भाजपा सरकार ने किसानों को दिया धोखाः तनुज
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। भाजपा सरकार ने किसानो के साथ धोखा किया है उनकी आय दुगनी करने का लोभ दिखाकर उसे कर्जदार बना दिया। उसके घर आंगन में खुशहाली तब ही आयेगी जब वह कर्ज मुक्त होगा। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रदेश के अन्नदाता का कर्जा माफ करने का काम किया जायेगा। किसान की फसल का नुकसान न हो इसके लिये प्राथमिकता के आधार पर छुट््टा जानवारो से किसान को मुक्ति दिलाई जायेगी। उक्त बातें कांग्रेस से जैदपुर के प्रत्याशी तनुज पुनिया हरख में जनसम्पर्क के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में देश एवं प्रदेश में किसान विरोधी सरकार है।
राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संगठन की रिपोर्ट के अनुसार किसानो की आय 27 रूपये प्रतिदिन रह गयी है जबकि उनके ऊपर प्रति किसान 74 हजार रूपये का कर्ज है। कर्ज में डूबा किसान खुशहाली तरक्की की बात नही सोच सकता। जो सरकार 50 किलो खाद की बोरी में कटौती करके खाद 45 किलो कर दे और खाद की कीमत बढा दे, किसानों की फसल को छुट््टा जानवरों से चरवा दें, सरकारी क्रय केन्द्रो पर उसकी फसल को औने-पौने दामो में बेचने को मजबूर कर दें, वह सरकार किसानों की हितैषी नही हो सकती है।
प्रदेश के अन्नदाता को गम्भीर होकर सोचना होगा। भाजपा की सरकार मे नौजवान डिग्री लेकर सडको पर घूम रहा है, नौकरी मांगने पर उसे लाठी मिल रही है। जन विरोधी भाजपा सरकार नेे सत्ता में रहने का हक खो दिया है। प्रदेश के किसान, महिलायें, नौजवानों के सपनों को सकार करने के लिये विकास की जननी कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।