प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने की थी खुदकुशी

प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने की थी खुदकुशी

शाहजहांपुर (पीएमए)। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र में बीती शुक्रवार को नौगवां नरोत्तम में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई प्रेमी युगल की मौत की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तमंचा व आरोपी का रक्तरंजित कुर्ता भी बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव कुमार बाजपेयी ने शुक्रवार को बताया कि बीते 17 सितम्बर को गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव नौगवां नरौत्तम निवासी आशीष कुमार (25) का शव उसके घर से कुछ दूर एक पेड़ के नीचे से बरामद हुआ था। जबकि उसकी प्रेमीका बंटी (22) का शव उसके के घर से बरामद हुआ था। दोनों के सीने पर गोली के निशान मौजुद थे। मामले में पिता किशनपाल सिंह उर्फ बाबा ने आशीष के खिलाफ घर में घुस कर उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

वहीं, आशीष के पिता सुखपाल सिंह ने किशनपाल, अमन, पवन, नरवीर व पूर्व प्रधान सुरेश के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों मामलों की जांच थानाध्यक्ष सुन्दरलाल कर रहे थे। एएसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष ने विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों, वैज्ञानिक तथ्यों व सर्विलांस की मदद ली। जिसके आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने मृतक युवती बंटी के पिता किशनपाल सिंह उर्फ बाबा को गांव से गिरफ्तार कर लिया। किशनपाल ने पुलिस बताया कि उसकी बेटी बंटी व आशीष के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच आशीष सिंह ने दूसरी युवती से शादी कर ली, लेकिन उसके बावजूद वो बंटी को अपने साथ ले जाना चाहता था। घटना वाली रात आशीष उसके घर में आया और बेटी बंटी से साथ चलने के लिये कहा। लेकिन उनकी बेटी बंटी ने साथ चलने से इन्कार कर दिया,जिसके बाद आशीष ने तमंचे से पहले बंटी को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बेटी व आशीष का शव देख वो डर गया।

हत्या के मामले वो और उसका परिवार न फंस जाए इसलिए उसने आशीष के शव को अपने घर से हटाकर घर से कुछ दूर एक पेड़ के नीचे फेंक दिया। जबकि बेटी का शव घर में पड़ा रहने दिया। शव को हटाने के दौरान उसका कुर्ता भी खून से सन गया। यह देखकर आरोपित ने अपना कुर्ता व आशीष के पास से मिले तमंचे को छुपा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रक्तरंजित कुर्ता व तमंचा बरामद कर लिया है। एएसपी ने बताया की किशनपाल ने पुलिस से वास्तविकता को छुपाया तथा मन-गढ़ंत साक्ष्य पुलिस के सामने पेश किया। वहीं, साक्ष्यों के साथ भी उसने छेड़छाड़ की है। मामले में उसके खिलाफ संगीन धाराओं में कार्यवाही की गयी। इसके अलावा रक्तरंजित कुर्ता व बरामद तमंचे को परिक्षण लखनऊ एफएसएल लैब भेजा गया।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent