व्यापारी की लूट में रेकी करने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार
व्यापारी की लूट में रेकी करने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार
गुड्डन जायसवाल
किशनपुर, फतेहपुर। थाना क्षेत्र के नरैनी कस्बे से वसूली करके लौट रहे किशनपुर कस्बे व्यापारी से बिग बॉस 26 दिसंबर को लूट कांड हुआ था जिसके 24 घंटे के अंदर ही पुलिस प्रशासन की तत्परता और सूझबूझ से लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन उसके बाद से ही रेकी करने वाले 25,000 के इनानिया राजकुमार सिंह उर्फ रजौली फरार चल रहा था जिसको लेकर किशनपुर पुलिस ने कई जगह दबिश भी दी उसके बाद भी पुलिस के हाथ खाली के खाली रहे लेकिन थाना अध्यक्ष आशुतोष सिंह के जाने के बाद नए थानाध्यक्ष के ऊपर यह जिम्मेदारी आएगी इनामी बदमाश को गिरफ्तार करें।
वही रेकी करने वाले बदमाश की गिरफ्तारी न होने से व्यापार मण्डल में भी काफी असंतोष व्याप्त रहा जिसको लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने पुलिस अधीक्षक को कई बार लिखित रूप से इस बात से अवगत कराया कि किशनपुर कस्बे में सर्राफा व्यवसाई के यहां चोरी की घटना का आज तक खुलासा नहीं हुआ साथ ही साथ लूट कांड में रेकी करने वाले बदमाश की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी जिस को लेकर पुलिस अधीक्षक ने थाना अध्यक्ष को निर्देशित करते हुए जल्द से जल्द इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए कहा जिसके बाद से थाना अध्यक्ष ने सक्रियता दिखाते हुए मूल्य को सक्रिय कर दिया मुखबिर की सूचना पर आज सुबह लगभग 3:00 बजे इनामी बदमाश राजकुमार उर्फ रजौली सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया।
वह इस बात को लेकर जब किशनपुर थाना अध्यक्ष संजय तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुबह 3:30 बजे बरौली मोड़ के पास से राजकुमार सिंह रजौली को गिरफ्तार किया गया जिसके पास एक 312 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस भी मिले क्योंकि कहीं जाने की फिराक में बैठा हुआ था पुलिस को देखते ही भागने लगा जिसके बाद घेराबंदी कर उसको पकड़ लिया गया। जिसके ऊपर किशनपुर थाना सहित थाने में भी मामले पंजीकृत है जोकि किशनपुर थाने का टॉप टेन अपराधी भी है। गिरफ्तारी वा बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक नीरज कुशवाहा, उप निरीक्षक शशिकांत सरोज, कांस्टेबल सतीश भारती, हेड कांस्टेबल राम कैलाश, हेड कांस्टेबल मनोज भारती, कांस्टेबल अमित बघेल, कांस्टेबल अमित दुबे, कांस्टेबल राजू सिंह, महिला कांस्टेबल मोनिका रावत, महिला कांस्टेबल पूजा तिवारी रही।