सामान लेने बस अड्डा आ गये।

    जहां पर मौजूद कुछ अनजान व्यक्तियों ने उससे कहा कि हमको पैसे जमा करने हैं। आप यह पैसे ले लो और हमको अपने पैसे दे दो अभी हम बैंक में पैसा जमा करके आ रहे हैं और आपसे मुलाकात कर रहे हैं 100000 के लालच में आने के बाद वृद्ध ने अपने 50000 उन लोगों को पकड़ा दिए।

    जिसके बाद युवक मौके से ही फरार हो गए। कुछ देर बाद जब रितु को जानकारी हुई तो वहां पर भीड़ एकत्र हो गई। युवकों की खोजबीन की जाने लगी। वहीं इस बात को लेकर जब थानाध्यक्ष जयप्रकाश शाही से बात की तो उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की कोई लिखता हरीर नहीं प्राप्त हुई लेकिन सूचना के आधार पर बैंक के सीसीटीवी कैमरे और बाहर लगे कैमरों की जांच की गई है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • व्यापार मण्डल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वर्ण जयन्ती समारोह

    व्यापार मण्डल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वर्ण जयन्ती समारोह

    गुड्डन जायसवाल
    किशनपुर, फतेहपुर। प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा की उपस्थिति में व्यापार मंडल किशनपुर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में किशनपुर नगर के व्यापारियों ने स्थापना दिवस के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती के रूप में मनाया किशनपुर नगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष रामबाबू जायसवाल महामंत्री कुंवारे सिंह और नगर के सैकड़ों की संख्या में संभ्रांत व्यापारीगणों ने प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के साथ और खागा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित पांडेय उर्फ बबलू पांडे रितेश पांडे नीरज अग्रवाल आदि लोगों ने नगर किशनपुर के प्रमुख मार्गों और गलियों में पदयात्रा किया।

    पदयात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह रोककर व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया व व्यापार मंडल जिंदाबाद प्रदेश अध्यक्ष जिंदाबाद राजेंद्र मिश्रा जिंदाबाद कुमारे सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए।

    पदयात्रा करते हुए लक्ष्मी मंदिर धर्मशाला में पदयात्रा का समापन हुआ जहां पर सैकड़ों संभ्रांत व्यापारियो की उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अपने संबोधन में बताया कि 24 दिसंबर 1973 को लाला विशंभर दयाल अग्रवाल की अध्यक्षता में पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के विशेष प्रयास से छोटे बड़े व्यापारियों दुकानदारों एवं समस्त उद्यमियों को बिना किसी भेदभाव के एक मंच पर संगठित करने के लिए व्यापार मंडल का गठन हुआ था और व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने व्यापारियों के हित में बोल रहे थे और बताया अनावश्यक व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसी क्रम में व्यापार मंडल किशनपुर पदाधिकारियों ने अपने अपने संबोधन में व्यापारी हितों की बात कही इतना ही नहीं पदयात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टिकोण से सब इंस्पेक्टर एक सिपाही मौजूद रहे इस मौके पर दुर्गा प्रसाद गुप्ता, कृष्ण चंद्र अग्रवाल, वीरेंद्र शुक्ला, बबलू शुक्ला, सतीश गुप्ता, बालमुकुंद अग्रवाल, राजा अग्रवाल, रमेश चंद्र अग्रवाल, रामकृष्ण अग्रवाल, गिरीश गुप्ता, भीम गुप्ता, आशुतोष अग्रवाल, दिलीप चौरसिया, दिनेश सिंह, हरीश श्रीवास्तव, पवन अग्रवाल और तमाम संभ्रांत व्यापारी गण मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • समारोह आयोजित कर खागा क्षेत्राधिकारी को दी गई विदाई

    समारोह आयोजित कर खागा क्षेत्राधिकारी को दी गई विदाई

    गुड्डन जायसवाल
    खागा, फतेहपुर। खागा कोतवाली परिसर में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार चतुर्वेदी जी द्वारा आयोजित खागा के क्षेत्राधिकारी रहे संजय कुमार सिंह के सेवानिवृत होने पर विशाल विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां पर सर्वप्रथम खागा उपजिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा क्षेत्राधिकारी को माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर विदाई कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

    वहीं व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में जिला व्यापार मंडल के द्वारा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल व जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष माया शिवहरे एवं खागा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय अग्रहरी, उपाध्यक्ष बबलू त्रिवेदी, भूप सिंह यादव, महामंत्री अतुल साहू, संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह, निर्मल सिंह यादव सहित उपस्थिति सभी पदाधिकारियों द्वारा भी क्षेत्राधिकारी महोदय को अंगवस्त्र वा माला पहनाकर एवम प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनको भावभीनी विदाई दी गई।

    इसके बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खागा अरुण कुमार चतुर्वेदी की अगुवाई में क्रमशः अपराध निरीक्षक प्रदीप यादव, मंझिल गांव चौकी प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी, कस्बा इंचार्ज प्रमोद कुमार राव सहित सभी उपनिरीक्षकों वा कोतवाली के स्टाफ द्वारा क्षेत्राधिकारी को माला पहनाकर वा प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनको भावभीनी बिदाई दी गई।इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में नगर के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • जिपसं के संयुक्त मंत्री शिव बहादुर व सदस्य अनीश किये गये नामित

    जिपसं के संयुक्त मंत्री शिव बहादुर व सदस्य अनीश किये गये नामित

    तीनों तहसील इकाइयों के पदाधिकारी मनोनीत
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। जिला पत्रकार एसोसिएशन (संघ) के रिक्त पदों पर सोमवार को अध्यक्ष अजय भदौरिया की अध्यक्षता में जिला कमेटी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में जिला कार्यकारिणी के रिक्त पदों संयुक्त मंत्री और कार्यकारिणी सदस्य को नामित किया गया। संघ का द्विवार्षिक चुनाव 13 मार्च को सम्पन हुआ था।

    जिला कमेटी सहित तीनों तहसील इकाइयों के पदाधिकारियों का चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक की देखरेख में कराया गया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी के संयुक्त मंत्री व सदस्य का पद रिक्त रह गया था। पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार सोमवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे रिक्त पदों पर जिलाध्यक्ष के साथ अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से संयुक्त मंत्री के पद पर शिवबहादुर सिंह व सदस्य ठाकुर अनीश सिंह को नामित किया गया।

    नामित संयुक्त मंत्री का पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी साथी अपने उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वाहन करते हुए संघ परिवार को संबल प्रदान कर प्रगति के पथ पर सदैव अग्रणी भूमिका निभायेंगे।

    इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमलाल साहू, महामंत्री आशीष दीक्षित, कोषाध्यक्ष जयकेश पाण्डेय, मंत्री अवनीश सिंह चौहान, संगठन मंत्री इरशाद सिद्दीकी, सदर तहसील ईकाई अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह उर्फ बब्लू, महामंत्री आशीष सिंह आदि लोग मौजूद रहे। इसी कड़ी में सदर तहसील, खागा एवं बिंदकी की तहसील इकाई के पदाधिकारियों का तहसील स्तरीय पत्रकारों ने बैठक कर मनोनयन किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • गायत्री परिवार ने ज्ञान परीक्षा में मेधावी छात्र-छात्राओं को बांटे प्रमाण पत्र

    गायत्री परिवार ने ज्ञान परीक्षा में मेधावी छात्र-छात्राओं को बांटे प्रमाण पत्र

    गायत्री परिवार ने ज्ञान परीक्षा में मेधावी छात्र-छात्राओं को बांटे प्रमाण पत्र

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। देव संस्कृति विश्वविद्यालय गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज पनी में मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वही जनपद के 24 विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा उनके सहयोगियों का सम्मान करते हुए उनको अंग वस्त्र पहनाया गया।

    उक्त परीक्षा जनपद के 24 विद्यालयों में सम्पन्न हुई जिसमें शहर के लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज पनी, निरंकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज, चंद्र बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बहुगुणा इंटर कॉलेज हुसैनगंज सहित जनपद के तीनों तहसीलों के विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से गायत्री परिवार के मुख्य व्यवस्थापक डा. आर0पी0दीक्षित, गिरधारी लाल गुप्ता, सरजू प्रसाद शुक्ला रविंद्र सिंह विद्यालय के प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरण, आशीष मिश्रा, राम किशोर गुप्ता मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • इण्डिया बुक आफ रिकार्ड में दो भाइयों ने नाम दर्ज कर जिले का नाम किया रोशन

    इण्डिया बुक आफ रिकार्ड में दो भाइयों ने नाम दर्ज कर जिले का नाम किया रोशन

    धाता कस्बे के रहने वाले है होनहार छात्र विष्णु व कृष्णा
    गुड्डन जायसवाल
    धाता, फतेहपुर। कस्बे के रहने वाले विष्णु व कृष्णा गुप्ता ने इंडिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड में अपना नाम दर्ज करा जन्मभूमि धाता का ही नही बल्कि पूरे जनपद फतेहपुर को किया गौरवान्वित। गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र पाकर बच्चों के माता-पिता की खुशी का ठिकाना नही है।

    परिवार सहित कस्बे के लोगों का बधाई देने के लिए ताँता लगा हुआ है। गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले धाता के छात्र विष्णु व कृष्णा ने बताया कि वर्चुअल क्वान्टम स्पीड रीडिंग में प्रष्ठों को देखे बिना किताबें पढ़ने की एक नई तकनीक है। इसमें एकेडमी द्वारा 8 छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग करने का मौका दिया गया था। जिसमें हम दो भाइयों ने आँख पर पट्टी बांधकर बुक को अपने सामने रखा और अंगूठे का उपयोग कर कहानी के पन्ने पलटे व निर्धारित समय के पहले ही छ:कहानियों को समझाया और इण्डिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड में हमारा नाम दर्ज हो गया एवं हमें संस्था के द्वारा प्रशस्ति पत्र व गोल्ड मेडल से नवाजा गया है।

    साथ ही बताया कि हमारे क्वान्टम स्पीड के ट्रेनर अनुराग जायसवाल की छ:महीने की कड़ी मेहनत के बाद हमने निर्धारित समय के पहले ही वर्चुअल क्वान्टम स्पीड रीडिंग के प्रष्ठों को बिना देखे पढ़कर फर्स्ट रैंक प्राप्त किया है। छात्रों ने कहा कि हमारा एक सपना है कि इण्डिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड के बाद गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकाॅर्ड बुक में नाम दर्ज कराकर अपने माता-पिता के साथ-2 अपने जनपद का भी नाम रोशन कर सकें।

    बच्चें अपने की आँख पर पट्टी बांधकर पढ़ना, लिखना, खाना बनाना, साइकिल चलाना, आर्ट बनाना, गन चलाना, खेलना, पौधों से बात करना, स्कैनिंग नोट, एवं अलग-2 चीजों को बताना छात्रों के पिता मनोज गुप्ता व्यवसायी व ग्रहिणी माँ ज्योती गुप्ता एवं शंकरलाल गुप्ता व्यवसायी व शिक्षिका माँ प्रीती गुप्ता, चाचा सोनू गुप्ता मण्डल कोषाध्यक्ष भाजयुमो इस कामयाबी पर दोनों बच्चों को मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की है और पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी। उधर बच्चों की सफलता पर जिला कार्यसमिति सदस्य उत्कर्ष जायसवाल, मण्डल आईटी सेल संयोजक नितिन सिंह, सतेन्द्र सिंह, बीडीसी मो.कलीम, अवधेश पासवान, संतोष गोस्वामी, देवेश तिवारी, राहुल केश, दिवाकर सोनी, पवन जायसवाल, अंकित आदि लोगों ने बधाई दिया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • 19 मार्च को शहर में निकलेगी पथ संचलन यात्रा

    19 मार्च को शहर में निकलेगी पथ संचलन यात्रा

    22 स्थानों में स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा के साथ होगा भव्य स्वागत
    गुड्डन जायसवाल
    फ़तेहपुर। गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर चौक स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में विचार परिवार की बैठक सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता विभाग प्रचारक सर्वेश कुमार ने की।

    इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद, विद्या भारती, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, संस्कार भारती, भारत विकास परिषद, आरोग्य भारती, संस्कार भारती, संस्कृति भारती, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, भारतीय जनता पार्टी, अधिवक्ता परिषद, गायत्री परिवार, नमामि गंगे, गंगा बचाओ सेवा समिति, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, रामलीला कमेटी, दुर्गा कमेटी, व्यापार मण्डल सहित दर्जनों सामाजिक संगठनों के हजारों लोगों ने बैठक में भाग लिया जहां 19 मार्च दिन रविवार को निकलने वाले पथ संचलन की कार्य योजना बनाई गई।

    पथ संचलन का प्रारंभ आईटीआई मैदान से होना तय हुआ। यात्रा आईटीआई मैदान से वर्मा चौराहा, कबाड़ी मार्केट, ज्वालागंज, चौक, पीलू तले, पत्थरकटा, पटेल नगर होते हुए लगभग 5 किलोमीटर की यात्रा तय करके आईटीआई मैदान पुनः वापस पहुंचेगी जहां पूर्व प्रांत कार्यवाह काशी प्रांत (गौ सेवा प्रमुख) बांके लाल यादव के द्वारा स्वयंसेवकों को संबोधित किया जाएगा।

    विभाग प्रचारक सर्वेश कुमार ने बताया कि पूरे शहर में अलग-अलग 22 स्वागत द्वार बनाए जाएंगे जहां अलग-अलग सामाजिक संगठनों के द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से सर्वेश कुमार, प्रदीप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रांशु द्विवेदी, सोमदेव सिंह, योगेश, रमाशंकर गुप्ता, शनि कुमार सहित हजारों स्वयंसेवक मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • जिला पत्रकार संघ की कमेटी का हुआ निर्विरोध चयन

