भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मनाई जयन्ती

भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मनाई जयन्ती

आरा (बिहार)। भाजपा के संस्थापक सदस्य, पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर वक्ता, कवि, भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के 98 वीं जन्मजयंती को भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के सभी मंडल अंतर्गत सभी बूथो पर मनाया गया।साथ जिले के सभी बूथो पर इस साल का अंतिम प्रधानमंत्री के मन की बात को भी टीवी, रेडियो फेसबुक, यूट्यूब, नमो एप्प आदि विभिन्न माध्यमों से सुना एवं देखा गया।

प्रधानमंत्री जी के मन की बात और सुशासन दिवस कार्यक्रम के लिए सभी मंडलो और बूथो पर पार्टी द्वारा प्रभारी बनाया गया था। जिलाध्यक्ष डा. प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने गजराजगंज म़डल अंतर्गत बूथ के कार्यक्रम मे शामिल हुए। इसी तरह प्रदेश और जिला के पदाधिकारी भी विभिन्न बूथो पर दोनो कार्यक्रम मे शामिल हुए। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के 98 वीं जयंती को भाजपा द्वारा सुशासन दिवस के रूप मे मनाया जाता है।उक्त अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर गरीब बच्चो के बीच कलम, कापी बाटने के साथ रोगियों के बीच फल बाँटने, वृक्षारोपण के अलावा विभिन्न सामाजिक कार्य किए गए। भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने सुशासन दिवस को मान-सम्मान के साथ मनाया। उक्त अवसर पर महान नेता वाजपेयी के विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

सुशासन दिवस के अवसर पर अपने महान ब्यक्तित्व के धनी वाजपेयी जी के ब्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष डाँ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी अपने सिद्धांत मे अटल थे।वे भारतवर्ष ही नही विश्व के महान नेताओं मे एक थे। उनके विपक्ष भी कायल थे। उनके द्वारा प्रधानमंत्रीत्व काल मे किए गए कार्य आज भी धरातल पर है और उनके कार्यो से समाज के सभी वर्ग फलावित हुए है। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय को वाजपेयी जी ने ही धरातल पर उतारने का काम किया जिसे आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी उसे साकार रूप दे रहे है।

वाजपेयी जी के विश्वगुरु बनने की सपना को मोदी जी द्वारा रुप दिया जा रहा है।आज फिर से भारत आत्मनिर्भर बनते हुए विश्व का मार्गदर्शक बनने की राह पर है। जिले के विभिन्न स्थानो पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह, कौशल विद्यार्थी, सीडी शर्मा, मिथिलेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र तिवारी, कौशल यादव, आदित्य विजय प्रताप, शंभु चौरसिया, मंगलाचरण तिवारी, महामंत्री श्रीभगवान सिंह, अभिषेक राय, मदन स्नेही, जिला मंत्री पुनम कुशवाहा, पवन स़िह, वंदना राजवंशी, वरूण स़िह, ध्रुव राय, मीडिया संयोजक संजय कुमार स़िंह, कोषाध्यक्ष दीपक सिंह, कुमार गौतम सहित मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी, बूथ पदाधिकारी कार्यकर्ता आदि शामिल हुए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent