कार में लगी आग, सवारों ने भागकर बचायी जान
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
राठ, हमीरपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनोरी के पास ईको कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही कार सवार लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक आग लगने का कारण एवं उस पर सवार लोगों की जानकारी ली जा रही थी।











