सांसद सुशील सोनी का भाजपाजनों ने किया स्वागत
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुशील सोनी (छत्तीसगढ़ रायपुर) का अंगवस्त्रम भेंट करके भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश की मंत्री श्रीमती ज्योति सोनी, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र यादव, धीरेंद्र पाल, अमन सिंह चौहान आदि कार्यकर्तागण मौजूद रहे। इस आशय की जानकारी संजय गुप्ता क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र पिछड़ा मोर्चा ने दी है।