    जिला पत्रकार संघ की कमेटी का हुआ निर्विरोध चयन

    जिला पत्रकार संघ की कमेटी का हुआ निर्विरोध चयन

    अजय जिलाध्यक्ष, आशीष महामंत्री व जयकेश बने कोषाध्यक्ष
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। जिला पत्रकार संघ का द्विवर्षीय चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। जिला पत्रकार संघ के चुनाव में जिले भर के करीब इक्कीस पदाधिकारी सम्मिलित हुए। इसमें जिला कमेटी के सदस्यों एवं तीनों तहसीलों के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। चुनाव के लिए जिला पत्रकार संघ के बाइलाज के नियमानुसार पहले सभी पादाधिकारियों का नामांकन किया गया।

    नामांकन के उपरान्त निर्विरोध पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुहेल अहमद सिद्दकी एवं प्रेक्षक डॉ. सुनील गुप्ता ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाते हुए संपूर्ण चुनाव कार्यक्रम संपन्न कराया। सभी पदों पर एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध रूप से चुना जाना तय हो गया था।

    उक्त दोनों अधिकारियों ने अपरान्ह ढाई बजे चुनाव परिणाम घोषित किया। जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारियों की जिला कमेटी में तेरहवीं बार दो वर्ष के लिए पुनः अजय सिहं भदौरिया को जिला अध्यक्ष चुना गया वहीं महामंत्री आशीष दीक्षित व कोषाध्यक्ष जयकेश पांडेय को तीसरी बार पत्रकारों ने निर्विरोध निर्वाचित कराने में अहम भूमिका निभाई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रेमलाल साहू एवं विमलेश त्रिवेदी बिंदकी, रइसउद्दीन सदर व खागा से राहुल तिवारी को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं मत्री पद पर अवनीश सिंह चौहान व आदर्श श्रीवास्तव संगठन मंत्री इरशाद सिद्दकी के अलावा कार्यकारिणी सदस्य में सतवंत सिंह, त्रिवेणी मिश्रा, बाबूराम को निर्वाचित घोषित किया गया।

    जनपद की तीनों तहसीलों के लिए भी पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें सदर तहसील अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश सिंह महामंत्री आशीष सिंह को खागा से अध्यक्ष धीरेन्द्र बाजपेयी महामंत्री कुमुद तिवारी तथा बिंदकी तहसील से अध्यक्ष श्याम तिवारी व संतोष सैनी को महामंत्री निर्वाचित किया गया। किशनपुर से अनीश सिंह, मनोज निषाद, मोहन निषाद, निरंजन सिंह, गुड्डन जायसवाल, नागेश त्रिपाठी, पवन सिंह, ओंकार सिंह, मयंक मिश्र आदि गणमान्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह सम्पन्न

    वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह सम्पन्न

    वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह सम्पन्न

    गुड्डन जायसवाल
    खागा, फतेहपुर। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खागा फतेहपुर में ग्रह परीक्षा का परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह जी (एडवोकेट) एवं श्री अतुल जी अग्रवाल (सह व्यवस्थापक) ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पा अर्चन एवं दीप प्रज्वलन से की।

    अतिथि परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गजेंद्र सिंह जी ने दिया। छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य श्री गजेंद्र सिंह जी ने कहा की विद्या ददाति विनयम अर्थात विद्या से विनम्रता आती है। इस विषय को लेकर उन्होंने महत्वपूर्ण बिंदुओं को विद्यार्थियों के सम्मुख रखा। विद्यालय के गृह परीक्षा परिणाम को घोषित करते हुए प्रधानाचार्य ने बताया कि गृह परीक्षा में 998 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था जिनमें से सभी विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए इस प्रकार विद्यालय का शत प्रतिशत परिणाम रहा।

    जूनियर वर्ग में 96.7 प्रतिशत अंकों के साथ माही मिश्रा एवं एकता सिंह ने सर्वोच्च अंक प्राप्त किया कक्षा नवम में बहन निशा सिंह 94.41 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार कक्षा 11 में भैया शुभम सिंह ने 91% अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। कक्षाश: विभिन्न भैया बहनों ने अपनी अपनी कक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बने। शिक्षण के साथ-साथ विद्यालय में विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भैया बहनों को भी प्रधानाचार्य के द्वारा सम्मानित किया गया।

    इसी क्रम में विद्यालय के साथ व्यवस्थापक अतुल जी अग्रवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए एक बोध कथा के माध्यम से बच्चों को बताया कि उन्हें रटने के बजाय विषय को समझने का और उस पर अमल करने का प्रयास करना चाहिए जिससे वह जीवन में उन्नति कर सकेंगे। विद्यालय के संरक्षक हीरालाल जी गुप्त ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वह जीवन में लक्ष्य तय करके आगे बढ़े। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुशीला देवी ने की।

    इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ सदस्य जमुना प्रसाद गुप्त, दिलीप केसरवानी, विद्यालय के संरक्षक हीरालाल गुप्ता समस्त आचार्य बंधुओं एवं आचार्य बहने सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य श्री प्रकाश जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रजनीश एवं छायांकन मनीष द्वारा किया गया।