भाजपा मन्दिर बनवा रही है, सपा गोली चलवाती थीः स्वतंत्र देव

भाजपा मन्दिर बनवा रही है, सपा गोली चलवाती थीः स्वतंत्र देव

अजय जायसवाल
संतकबीर नगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्र निर्माण में लगी है। 26 वर्ष तक टेंट में रहने वाले हिदुओं के आराध्य भगवान श्रीराम चंद्र जी का भव्य मंदिर अयोध्या में बन रहा है। सपा लोगों पर गोली चलवाती थी, भाजपा राम मंदिर का निर्माण करवा रही है। हम विकास की बात करते हैं।

सभी को एक साथ लेकर चल रहे हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जाति-धर्म देखकर नहीं सभी पात्रों को दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को खलीलाबाद जूनियर हाईस्कूल के परिसर में भाजपा प्रत्याशी अंकुर राज तिवारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम वंशवाद नहीं विकासवाद के लिए सरकार बनाना चाहते हैं। मतदान जाति-धर्म के लिए नहीं राष्ट्रवाद के लिए हो रहा है। प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार प्रदेश में दोबारा बन रही है। हम राजनीति राष्ट्र के सम्मान व आपकी सेवा के लिए करते हैं।

आपका मतदान योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाएगा। बिना भेदभाव के कार्य करनी वाली सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। आज यहां तक पहुंचे हैं तो इसके पीछे बहुत कठिन परिश्रम हुआ है। हमारे नेता न थके, न रुके। अपने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़े। धारा 370 हटाना सांप्रदायिक है, भारत माता की जय, वंदेमातरम, श्रीराम लला के मंदिर की निर्माण की बात करना और अपने को हिदू कहना सांप्रदायिक है तो हम सांप्रदायिक हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनवाना, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर उसे देश का अभिन्न अंग बनाना सांप्रदायिकता नहीं बल्कि राष्ट्रवाद है। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि सोनिया गांधी ने मस्जिद के लिए हलफनामा दिया, सपा वालों ने गोलियां चलवाई। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद सरदार पटेल व बाबा साहेब डा. आंबेडकर का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासन के 18 हजार मकान बनने को आए थे। 18 मकान भी नहीं बने।

योगी सरकार में पांच वर्ष में 43 हजार गरीबों का पक्का मकान बन गया। सपा की सरकार में ईद व बकरीद में 24 घंटे बिजली मिलती थी, नवरात्र में नहीं। बीते पांच वर्ष में बिना भेदभाव के कार्य हुआ। एक भी दंगा नहीं हुआ। इस मौके पर चौधरी लक्ष्मण सिंह, सांसद जगदंबिका पाल, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, इंद्रजीत मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश गुप्ता टीटू, युवा नेता वैभव चतुर्वेदी, नगरपालिका खलीलाबाद के चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा, राकेश मिश्र, शंभूनाथ तिवारी, सोना तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent