भाजपा सरकार गरीबों तक शिक्षा पहुंचाने में असफलः मुर्तजा अली
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। इमामिया एजुकेशन ट्रस्ट के तरफ से लखनऊ हुसैनाबाद छोटे इमामबाड़े में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन मौलाना अली हुसैन कुम्मी साहब के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता रुप से मुर्तुजा अली उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय भागीदारी आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीसी कुरील साहब मोहम्मद अफाक मोहम्मद यूनुस साहब नेअपनी बात रखी ट्रस्ट को गरीब बच्चे बच्चियों की शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया और इस अच्छे कामों की प्रशंसा भी की। इस कार्यक्रम में लड़के और लड़कियों को एग्जाम दिलाया गया। ट्रस्ट द्वारा लगातार यह कोशिश की जा रही है कि गरीब लड़के और लड़कियों को सस्ती शिक्षा कैसे उपलब्ध कराई जाए। मुर्तजा अली ने ट्रस्ट को हर संभव का मदद का आश्वासन दिया मशहूर शायर कमर सीतापुरी ने कई नज्मे पढ़ी। इस मौके पर बड़ी तादाद में लड़कियों ने हिस्सा लिया।