दबंगों ने की युवक की पिटाई, सीएचसी में चल रहा उपचार | #TEJASTODAY
जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल मछलीशहर, जौनपुर। घर के सामने मुर्गी चराने से मना करने पर दबंगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार नगर के शादीगंज निवासी अकरम 35 वर्ष पुत्र हुसैन के अनुसार घर के बगल मेरी बिरादरी के कुछ दबंग लोग मेरे घर के सामने अपनी मुर्गियां छोड़ देते हैं। मुर्गियां दिन भर घर के सामने गंदगी करती थीं। मैंने उन्हें इसके लिए कई बार मना किया किन्तु वह लगातार मेरी बात को अनसुनी कर दे रहे थे।
शुक्रवार को मैंने उन्हें मना किया तो उन लोगों में से 3 लोगों ने मेरी जमकर पिटाई कर दी जिससे मेरा सिर फूट गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने युवक को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया जहाँ समाचार लिखे जाने तक उसका उपचार चल रहा है। वहीं दबंगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है जो फरार चल रहे हैं।