अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। कोहड़ौर क्षेत्र के सराय शंकर गांव की रहने वाली माया सिंह पत्नी अंशुमान सिंह एक प्राइवेट विद्यालय संचालित कर बच्चों को शिक्षा देने के साथ ही साथ महिलाओं के उत्थान व उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से एक एनजीओ सानवी महिला जन सेवा संस्थान के नाम से शुरू किया। शुक्रवार दोपहर मंगरौरा विकास खंड के सराय शंकर गांव में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पंहुचे मुख्य अतिथि सांसद संगम लाल गुप्ता व सानवी महिला जन सेवा संस्थान की अध्यक्ष माया सिंह ने आए हुए जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड में कम्बल वितरित किया। कम्बल वितरण कार्यक्रम की सराहना करते हुए सांसद ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओ को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं को सशक्त करने का काम हमारी सरकार बहुत तेजी से कर रही है। हम जब भी महिलाओ को सामाजिक कार्य करते हुए देखते हैं तो मुझे लगता है कि हमारी सरकार का सपना पूरा हो रहा है। अध्यक्ष माया सिंह ने बताया कि संस्थान ने बच्चों की शिक्षा, महिलाओ को जागरूक करने के साथ ही साथ कई सामाजिक कार्य भी किए है और आगे भी करता रहेगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान ओम प्रकाश सिंह, राजीव सिंह, सतंपाल सिंह, लल्लू सिंह, छेदी सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, राजेश कुमार, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।