HomeJaunpurब्रह्म कुमारी संगठन ने धूमधाम से मनायी शिव जयंती

ब्रह्म कुमारी संगठन ने धूमधाम से मनायी शिव जयंती

ब्रह्म कुमारी संगठन ने धूमधाम से मनायी शिव जयंती

खेतासराय के गोरारी उपकेन्द्र में हुआ भव्य आयोजन
तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। महाशिवरात्रि पर ब्रह्म कुमारी विश्वविद्यालय उपकेंद्र, गोरारी (खेतासराय) में आयोजन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ शिव जयंती का उत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबन्धक अनिल उपाध्याय व व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन और शिव वंदना के साथ किया। संस्था से जुड़े सदस्यों ने शिव महिमा का वर्णन किया और ईश्वरीय ज्ञान पर आधारित प्रवचन दिए।
इस मौके पर श्री उपाध्याय ने कहा कि महाशिवरात्रि आत्मा के परमात्मा से मिलने का दिव्य अवसर है जहां हम आत्मिक शुद्धता और आध्यात्मिक उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ सकते हैं। भक्तों ने शिव ध्वज फहराकर ईश्वरीय सत्ता के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुये और उन्होंने शिव जयंती का पुण्य लाभ प्राप्त किया। संस्थान के पदाधिकारियों ने शिवरात्रि के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह पर्व केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि आत्म-जागृति और सद्गुणों को अपनाने का संदेश देता है। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर ब्रह्म कुमारी रूही दीदी, रुचि दीदी, सुनीता, गौरी, सुषमा, अजीत, नारायण, डॉ. जगदीश समेत सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read