जिला होमगार्ड कार्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह में अच्छी ड्यूटी करने वाले किये गये सम्मानित

जिला होमगार्ड कार्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह में अच्छी ड्यूटी करने वाले किये गये सम्मानित

सभी लोग अनुशासन से इस त्योहार को मनाते रहें: संजय शर्मा
तेजस टूडे सं.
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। जिला होमगार्ड कमांडेंट संजय शर्मा ने 76वां गणतंत्र दिवस जिला होमगार्ड कार्यालय पर धूमधाम से मनाया। विदित हो कि बीती 26 जनवरी को जिले भर में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास से बढ़-चढ़कर मनाया जा है। स्कूल कालेजों, निजी प्रतिष्ठानों व सरकारी कार्यालय में पूरे शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसी क्रम में जिला होमगार्ड कमांडेंट ने पूरी टीम के साथ ध्वजारोहण करने के बाद अच्छी ड्यूटी करने वाले होमगार्डों व‌ अधिकारियों को सम्मानित किया। होमगार्ड कमांडेंट संजय शर्मा ने टीम को सम्बोधित करते हुए कहा कि समस्त जनपद वासियों को गणतंत्र दिवस कि हार्दिक बधाई देता हूं। सभी लोग अनुशासन से इस त्यौहार को मनाते रहे।
इस अवसर पर कम्पनी कमांडर अजय सिंह, कर्मगोपाल सिंह, रवि सिंह, प्लाटून कमान्डर जय गोपाल सिंह, अमर बहादुर सिंह, होमगार्ड गिरजेश सिंह, अम्बरीश बहादुर सिंह, लता सिंह, मनीष मिश्र, प्रमोद कुमार आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला कमान्डेन्ट के सहायक विनय सिंह, वैतनिक प्लाटून कमान्डर सन्दीप सिंह, बी.ओ. भारत भूषण सिंह, राजवर्धन शुक्ला, विधान चन्द्र द्विवेदी, वरिष्ठ सहायक अर्जुन सिंह, कनिष्क सहायक राजेश सिंह, अरुण कुमार, अन्जू आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA