आशिकी के विवाद में चली गोली

आशिकी के विवाद में चली गोली

आरके शर्मा
बरेली। दोस्त की प्रेमिका से विवाद होने पर दोस्त का साथ देने पर एक किसान के पुत्र जसकरण को गोली मारकर घायल कर दिया। जीवन जी सिंह नाम के शख्स ने गोली मार दी जीवन ज्योत सिंह अपने आपको शूटर बताता है और अपनी थार गाड़ी पर राष्ट्रीय शूटर लिखकर चलता है घायल युवक को गंगाशील अस्पताल में भर्ती कराया गया है| शिकायत मिलने पर प्रेम नगर पुलिस ने आरोपी जीवनजोत सिंह उसके तीन अन्य साथियों पर हत्या का प्रयास व अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है| आरोपी युवक फरार है| शाहजहांपुर के बड़ा लुक मानपुर ग्राम निवासी मनमोहन सिंह एक उन्नत किसान है|

उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र जसकरण सिंह मंगलवार को अपने दोस्त हरप्रीत के पास बरेली आया था| हरप्रीत फिनिक्स मॉल रहता है| मंगलवार रात को वह अपने दोस्त हरप्रीत के साथ सिलेक्शन प्वाइंट चौराहे के निकट खड़ा था| इसी दौरान काले रंग की एक थार गाड़ी जिसका नंबर यूपी 25 डीपी 005 है। उसके और उसके दोस्तों के आस—पास चक्कर लगा रही थी| जब तक कोई कुछ समझ पाता आरोपित जीवनजोत सिंह ने गाड़ी का शीशा नीचे करके उनके पुत्र को गोली मार दी| गोली उसकी गर्दन को छूते हुए बाएं कंधे में घुस गई|

उसके दोस्तों ने गाड़ी को रोकने का भरपूर प्रयास किया लेकिन आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए| उसके दोस्त जसकरण को गंगाशील अस्पताल ले आए| अस्पताल वालों ने प्रेमनगर पुलिस को सूचना दे दी| पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है आरोपी युवक जीवनजोत सिंह फरीदपुर के भगवानपुर फुलवा गांव का रहने वाला है|

प्रेमनगर थाना पुलिस के कथन अनुसार आरोपित जीवन ज्योत सिंह वह उसका दोस्त जसकरण का दोस्त सागर दोनों एक ही लड़की से प्यार करते हैं और उनमें लगभग 2 महीने पहले इस बात को लेकर बेलवा पुल के निकट विवाद भी हो चुका है और उसमें इन लोगों में आपस में सुलहनामा हो गया था लेकिन उनके अंदर बदले की आग अभी भी जल रही थी| जीवन ज्योत सिंह को ऐसा लगा कि सागर को जसकरण की मदद मिल रही है| आपस में परिचय होने के चलते दोनो को उसके पत्ते की जानकारी थी जिसके बाद तय योजना के मुताबिक जीवन ज्योत सिंह साथियों के संग वहां पहुंच गया और जसकरण को गोली मारकर घायल कर दिया|पुलिस अन्य युवकों की पहचान के लिए आस—पास के क्षेत्रों के सीसीटीवी के फुटेज की जांच कर रही है|

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent