व्यापारी नेता घनश्याम जायसवाल ने थामा भाजपा का दापन
शुभम जायसवाल
लखनऊ। जायसवाल युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जायसवाल के नेतृत्व में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल डलमऊ ने लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, ज्वाइनिंग प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष मान इंद्र बहादुर, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद की उपस्थिति पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने जहां श्री जायसवाल का स्वागत किया, वहीं उन्होंने कहा कि मेरा संकल्प पार्टी के पदचिन्हों पर चलते हुए पार्टी को और मजबूत करना है। इस अवसर पर भाजपा के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।