कैबिनेट मंत्री ने गोल्ड मेडल विजेता अश्वनी जैन को किया सम्मानित

कैबिनेट मंत्री ने गोल्ड मेडल विजेता अश्वनी जैन को किया सम्मानित

रविन्द्र शर्मा एडवोकेट
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने अपने आवास पर 50 वीं राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी के राज्य स्तर पर अपने उपविषय पर्यावरण सम्बन्धी चिंताएँ पर अध्यापक संवर्ग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने एवं गोल्ड मेडल जीतने पर श्री एम. डी. जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को गोल्ड मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया।

जयवीर सिंह ने बताया कि अश्वनी कुमार जैन ने जनपद फिरोजाबाद का नाम सम्पूर्ण प्रदेश में रोशन किया है। वे विज्ञान को जन जन तक पहुँचाने का कार्य बखूबी करने के साथ साथ सामाजिक कार्य भी अत्यंत रुचि पूर्ण तरीके से करते हैं। उन्होंने जिला विज्ञान क्लब के कार्यों की भी प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अश्वनी कुमार जैन ने कैबिनेट मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार जयवीर सिंह, जिलाधिकारी फिरोजाबाद रवि रंजन, मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद दीक्षा जैन, जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद डॉ. निशा अस्थाना के साथ समस्त जनप्रतिनिधियों, समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, समस्त विद्यालय के प्रधानाचार्य गण, विद्यार्थी एवं मीडिया वर्ग का आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent